Tiger 3 में सलमान खान से लड़ने के लिए इमरान हाशमी बनाई मस्कुलर बॉडी, ट्रांसफॉर्मेशन देख फैंस बोले - 'दमदार'
बॉलीवुड एक्टर इमरान हाश्मी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है। हाल ही में एक्टर ने शानदार एब्स को फ्लॉन्ट करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। उनके इस वीडियो को देखकर फैंस तारीफों के पुल बांध रहे हैं।
Posts by : Priyanka Maheshwari |
Updated on: Thu, 07 Jul 2022 4:11:03
बॉलीवुड एक्टर इमरान हाश्मी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है। हाल ही में एक्टर ने शानदार एब्स को फ्लॉन्ट करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। उनके इस वीडियो को देखकर फैंस तारीफों के पुल बांध रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे ब्लैक शॉर्ट्स और मैचिंग शूज पहने इमरान जिम में पूरी लगन से वर्कआउट करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने वीडियो को कैप्शन दिया, 'एयरब्रश वाली तस्वीरों से भरी दुनिया में अपनी नेचुरल स्ट्राइप्स को अर्जित करना अच्छा लगता है…ऑनवार्ड्स...अप्वर्ड !! #नेचुरलबॉडीबिल्डिंग #बल्किंग #बॉडीट्रांसफॉर्मेशन।'