न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आर्यन खान ड्रग्‍स केस में नया मोड़, गवाह का दावा- 18 करोड़ में डील होने की बात सुनी थी, NCB ने आरोप को बताया बेबुनियाद

नारकोटिक्‍स कंट्रोल ब्‍यूरो की ओर से क्रूज ड्रग्‍स पार्टी केस में गिरफ्तार किए गए एक्‍टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के मामले में बेहद ही चौकाने वाला मामला सामने आया है। आर्यन खान के खिलाफ ड्रग्स मामले में NCB के एक गवाह ने चौंकाने वाले दावा किया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 24 Oct 2021 2:52:34

आर्यन खान ड्रग्‍स केस में नया मोड़, गवाह का दावा- 18 करोड़ में डील होने की बात सुनी थी, NCB ने आरोप को बताया बेबुनियाद

नारकोटिक्‍स कंट्रोल ब्‍यूरो की ओर से क्रूज ड्रग्‍स पार्टी केस में गिरफ्तार किए गए एक्‍टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के मामले में बेहद ही चौकाने वाला मामला सामने आया है। आर्यन खान के खिलाफ ड्रग्स मामले में NCB के एक गवाह ने चौंकाने वाले दावा किया है। खुद को इस केस से जुड़े शख्‍स केपी गोसावी का बॉडीगार्ड बताने वाले प्रभाकर सेल ने एनसीबी के जोनल डायरेक्‍टर समीर वानखेड़े और गोसावी पर पैसों की डील के आरोप लगाए हैं। उसका दावा है कि उसने गोसावी और सैम डिसूजा को 25 करोड़ रुपए की बात करते सुना था और 18 करोड़ रुपए में डील तय हुई थी। गोसावी और सैम ने कथित तौर पर 18 में से 8 करोड़ रुपए NCB अधिकारी समीर वानखेड़े को देने की बात कही थी। प्रभाकर ने कहा कि NCB ने उसे गवाह बनाकर 10 सादे कागज पर दस्तखत लिए। उसका आधार कार्ड भी मांगा गया। वहीं, मामले में NCB के अधिकारी समीर वानखेड़े ने सभी आरोपों से इनकार किया है और कहा है कि वह बाद में इसका सटीक जवाब देंगे।

एनसीबी के सूत्रों का कहना है कि ये सभी आरोप बेबुनियाद हैं। उन्‍होंने यह भी सवाल किया कि अगर पैसों का लेनदेन होता तो कोई भला जेल में क्‍यों होता। सूत्रों ने कहा कि ये सारे आरोप एनसीबी की छवि बिगाड़ने के लिए लगाए जा रहे हैं। ऑफिस में सीसीटीवी कैमरा लगे हैं। ऐसा कुछ भी कहीं नहीं हुआ है।

अफसरों का यहां तक कहना है कि वे 2 अक्‍टूबर से पहले प्रभाकर सेल को जानते तक नहीं थे। सूत्रों ने कहा कि उसका यह हलफनामा एनडीपीएस कोर्ट पहुंचाया जाएगा। एनसीबी भी वहां अपनी प्रतिक्रिया देगी।

बता दें कि गोसावी वही शख्स है, जिसके साथ आर्यन खान की सेल्फी वायरल हुई थी और जिसे NCB ने मामले में स्वतंत्र गवाह बताया था। प्रभाकर ने बताया कि वह गोसावी के बॉडीगार्ड के तौर पर काम करता था।

प्रभाकर सेल वही शख्‍स है, जिसे एनसीबी ने 6 अक्‍टूबर को जारी की गई प्रेस रिलीज में गवाह के तौर पर बताया था। अब प्रभाकर ने आरोप लगाया है कि केपी गोसावी लापता है। उसका कहना है कि उसे केपी गोसावी की जान को खतरा होने की आशंका है। इसलिए उसने यह हलफनामा दाखिल किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत