न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'पठान' से मुस्लिम समुदाय भी नाराज, उलेमा बोर्ड के अध्यक्ष ने की फिल्म को रिलीज न करने की मांग

शाहरुख खान की पठान को लेकर सोशल मीडिया पर बायकॉट ट्रेंड भी चल रहा है। मध्य प्रदेश में अब उलेमा बोर्ड ने फिल्म पर अपनी नाराजगी जताई है। मध्य प्रदेश उलेमा बोर्ड ने पठान फिल्म का बायकॉट करते हुए इसे रिलीज ना करने की मांग की है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 17 Dec 2022 1:14:59

'पठान' से मुस्लिम समुदाय भी नाराज, उलेमा बोर्ड के अध्यक्ष ने की फिल्म को रिलीज न करने की मांग

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। लेकिन फिल्म का पहला गाना 'बेशर्म रंग' सामने आते ही फिल्म पर हंगामा शुरू हो गया है। हिंदू संगठनों के बाद पठान फिल्म का मुस्लिम संगठनों ने भी किया विरोध करना शुरू कर दिया है। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर बायकॉट ट्रेंड भी चल रहा है। मध्य प्रदेश में अब उलेमा बोर्ड ने फिल्म परअपनी नाराजगी जताई है। मध्य प्रदेश उलेमा बोर्ड ने पठान फिल्म का बायकॉट करते हुए इसे रिलीज ना करने की मांग की है।

मध्य प्रदेश उलेमा बोर्ड के अध्यक्ष सैयद अनस अली ने कहा- 'एक फिल्म पठान नाम से बनी है, जिसमें शाहरुख खान एक हीरो हैं, लोग उन्हें देखते हैं, पसंद करते हैं। लेकिन हमारे पास कई जगह से फोन और शिकायतें आई हैं और उन्होंने गुस्से का इजहार किया है कि इस फिल्म के अंदर अश्लीलता फैलाई गई है और इसमें इस्लाम का गलत प्रचार प्रसार किया गया है।'

फिल्म को ना देखें

उन्होंने आगे कहा- 'इसी फिल्म को लेकर ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी ने एक स्टैंड लिया है और इस फिल्म का बायकॉट किया है। हम भी हुकूमत के लोगों से, जवानों से अपील करते हैं कि इस फिल्म को ना देखें। उन्होंने कहा है कि इस फिल्म को रिलीज नहीं होना चाहिए। तो ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड भी इसकी ताकीद करता हैऔर उनके साथ खड़ा है।'

हमारे मजहब का सही तरीका पेश कराएं

अली ने कहा, 'यह हमारा हक है कि हमारे इस्लाम को, हमारे मजहब को इस तरह से कोई पेश करेगा तो इस पर हम कोई समझौता नहीं करेंगे। कोई इस्लाम कोगलत तरीके से पेश करेगा तो यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम हमारे मजहब का सही तरीका पेश कराएं।'

फिल्म को रिलीज न करने की मांग

सैयद अनस अली ने आगे कहा- 'मैं सेंसर बोर्ड से पुरजोर अपील करता हूं और तमाम भारत के थिएटर वालों से कहना चाहता हूं कि यह फिल्म कहीं लगने ना दें आप, क्योंकि इससे एक गलत मैसेज जाएगा, शांति भंग होगी और इस मुल्क के अंदर जितने मुसलमान हैं उन सब की भावनाएं आहत होंगी और हमारा मजाक बनाया जाएगा। मैं अपील करता हूं सभी से कि यह फिल्म बिल्कुल ना देखें।'

सैयद अनस अली ने आगे कहा- 'अपना नाम शाहरुख खान कहते हैं और शाहरुख खान कहकर पठान फिल्म बनाते हैं। इस्लाम का, मुसलमानों का मजाक बनाने के लिए ऐसे फिल्म बनाते हैं, इनका भी विरोध होना चाहिए। पठान एक बेहद सम्मानित बिरादरी है, लेकिन फिल्म में उसे बेहद गलत तरीके से पेश किया गया है।'

एमपी उलेमा बोर्ड के अध्यक्ष सैयद अनस अली ने इसके साथ ही हज कमेटी से सिफारिश की है कि वो शाहरुख खान को आगे से उमरा पर जाने के लिए भी वीजा ना दें।

बता दे, फिल्म में जॉन अब्राहम, आशुतोष राणा, डिंपल कपाड़िया, गौतम रोड़े और शाजी चौधरी भी हैं। इसमें सलमान खान (Salman Khan) और ऋतिक रोशन का कैमियो भी होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं