न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देर से पहुंचने पर अनन्या को NCB के जोनल डायरेक्टर ने लगाई फटकार, कहा - यह सेंट्रल एजेंसी का ऑफिस है, समय पर आया कीजिए

क्रूज ड्रग्स केस में आर्यन की वॉट्सऐप चैट के जरिए NCB एक्ट्रेस अनन्या पांडे तक पहुंच गई है। शुक्रवार को उनसे तकरीबन 4 घंटे की पूछताछ हुई। जांच एजेंसी ने उन्हें सोमवार को फिर पूछताछ के लिए बुलाया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 23 Oct 2021 1:01:52

देर से पहुंचने पर अनन्या को NCB के जोनल डायरेक्टर ने लगाई फटकार, कहा - यह सेंट्रल एजेंसी का ऑफिस है, समय पर आया कीजिए

क्रूज ड्रग्स केस में आर्यन की वॉट्सऐप चैट के जरिए NCB एक्ट्रेस अनन्या पांडे तक पहुंच गई है। शुक्रवार को उनसे तकरीबन 4 घंटे की पूछताछ हुई। जांच एजेंसी ने उन्हें सोमवार को फिर पूछताछ के लिए बुलाया है। खबर है कि एनसीबी को पता चला है कि एक्ट्रेस उस शख्स को जानती हैं, जो आर्यन खान को ड्रग्स पहुंचाता था। साथ ही यह भी जानकारी मिली है कि शुक्रवार को एनसीबी की रडार पर एक ‘जानी-मानी हस्ती’ का 24 वर्षीय एक नौकर भी आ गया है।

इस बीच जानकारी यह भी सामने आ रही है कि पूछताछ के लिए देरी से हाजिर होने के लिए NCB के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने अनन्या पांडे को जमकर फटकार लगाई है। गुरुवार को अनन्या को दोपहर 2 बजे बुलाया गया था, लेकिन वे 4 बजे पहुंची। वहीं, शुक्रवार सुबह 11 बजे की जगह वे दोपहर 2:30 बजे NCB ऑफिस पहुंची थीं। NCB चीफ ने कहा कि यह सेंट्रल एजेंसी का ऑफिस है आपका प्रोडक्शन हाउस नही हैं।

वानखेड़े ने आगे कहा, 'आपको जितने बजे बुलाया जाए उस समय पर पहुंच जाया करो।'

इस बीच आर्यन से जुड़े ड्रग्स मामले में पूछताछ के लिए अभिनेता शाहरुख खान की मैनेजर पूजा डडलानी भी NCB ऑफिस पहुंची हैं। पूजा अपने साथ कुछ डोक्युमेंट लेकर आईं हैं। फिलहाल वे NCB ऑफिस में ही हैं और NCB टीम के सवालों का जवाब दे रही हैं।

NCB को इस बात के पुख्ता सबूत मिले हैं कि अनन्या पांडे ने आर्यन तक 3 बार ड्रग्स पहुंचाई थी। हालांकि, अनन्या पांडे ने आर्यन के साथ किसी भी तरह की ड्रग चैट से इनकार कर दिया है। उन्होंने ड्रग सप्लाई करने की बात को भी खारिज किया है। एजेंसी के मुताबिक, एक बार एक्ट्रेस ने एक बड़ी पार्टी में उन्हें ड्रग्स लाकर दी थीं।

NCB के एक अधिकारी ने बताया कि एक्ट्रेस का फोन भी जांच के लिए लिया है, ताकि पता चल सके कि उन्होंने अपने फोन से कुछ डिलीट तो नहीं किया है।

NCB सूत्रों के मुताबिक अनन्या पांडे ने 2018-19 के बीच आर्यन खान को एक ड्रग पैडलर का नंबर दिया था। आरोप यह भी है कि आर्यन उस चैट में गांजा अरेंज करने की बात कर रहे थे। हालांकि, पहले दिन पूछताछ के दौरान अनन्या ने आरोपों से इनकार कर दिया था।

सूत्रों ने कहा, 'अनन्या ने कहा कि वो सप्लायर नहीं हैं और यह भी नहीं जानती कि वीड और गांजा एक ही होता है। उनके दोस्त इसे जॉइंट बोलते हैं और उन्होंने मुलाकात में एक या दो बार पफ लिया है।'

NCB के करीबी सूत्रों की मानें तो केंद्रीय जांच एजेंसी ने आर्यन मामले में एक्ट्रेस पांडे को सरकारी गवाह बनाने की पेशकश की है। हालांकि NCB की इस पेशकश को एक्ट्रेस की ओर से ठुकरा दिया गया है। वे बार-बार सिर्फ इतना कह रही हैं कि उन्हें इस मामले में कोई जानकारी नहीं है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत