बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) को गुरुवार रात कार ड्राइव करते हुए पैपराजी ने कैद किया। सैफ अली खान के साथ उनकी पत्नी करीना कपूर (Kareena Kapoor) भी साथ में थी और मोबाइल पर बात कर रही थी। सैफ और करीना का वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने कपल को सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिया।
वीडियो में दिख रहा है कि करीना और सैफ दोनों कार की फ्रंट सीट पर बैठे हैं। दोनों ने ना तो सीट बेल्ट बांध रखी है और ना ही मास्क पहना हुआ है। इसी वजह से दोनों को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा हैं। कई लोगों ने मुंबई पुलिस से कपल की शिकायत भी की है। एक ने लिखा- 'सेलेब्स को क्या सीट बेल्ट पहनने की जरूरत नहीं है?' एक अन्य यूजर ने मुंबई पुलिस को टैग में लेते हुए लिखा- 'सीटबेल्ट वॉयलेशन।'
एक यूजर लिखता है- 'RTO ऑफिसर पेनल्टी जारी कर सकता है। इस वीडियो को वे लोग सबूत के तौर पर ले सकते हैं।'














