विक्की कौशल और भूमि पेडनेकर की अपकमिंग फिल्म 'गोविंदा नाम मेरा' (Govinda Naam Mera) से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा हुआ है। पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार विक्की कौशल और भूमि पेडनेकर की ये फिल्म 16 दिसंबर 2022 को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है। लेकिन जानकारी के लिए बता दें कि अभी फिल्म की रिलीज की आधिकारिक घोषणा होना बाकी है। इस खबर के सामने आने के बाद विक्की कौशल के फैंस काफी खुश नजर आ रहे है।
![विक्की कौशल की 'गोविंदा नाम मेरा' की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन ओटीटी पर मचाएगी तहलका vicky kaushal,vicky kaushal news in hindi,kiara advani,kiara advani news in hindi,bhumi pednekar,bhumi pednekar news in hindi,govinda naam mera,govinda naam mera release date,govinda naam mera ott release date final,entertainment,bollywood news in hindi]()
फिल्म 'गोविंदा नाम मेरा' में विक्की कौशल और भूमि पेडनेकर के साथ-साथ कियारा आडवाणी भी अहम रोल में नजर आने वाली है। इस फिल्म की रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार हैं।