न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा - टॉलीवुड में रकुल प्रीत सिंह को नहीं मिल रहा काम, एक्ट्रेस बोलीं- साल में 6 फिल्में कर रही हूं

2014 में 'यारियां' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह को लेकर कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा था कि एक्ट्रेस को अब टॉलीवुड इंडस्ट्री में काम नहीं मिल रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 21 Jun 2021 7:02:57

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा - टॉलीवुड में रकुल प्रीत सिंह को नहीं मिल रहा काम, एक्ट्रेस बोलीं- साल में 6 फिल्में कर रही हूं

2014 में 'यारियां' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह को लेकर कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा था कि एक्ट्रेस को अब टॉलीवुड इंडस्ट्री में काम नहीं मिल रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल न्यूज में यह कहा गया था कि रकुल प्रीत सिंह ने एक इंटरव्यू में कहा है कि अब उन्हें तेलुगु फिल्मों के ऑफर नहीं मिल रहे हैं। क्योंकि वे बॉलीवुड में बैक-टू-बैक प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। तेलुगु में रकुल प्रीत आखिरी बार 2020 में रिलीज हुई डायरेक्टर निथिन की फिल्म 'चेक' में नजर आईं थीं। उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। इस फिल्म में रकुल के अलावा प्रिया प्रकाश वारियर भी लीड रोल में थीं। लेकिन रकुल प्रीत सिंह ने इस दावे को सिरे से खारिज कर दिया है। रकुल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर इन खबरों को गलत करार दिया है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि साल में वे 6 फिल्में कर रही हैं।

रकुल प्रीत सिंह ने न्यूज को शेयर करते हुए पोस्ट में लिखा, 'मुझे आश्चर्य है कि मैंने ऐसा कब कहा। दोस्तों साल में सिर्फ 365 दिन होते हैं और अगर आप 6 से ज्यादा फिल्मों को एडजस्ट करने में मदद कर सकते हैं, जो मैं अभी कर रही हूं तो कृपया मेरी टीम की हेल्प करें। #anythingforheadlines।'

रकुल प्रीत सिंह के वर्क फ्रंट की बात करें तो जल्द ही एक्ट्रेस डायरेक्टर अनुभूति कश्यप की कैंपस कॉमेडी-ड्रामा 'डॉक्टर जी', अजय देवगन की 'मेडे', इंद्र कुमार की एक कॉमेडी फिल्म और रोनी स्क्रूवाला द्वारा निर्मित 'छत्रीवाली' में नजर आने वाली हैं।

रकुल हिंदी सिनेमा में आखिरी बार 'सरदार का ग्रैंडसन' में दिखाई दी थीं। इस फिल्म में अर्जुन कपूर और नीना गुप्ता भी लीड रोल में थे। फिल्म को दर्शकों या क्रिटिक्स का अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला था।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका