न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Singer KK Last Song: रिलीज हुआ सिंगर केके का आखिरी गाना 'धूप पानी....' , पंकज त्रिपाठी की इस फिल्म के लिए किया था रिकॉर्ड; इमोशनल हुए फैंस

म्यूजिक इंडस्ट्री के चमकते हुए सितारे सिंगर केके उर्फ कृष्णकुमार कुन्नथ अब हमारे बीच में नहीं है लेकिन अपने शानदार गानों की विरासत फैंस के लिए छोड़ गए। 54 वर्षीय सिंगर का 31 मई को कोलकाता में निधन हो गया। केके की मौत के बाद उनका आखिरी गाना रिलीज हुआ है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 07 June 2022 09:17:17

Singer KK Last Song: रिलीज हुआ सिंगर केके का आखिरी गाना 'धूप पानी....' , पंकज त्रिपाठी की इस फिल्म के लिए किया था रिकॉर्ड; इमोशनल हुए फैंस

म्यूजिक इंडस्ट्री के चमकते हुए सितारे सिंगर केके उर्फ कृष्णकुमार कुन्नथ अब हमारे बीच में नहीं है लेकिन अपने शानदार गानों की विरासत फैंस के लिए छोड़ गए। 54 वर्षीय सिंगर का 31 मई को कोलकाता में निधन हो गया। केके की मौत के बाद उनका आखिरी गाना रिलीज हुआ है जो उन्होंने फिल्म 'शेरदिल द पीलीभीत सागा' के लिए गाया था। केके के फैंस के लिए ये सिर्फ गाना नहीं बल्कि एक बेशकीमती खजाना है, जिसकी कोई तुलना नहीं है।

'शेरदिल द पीलीभीत सागा' के मेकर्स ने अपनी फिल्म का गाना 'धूप पानी बहने दे' जारी कर दिया है। इस गाने को गुलजार साहब ने लिखा है और इसे कंपोज शांतनु मोइत्रा ने किया है। केके का यह गाना पंकज त्रिपाठी, नीरज काबी और सयानी गुप्ता पर फिल्माया गया है। फिल्म शेरदिल सिनेमाघरों में 24 जून को रिलीज होगी। मूवी में पंकज त्रिपाठी, नीरज काबी, सायनी गुप्ता लीड रोल में हैं। फिल्म का निर्देशन श्रीजित मुखर्जी ने किया है। शेरदिल एक डार्क हयूमर सटायर है।

केके के फैंस के लिए ये गाना बेहद स्पेशल है। इस गाने की रिलीज के बाद से फैंस काफी इमोशनल हो गए हैं। किसे पता था केके का ये आखिरी गाना होगा। धूप पानी दे...एक सूदिंग और रिलैक्सिंग सॉन्ग है। गाने को लाखों में व्यूज मिल चुके हैं। एक तो केके की दमदार आवाज उसके ऊपर से गुलजार के लिरिक्स।।।दोनों ने मिलकर गाने को सुपर स्पेशल बना दिया है। केके की गायिकी की फैंस तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। लोगों का कहना है लेजेंड्स कभी नहीं मरते। फैंस केके की आत्मा को शांति मिलने की दुआ कर रहे हैं। यूजर्स का कहना है केके अपने गानों के जरिए हमेशा फैंस के दिलों में जिंदा रहेंगे। केके की सोलफुल वॉइस फैंस को बार बार उनकी याद दिला रही है।

वहीं, पंकज त्रिपाठी ने इंस्टाग्राम पर इस गाने का एक क्लिप शेयर किया है, जिसमें वह जंगल में घूमते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के कैप्शन में अभिनेता ने लिखा, 'केके की जादुई आवाज एक बार फिर आपको मंत्रमुग्ध करने के लिए तैयार है।'

singer kk,singer kk last song release,sherdil the pilibhit saga,dhoop pani bahne de song release

बता दें कि 31 मई को सिंगर केके का हार्ट अटैक से निधन हो गया। इस दिन वह कोलकाता में एक कॉन्सर्ट करने गए थे। यहां पर कॉन्सर्ट के दौरान उनकी तबीयत खराब होने लगी थी लेकिन सिंगर ने अपने परफॉर्मेंस को खराब नहीं होने दिया। इसके बाद सिंगर जब होटल पहुंचे, तब वहां पर उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई जिसके बाद ही उन्हें अस्पताल ले जाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने केके को मृत घोषित कर दिया।

वहीं, फिल्म 'शेरदिल द पीलीभीत सागा' की बात करे तो यह जंगल के किनारे बसे एक गांव के लोगों की कहानी है। जिन्हें हर दिन कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस फिल्म का निर्देशन श्रीजीत मुखर्जी ने किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट ने हरीश राणा की इच्छामृत्यु को दी अनुमति, लाइफ सपोर्ट हटाने के दिए निर्देश
सुप्रीम कोर्ट ने हरीश राणा की इच्छामृत्यु को दी अनुमति, लाइफ सपोर्ट हटाने के दिए निर्देश
गाजियाबाद में पुलिस और गोतस्करों के बीच मुठभेड़, फायरिंग के बाद 5 आरोपी गिरफ्तार; 2 बदमाश घायल
गाजियाबाद में पुलिस और गोतस्करों के बीच मुठभेड़, फायरिंग के बाद 5 आरोपी गिरफ्तार; 2 बदमाश घायल
सोना-चांदी की कीमतों में आई नरमी, जानिए महानगरों में क्या है आज Gold का ताजा हाजिर भाव
सोना-चांदी की कीमतों में आई नरमी, जानिए महानगरों में क्या है आज Gold का ताजा हाजिर भाव
ऐसी क्या मजबूरी थी कि माता-पिता ने बेटे की लंबी उम्र नहीं, उसकी मौत की दुआ मांगी? हरीश राणा की कहानी कर देगी भावुक
ऐसी क्या मजबूरी थी कि माता-पिता ने बेटे की लंबी उम्र नहीं, उसकी मौत की दुआ मांगी? हरीश राणा की कहानी कर देगी भावुक
सुबह उठते ही होने लगता है बदन दर्द, जबकि कोई मेहनत भी नहीं की? जानिए इसके छिपे कारण
सुबह उठते ही होने लगता है बदन दर्द, जबकि कोई मेहनत भी नहीं की? जानिए इसके छिपे कारण
शंकराचार्य लखनऊ पहुंचे, समर्थक वाराणसी में करेंगे शंखनाद, अस्सी घाट पर होगा जयघोष
शंकराचार्य लखनऊ पहुंचे, समर्थक वाराणसी में करेंगे शंखनाद, अस्सी घाट पर होगा जयघोष
‘पीएम मोदी ने सबसे बड़ी भूल की…’, अरविंद केजरीवाल का दावा, देश में 1 करोड़ लोगों के बेरोजगार होने का खतरा
‘पीएम मोदी ने सबसे बड़ी भूल की…’, अरविंद केजरीवाल का दावा, देश में 1 करोड़ लोगों के बेरोजगार होने का खतरा
वॉक, जॉगिंग या रनिंग: जल्दी वजन कम करने के लिए कौन सा तरीका सबसे ज्यादा असरदार है, जानिए इनके अलग-अलग फायदे
वॉक, जॉगिंग या रनिंग: जल्दी वजन कम करने के लिए कौन सा तरीका सबसे ज्यादा असरदार है, जानिए इनके अलग-अलग फायदे
 ‘द केरल स्टोरी 2’ का 12वां दिन धमाकेदार, ‘इक्कीस’ का रिकॉर्ड तोड़कर बनाई नई मिसाल
 ‘द केरल स्टोरी 2’ का 12वां दिन धमाकेदार, ‘इक्कीस’ का रिकॉर्ड तोड़कर बनाई नई मिसाल
भारत में लॉन्च हुए Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra, दमदार फीचर्स के साथ कीमत भी प्रीमियम
भारत में लॉन्च हुए Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra, दमदार फीचर्स के साथ कीमत भी प्रीमियम
Apple के फोल्डेबल iPhone को लेकर नया लीक, CAD रेंडर्स से सामने आया डिजाइन और कैमरा डिटेल
Apple के फोल्डेबल iPhone को लेकर नया लीक, CAD रेंडर्स से सामने आया डिजाइन और कैमरा डिटेल
LPG सिलेंडर में कितनी गैस बाकी है? इन आसान ट्रिक्स से मिनटों में लगाएं पता
LPG सिलेंडर में कितनी गैस बाकी है? इन आसान ट्रिक्स से मिनटों में लगाएं पता
चुकंदर का जूस हर किसी के लिए नहीं होता फायदेमंद, इन लोगों को सेवन से करना चाहिए परहेज
चुकंदर का जूस हर किसी के लिए नहीं होता फायदेमंद, इन लोगों को सेवन से करना चाहिए परहेज
हरीश राणा की इच्छामृत्यु पर फैसला सुनाते समय भावुक हुए जस्टिस पारदीवाला, बोले – अब हम ऐसे मोड़ पर हैं जहां निर्णय लेना जरूरी है
हरीश राणा की इच्छामृत्यु पर फैसला सुनाते समय भावुक हुए जस्टिस पारदीवाला, बोले – अब हम ऐसे मोड़ पर हैं जहां निर्णय लेना जरूरी है