न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आर्यन ख़ान की ज़मानत पर फैसला आज, NCB के हाथ लगे ड्रग्‍स से संबंधित चैट्स

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की जमानत (Aryan Khan Drugs Case) पर आज 20 अक्टूबर को सुनवाई होनी है। सेशंस कोर्ट ने पिछली बार इस केस में अपना फैसला सुरक्षित रखते हुए अगली सुनवाई को 20 अक्टूबर तक के लिए स्थगित कर दिया गया था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 20 Oct 2021 11:36:28

आर्यन ख़ान की ज़मानत पर फैसला आज, NCB के हाथ लगे ड्रग्‍स से संबंधित चैट्स

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की जमानत (Aryan Khan Drugs Case) पर आज 20 अक्टूबर को सुनवाई होनी है। सेशंस कोर्ट ने पिछली बार इस केस में अपना फैसला सुरक्षित रखते हुए अगली सुनवाई को 20 अक्टूबर तक के लिए स्थगित कर दिया गया था। 14 अक्टूबर को सेशन कोर्ट में जज ने वकीलों की दलीलें सुनने के बाद 20 अक्टूबर को फैसले की तारीख दी थी। अब आज आर्यन की जमानत पर टलती तारीख का सिलसिला शायद खत्म हो जाए।

क्रूज ड्रग पार्टी केस में आर्यन खान के साथ बॉलीवुड की एक उभरती हुई एक्ट्रेस का चैट भी एनसीबी को मिली है। चैट्स में नशे को लेकर बातचीत हो रही थी। कोर्ट में बहस के दौरान एनसीबी की टीम ने आरोपियों के जो चैट्स अदालत को सौंपे हैं उनमें आर्यन के साथ इस एक्ट्रेस की चैट्स भी शामिल हैं। इसके अलावा आर्यन के कुछ ड्रग पेडलर के साथ भी चैट्स अदालत को सौंपे गए थे।

ड्रग्स ऑन क्रूज़ मामले में मुंबई एनसीबी ने आर्यन खान की व्हाट्सएप चैट कोर्ट को सौंप दी है। मुंबई एनसीबी का कहना है कि उसने आर्यन खान की व्हाट्सएप चैट कोर्ट में जमा कर दी है।NCB ने दावा किया है कि पुलिस को ड्रग से संबंधित व्हाट्सएप चैट मिली है जो कथित तौर पर आर्यन खान और एक डेब्यू एक्ट्रेस के बीच हुई है।

इंडिया टुडे से बातचीत में प्रकाश झा ने कहा, 'मुझे पता नहीं है तो फिर इस पर कैसे कॉमेंट कर सकता हूं। मुझे यह भी नहीं पता कि इस मामले में कौन कॉमेंट कर रहा है। मैंने पढ़ा भी नहीं है। मैं बस इतना जानता हूं कि वह बेचारा बच्चा, जोकि शाह रुख खान का बेटा है, बड़ी मुश्किल में फंस गया है।'

जावेद अख्तर हाल ही में मुंबई के एक इवेंट में नजर आए। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात की। साथ ही आर्यन खान ड्रग्स केस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। जावेद अख्तर ने इस मामले में कहा कि बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री को हाई प्रोफाइल होने की कीमत चुकानी पड़ रही है।

बताते चले कि आर्यन खान को एनसीबी ने 2 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था। मुंबई से गोवा जा रहे क्रूज शिप पर होने वाली ड्रग्स पार्टी में आर्यन खान शामिल होने वाले थे। इससे पहले क्रूज शिप पर एनसीबी ने आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट, मुनमुन धमेचा समेत 8 लोगों को गिरफ्त में लिया था। हालांकि आर्यन के पास से कोई ड्रग्स नहीं मिले थे। बीजेपी से जुड़े नेताओं ने एनसीबी को क्रूज पर होने वाली ड्रग्स पार्टी की जानकारी दी थी। जिसके बाद एनसीबी ने एक्शन लिया था।

इस बीच आर्यन के वकील ने अंतरिम बेल के लिए भी अर्जी डाली, लेकिन उस पर अभी तक कोई नतीजा नहीं आया है। आर्यन को जेल में लगभग एक हफ़्ते से ज्यादा हो चुका है। देखना होगा कि आज उन्हें रिहाई मिलती है या नहीं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?