न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राज कुंद्रा केस में शर्लिन चोपड़ा से 8 घंटे तक की हुई पूछताछ, एक्ट्रेस बोली - पीड़ितों के लिए न्याय चाहती हूं

शर्लिन ने राज कुंद्रा के ऊपर कई गंभीर आरोप लगाए हैं ऐसे में शुक्रवार को मुंबई पुलिस ने शर्लिन चोपड़ा से भी पूछताछ की है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 07 Aug 2021 08:55:16

राज कुंद्रा केस में शर्लिन चोपड़ा से 8 घंटे तक की हुई पूछताछ, एक्ट्रेस बोली - पीड़ितों के लिए न्याय चाहती हूं

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति और व्यवसायी राज कुंद्रा (Raj Kundra Arrest) पोर्नोग्राफी मामले में 19 जुलाई से जेल में हैं। पुलिस रिमांड में रहने के बाद अब राज कुंद्रा 14 की न्यायिक हिरासत में जेल में बंद हैं। पोर्नोग्राफी केस में बॉलीवुड अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra) का नाम भी शामिल है। शर्लिन ने राज कुंद्रा के ऊपर कई गंभीर आरोप लगाए हैं ऐसे में शुक्रवार को मुंबई पुलिस ने शर्लिन चोपड़ा से भी पूछताछ की है।

राज कुंद्रा केस में पुलिस ने शर्लिन चोपड़ा से शुक्रवार को 8 घंटे लंबी पूछताछ की। यह पूछताछ कल दोपहर 12 बजे शुरू हुई थी जो शाम 8 बजे तक चली। इससे पहले मुंबई क्राइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल ने शर्लिन चोपड़ा को 160 सीआरपीसी के अंतर्गत पूछताछ के लिए समन जारी किया था। जिसके चलते एक्ट्रेस शुक्रवार को मुंबई पुलिस के सामने पेश हुईं। बता दे, राज कुंद्रा के खिलाफ पुलिस को कई अहम सबूत मिले हैं।

शर्लिन चोपड़ा ने कहा कि- 'आज राज कुंद्रा केस में बयान दर्ज कराने के लिए मैं मुंबई पुलिस के पास पहुंची थी। जहां पुलिस ने मुझसे राज कुंद्रा और आर्मस्प्राइम मीडिया को लेकर सवाल पूछे। इसके साथ ही राज की कंपनियों को लेकर भी सवाल किए गये।'

शर्लिन कहती हैं 'उन्होंने मुझसे पूछा कि राज कुंद्रा के साथ मेरे कैसे संबंध थे और उनकी दूसरी कंपनियों के बारे में क्या पता है? पूरा दिन इन जानकारियों को शेयर करते हुए बीत गया। मैंने उनसे कहा कि अगर और कोई सवाल है तो प्लीज पूछिए क्योंकि मैं उन सभी महिलाओं और आर्टिस्ट के लिए न्याय चाहती हूं जो पोर्नोग्राफी केस में पीड़ित हैं।'

बता दे, इससे पहले भी पोर्नोग्राफी केस में शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra) से पहले भी पुलिस पूछताछ कर चुकी है। एक्ट्रेस का दावा है कि उन्होंने इस केस में सबसे पहले पुलिस को अपना बयान दर्ज कराया था। उन्होंने कहा था कि राज कुंद्रा ने यौन शोषण के दौरान उनसे कहा था शिल्‍पा शेट्टी से उनके संबंध ठीक नहीं हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक कथित तौर पर 27 मार्च, 2019 को बिजनेस मीटिंग के बाद शर्लिन चोपड़ा ने दावा किया कि एक मैसेज को लेकर तीखी बहस की वजह से राज कुंद्रा बिना बताए उनके घर आ गए और बातचीत के बीच जबरन किस करने लगे।

बता दें कि पोर्नोग्राफी केस में राज कुंद्रा को 19 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था। वह इस वक्त जेल में बंद हैं। कोर्ट से उनकी जमानत याचिका खारिज हो चुकी है। मामले की अगली सुनवाई 10 अगस्त को होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज