न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘नो एंट्री 2’ में नहीं लेने से बोनी से नाराज हैं अनिल, ‘नायक 2’ के लिए इसलिए लगने लगी हैं अटकलें

कई स्टार्स से सजी ‘नो एंट्री’ (2005) फिल्म सुपरहिट रही थी। निर्माता बोनी कपूर की इस कॉमेडी फिल्म में सलमान खान, अनिल कपूर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 30 Mar 2024 6:25:32

2 News : ‘नो एंट्री 2’ में नहीं लेने से बोनी से नाराज हैं अनिल, ‘नायक 2’ के लिए इसलिए लगने लगी हैं अटकलें

कई स्टार्स से सजी ‘नो एंट्री’ (2005) फिल्म सुपरहिट रही थी। निर्माता बोनी कपूर की इस कॉमेडी फिल्म में सलमान खान, अनिल कपूर, फरदीन खान, ईशा देओल, लारा दत्ता, बिपाशा बसु और सेलिना जेटली के अहम रोल थे। दर्शक इसे देख हंस-हंसकर लोट-पोट हो गए थे। इन दिनों ‘नो एंट्री’ के सीक्वल को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज हैं। इस बीच फिल्ममेकर बोनी कपूर ने खुलासा किया है कि उनके छोटे भाई अनिल सीक्वल का हिस्सा बनना चाहते थे, लेकिन दुर्भाग्य से, "कोई जगह नहीं" थी।

‘नो एंट्री 2’ की कास्टिंग की खबर ऑनलाइन लीक होने के बाद से अनिल, बोनी से ठीक से बात नहीं कर रहे हैं। सीक्वल में वरुण धवन, अर्जुन कपूर और दिलजीत दोसांझ के लिए जाने की खबर है। बोनी ने जूम को दिए इंटरव्यू में बताया कि इससे पहले कि मैं अनिल को ‘नो एंट्री’ के सीक्वल और इसमें शामिल कलाकारों के बारे में बता पाता, वह गुस्सा हो गया क्योंकि खबर पहले ही लीक हो चुकी थी। यह दुर्भाग्यपूर्ण था कि यह लीक हो गया।

मुझे पता है कि वह ‘नो एंट्री’ सीक्वल का हिस्सा बनना चाहता था, लेकिन जगह नहीं थी। मैं यह बताना चाहता था कि मैंने जो किया वह क्यों किया। वरुण और अर्जुन बहुत अच्छे दोस्त हैं। उनकी केमिस्ट्री कहानी में सामने आ सकती है और दिलजीत आज बड़े हैं। उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है।

मैं इसे आज के समय में प्रासंगिक बनाना चाहता था। इसीलिए मैंने यह कास्टिंग की। इस प्रक्रिया में मेरा भाई अभी भी ठीक से बात नहीं कर रहा है। मुझे उम्मीद है कि यह सब जल्द ही सुलझ जाएगा। चलो देखते हैं। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक ‘नो एंट्री’ का सीक्वल दिसंबर 2024 में फ्लोर पर आ जाएगा और यह 2025 में रिलीज होगी।

boney kapoor,filmmaker boney kapoor,anil kapoor,actor anil kapoor,boney anil,no entry,no entry 2,nayak,director s shankar,nayak 2

अनिल कपूर ने की ‘नायक’ के डायरेक्टर एस शंकर के साथ मुलाकात

अनिल कपूर की फिल्म 'नायक' आज भी लोगों के दिलों में बसी हुई है। अनिल को एक दिन के सीएम के रूप में सबने खूब पसंद किया था। फैंस इसके सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में अनिल ने ‘नायक’ के डायरेक्टर एस शंकर से मुलाकात की। इसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि अनिल ‘नायक 2’ करेंगे। पैपराजी ने अनिल और शंकर को साथ में स्पॉट किया। यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

यूजर्स ‘नायक 2’ को लेकर उम्मीदों से भर गए हैं और अपने कमेंट्स से भावनाएं दिखा रहे हैं। देखते हैं 'नायक' का सीक्वल कब तक अनाउंस होता है और इसकी स्टार कास्ट क्या चुनी जाती है। 'नायक' साल 2001 में रिलीज हुई थी जिसमें अनिल ने लीड रोल प्ले किया था। उनके अलावा फिल्म में रानी मुखर्जी, अमरीश पुरी, जॉनी लीवर, परेश रावल, सौरभ शुक्ला जैसे सितारों ने काम किया था।

अनिल के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उन्हें पिछली बार 'फाइटर' में दमदार रोल प्ले करते हुए देखा गया था। इसमें ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण, करण सिंह ग्रोवर, अक्षय ओबेरॉय भी थे। यह फिल्म इसी साल गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज की गई थी और हिट रही। इससे पहले अनिल पिछले साल 1 दिसंबर को रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म ‘एनिमल’ में रणबीर कपूर के पिता के रोल में दिखे थे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम