सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म पठान को लेकर चल रहे विवाद के बीच 17 दिसंबर को किंग खान ने ट्विटर पर #AskSRK सेशन रखा, जिसके जरिए उन्होंने अपने खास स्टाइल में फैंस के कई सवालों के जवाब दिए। सेशन में एक फैन ने शाहरुख से पठान को पोस्टपोन करने की रिक्वेस्ट भी कर डाली। इसका किंग खान ने जो जवाब दिया, वो वायरल हो रहा है।
#AskSRK सेशन के दौरान एक फैन ने शाहरुख खान से फिल्म पठान पोस्टपोन करने की रिक्वेस्ट कर डाली। यूजर ने किंग खान से कहा- 'सर 25 जनवरी को मेरी शादी है। प्लीज क्या आप पठान को 26 जनवरी तक के लिए पोस्टपोन कर सकते हैं। ये बहुत अच्छा होगा। थैंक्यू।' इसके जवाब में शाहरुख ने कहा - 'तुम शादी 26 को कर लो ( रिपब्लिक डे परेड के बाद)। छुट्टी भी है उस दिन। शाहरुख के इस जवाब को देखकर फैंस उनके एक बार फिर मुरीद हो गए। सोशल मीडिया पर हर तरफ किंग खान ही छाए हुए हैं।'