फिल्म 'आदिपुरुष (Adipurush)' में प्रभास (Prabhas) की सीता न दीपिका बनेगी और न ही अनुष्का। यह बाजी मारी है बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) ने। कृति के साथ इस फिल्म में सनी सिंह (Sunny Singh) भी शामिल हो गए हैं। कृति ने सोशल मीडिया (Social Media) पर फैंस को ये गुड न्यूज दी है। दोनों ही इस फिल्म से जुड़कर काफी एक्साइटेड हैं। 'आदिपुरुष (Adipurush)'में प्रभास (Prabhas) की सीता का किरदार कृति सेनन (Kriti Sanon) निभाने वाली हैं, वहीं लक्ष्मण के किरदार में सनी सिंह (Sunny Singh) नजर आएंगे। इस फिल्म में सैफ अली खान रावण के किरदार में नजर आएंगे। कृति ने सनी, प्रभास और फिल्म के डायरेक्टर ओम राउत के साथ फोटो शेयर की है। इस दौरान प्रभास, कृति और सनी ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रहे हैं और कृति और सनी के चेहरे पर फिल्म को लेकर जो खुशी है वो साफ नजर आ रही है। फोटो शेयर करते हुए कृति ने लिखा, ‘एक नई जर्नी की शुरुआत…आदिपुरुष। ये फिल्म बहुत स्पेशल है। इस मैजिकल दुनिया से जुड़कर एक्साइटेड और गर्व महसूस कर रही हूं।’














