न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Jug jugg Jeeyo Promotion: क्या उल्टा पड़ा करन जौहर का यह दांव?, लोगों ने कहा - पैसे देकर लोगों को बुलाया

फिल्म के बाद वरुण धवन, कियारा आडवाणी, अनिल कपूर और नीतू सिंह समेत टीम पर्दे के सामने पहुंच गई। पब्लिक खुशी से झूम उठी। इसके बाद हर किसी ने यही कहा कि फिल्म बढ़िया है। करन जौहर ने पब्लिक के रिएक्शन का वीडियो अपने ट्विटर हैंडर पर शेयर किया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 21 Jun 2022 5:20:38

Jug jugg Jeeyo Promotion: क्या उल्टा पड़ा करन जौहर का यह दांव?, लोगों ने कहा - पैसे देकर लोगों को बुलाया

ऐक्टर वरुण धवन, कियारा आडवाणी, नीतू कपूर और अनिल कपूर स्टारर निर्माता करन जौहर की 'जुग जुग जियो' 24 जून 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म की एडवांस बुकिंग 6 दिन पहले यानी 18 जून से शुरू हो चुकी है। इसे हिट करवाने के लिए पूरी टीम ने इस फिल्म के प्रमोशन में एड़ी चोटी का जोर भी लगा दिया है। इसी कड़ी में सोमवार को दिल्ली में करन जौहर और उनकी टीम ने करीब 100 लोगों के लिए फिल्म का फ्री शो रखा। फिल्म के बाद वरुण धवन, कियारा आडवाणी, अनिल कपूर और नीतू सिंह समेत टीम पर्दे के सामने पहुंच गई। पब्लिक खुशी से झूम उठी। इसके बाद हर किसी ने यही कहा कि फिल्म बढ़िया है। करन जौहर ने पब्लिक के रिएक्शन का वीडियो अपने ट्विटर हैंडर पर शेयर किया है।

लेकिन फिल्म को प्रमोट करने का करन का यह दांव उल्टा पड़ता दिखाई दे रहा है। लोगों ने करण को सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिया। लोगों ने कहा कि ये सब खरीदी हुई ऑडियंस हैं। किसी ने कहा कि पैसे देकर इन लोगों को बुलवाया गया होगा और अपनी तारीफ कराई होगी। अक्षय फैन नाम के एक अकाउंट ने लिखा कि मैं वहां था, बकवास है फिल्म। किसी ने करन जौहर को नेपोटिज्म की याद दिला दी। कियारा आडवाणी को छोड़ दें वरुण धवन, अनिल कपूर और नीतू सिंह बॉलीवुड फिल्मी परिवारों से हैं। किसी ने फिल्म की एडवांस बुकिंग के स्क्रीन शॉट शेयर कर दिए, जिसमें सिनेमा हॉल खाली है।

हाल के समय में फिल्म प्रमोशन का यह नया चलन शुरू हुआ है, जिसमें फिल्ममेकर सिनेमा हॉल में अपने ऑडियंस का रिएक्श लेकर उसे सोशल मीडिया में शेयर करते हैं। द कश्मीर फाइल्स के दौरान निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने एडवांस में लोगों को फिल्म दिखाई। वहां मिली प्रतिक्रियाओं ने फिल्म के पक्ष में माहौल बनाने का काम किया था।

रिलीज से पहले विदेश चले गए करन

फिल्म रिलीज से पहले करन जौहर छुट्टियां मनाने लंदन चले गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रोड्यूसर का काम मैं कर चुका। अब पैरेंट के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभानी है। यह पहला मौका है जब करन अपनी किसी फिल्म की रिलीज से पहले विदेश चले गए। जुग जुग जीयो की एडवांस बुकिंग रविवार को शुरू हुई थी। इंडस्ट्री उम्मीद में है कि गंगूबाई काठियावाड़ी और भूल भुलैया 2 के बाद बॉक्स ऑफिस को इस फिल्म से कुछ राहत मिल सकती है।

फिल्म को मिल सकता है ये फायदा

बाजार जानकारों की मानें तो 'जुग जुग जियो' के मेकर्स को कई दिन पहले टिकट की खिड़की खोल देने का फायदा मिल सकता है। इस वजह से फिल्म को बढ़िया ओपनिंग भी मिल सकती है। 'जुग जुग जियो' की टक्कर आलिया भट्ट की गंगूबाई काठियावाड़ी और कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 2 से हो सकती है। बता दें आलिया भट्ट की गंगूबाई काठियावाड़ी से आगे निकलने के लिए जुग जुग जियो को 10 करोड़ से अधिक कमाने होंगे और भूल भुलैया 2 का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए वरुण धवन की फिल्म को 14 करोड़ से ज्यादा की कमाई करनी होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

कौन हैं बजरंगलाल बागड़ा? महासचिव पद की रेस में सबसे आगे, ट्रस्ट बैठक में होगा फैसला
कौन हैं बजरंगलाल बागड़ा? महासचिव पद की रेस में सबसे आगे, ट्रस्ट बैठक में होगा फैसला
चंपत राय के बाद कौन संभालेगा जिम्मेदारी? महासचिव पद के लिए 3 नाम सबसे आगे
चंपत राय के बाद कौन संभालेगा जिम्मेदारी? महासचिव पद के लिए 3 नाम सबसे आगे
एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा
एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर
मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के  मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग
मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग
Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा
Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम
ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले
डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द
डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो