आज मदर्स डे पर बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल ने कुछ तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की है, जिसमें वो अपनी मां वीना कौशल, अपनी पत्नी और एक्ट्रेस कैटरीना कैफ की मां सुजैन के साथ दिख रहे है। उन्होंने अपनी दोनों मां को मदर्स डे पर शुभकामनाएं दी है।
पहली तसवीर में वो दूल्हा बने दिख रहे है और उनकी बारात में वीना कौशल डांस करती दिख रही है। दूसरी तसवीर में उनकी मां उनके गाल पर प्यार से किस करती दिख रही है। तीसरे फोटो में वो अपनी सासू मां का आशीवार्द लेते दिख रहे है। साथ में कैट भी नजर आ रही है।
तसवीर शेयर कर विक्की कौशल ने कैप्शन में लिखा, 'मांवां ठंडियां छांवां। हैप्पी मदर्स डे।'














