न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फिल्मी सितारों पर भी चढ़ा आजादी के जश्न का रंग, जानें किस स्टार ने कौनसे अंदाज में दी बधाई

आज 15 अगस्त को पूरा भारत 77वें स्वतंत्रता दिवस के रंग में रंगा हुआ है। जगह-जगह झंडा फहराया जा रहा है। स्कूलों में देशभक्ति से परिपूर्ण...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 15 Aug 2023 12:40:54

फिल्मी सितारों पर भी चढ़ा आजादी के जश्न का रंग, जानें किस स्टार ने कौनसे अंदाज में दी बधाई

आज 15 अगस्त को पूरा भारत 77वें स्वतंत्रता दिवस के रंग में रंगा हुआ है। जगह-जगह झंडा फहराया जा रहा है। स्कूलों में देशभक्ति से परिपूर्ण रंगारंग समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। लोग एक-दूसरे का मुंह मीठा कराके बधाई दे रहे हैं। हवाओं में हर तरफ भाईचारे का संदेश है। हर संप्रदाय और जाति के लोग एकता के सूत्र में बंधे हैं। आजादी के इस पावन पर्व पर अपनी भावनाएं व्यक्त करने में भला फिल्मी हस्तियां कैसे पीछे रह सकती हैं।

वे सोशल मीडिया के माध्यम से देशवासियों पर प्यार लुटा रहे हैं। मशहूर एक्ट्रेस काजोल, ईशा देओल, सुनील ग्रोवर, करण जौहर, हिमांशी खुराना, प्रभास ने इंस्टा पर भारतीय झंडे की फोटो पोस्ट कर लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है। इन्होंने प्रोफाइल पिक्चर पर तिरंगे की फोटो लगाई है। साउथ सुपरस्टार महेश बाबू ने ट्वीट कर लिखा- ‘यूनाइटेड इंडिया की स्प्रिट को आज और हर दिन सेलिब्रेट करता हूं। आप सभी को हैप्पी इंडिपेंडेंस डे 2023.’ एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अपनी इंस्टा स्टोरी में स्वतंत्रता के पल की पिक्चर शेयर कर सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी हैं।

दिग्गज एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "भारत 15 अगस्त को 76वीं वर्षगांठ पूरी करने के बाद ब्रिटिश शासन से अपनी आजादी के 77वें वर्ष की शुरुआत का जश्न मना रहा है। हम एक लंबा सफर तय कर चुके हैं। बाधाओं का सामना करना और उन पर काबू पाना और अब पिछले 10 वर्षों में सकारात्मक शासन के साथ, जिसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जोर देखा गया है, हम दुनिया के शक्तिशाली देशों और जी20 में सर्वश्रेष्ठ देशों में से एक हैं।''

independence day,Bollywood stars,kiara advani,kajol,anupam kher,Hema Malini,kangana ranaut,karan johar,sunil grover

अनुपम खेर व हर्षाली ने ऐसे किया विश

दिग्गज एक्टर अनुपम खेर ने इंस्टा पर देश की आजादी के नाम वीडियो पोस्ट किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘मैं तिरंगा हूं…… मैं प्रायः सोचता हूं कि अगर कभी हमारे तिरंगे को देशवासियों से अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का मौक़ा मिले तो तिरंगा हमसे क्या कहेगा? स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर मैंने अपने इस वीडियो में हमारे राष्ट्रीय ध्वज की तरफ से देशवासियों को संबोधित करने का प्रयास किया है! देखिए! और शेयर करिए! सभी भारतवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! जय हिन्द! भारत माता की जय!’

सलमान खान की फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ की मुन्नी यानी हर्षाली मल्होत्रा ने ‘देश रंगीला’ गाने पर डांस करते हुए वीडियो पोस्ट किया है। मशहूर गायिका नेहा कक्कड़ ने भी भारत माता की जय के नारे लगाए। कियारा आडवाणी ने बीएसएफ (सीमा सुरक्षा बल) के साथ एक वीडियो शेयर कर स्वतंत्रता दिवस मनाया। उन्होंने क्लिप को कैप्शन दिया, ‘मेरे देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। हर साल इस दिन हमारा दिल भारत के सभी बहादुरों को याद करके गर्व से फूल जाता है, इस साल मेरा अनुभव व्यक्तिगत था और मैं इसे हमेशा संजोकर रखूंगी।’

वेटरन एक्ट्रेस जीनत अमान ने इंस्टाग्राम पर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने एक पुरानी तस्वीर साझा की और इसे कैप्शन दिया, ‘आज, एक साधारण इच्छा से ज्यादा कुछ नहीं। कि न केवल हर भारतीय, बल्कि इस दुनिया का हर नागरिक नफरत, हिंसा, असहिष्णुता और उत्पीड़न से मुक्त हो।’

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार