न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मिर्गी की बीमारी से पीड़ित है दंगल फेम फातिमा सना शेख, जूते सुंघाने वाली बात को बताया गलत

बॉलवुड एक्ट्रेस फातिमा सना शेख से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आया है। फातिमा ने सोशल मीडिया पर खुलासा किया है कि वे एपिलेप्सी (मिर्गी) की बीमारी से जूझ रही हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 14 Nov 2022 4:15:28

मिर्गी की बीमारी से पीड़ित है दंगल फेम फातिमा सना शेख, जूते सुंघाने वाली बात को बताया गलत

बॉलवुड एक्ट्रेस फातिमा सना शेख से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आया है। फातिमा ने सोशल मीडिया पर खुलासा किया है कि वे एपिलेप्सी (मिर्गी) की बीमारी से जूझ रही हैं। इसके साथ अपने स्ट्रगल को फातिमा ने फैंस से बातचीत में डिस्कस किया। एक्ट्रेस ने बताया कैसे मेडिकेशन और वर्कआउट के जरिए वो खुद को ठीक रखने की कोशिश करती हैं। इंस्टाग्राम पर फातिमा ने एपिलेप्सी से जुड़े कई सवालों के जवाब दिए।

एक्ट्रेस 'फातिमा सना शेख' ने बताया कि दंगल फिल्म की शूटिंग के दौरान भी कई बार मिर्गी के दौरे आते थे। दरअसल नवंबर का महीना 'Epilepsy Awareness Month' के नाम से मनाया जाता है और इसी के चलते एक्ट्रेस ने अपने स्ट्रगल को सबके साथ शेयर किया है। बॉलीवुड की इस हसीना ने इंस्टाग्राम पर 'आस्क मी एनीथिंग' सेशन किया जिसमें उन्होंने अपने 'एपिलेप्सी' के स्ट्रगल पर खुलकर बात की।

fatima sana shaikh,fatima sana shaikh  suffering from epilepsy,fatima sana shaikh health updates,bollywood news in hindi

फातिमा से पूछा गया कैसे एपिलेप्सी ने उन्हें प्रोफेशनली इफेक्ट किया है? जवाब में फातिमा कहती हैं- 'मुझे थोड़ा स्लो चलना पड़ता है। लेकिन मैं सब कुछ कर सकती हूं। कुछ अजीब और मुश्किल दिन होते हैं। जो मुझे स्लो कर देते हैं। पर मैं खुशकिस्मत हूं कि उन लोगों के साथ काम कर पा रही हूं जिनके साथ काम करने की मेरी इच्छा थी। इसने मेरे पैशन को कम नहीं किया है और ना ही कभी मुझे मेरा बेस्ट देने से रोका है। वास्तव में इसने मुझे और मेहनत करने के लिए पुश किया है। फातिमा ने बताया कि उनका डॉगी बिजली उनके लिए थेरेपी की तरह है।'

एक फैन ने पूछा कि एपिलेप्सी के मरीजों को बदबूदार जूता सूंघने के लिए मजबूर किया जाता है। इस बात को गलत ठहराते हुए एक्ट्रेस ने कहा- ये मिथ है। प्लीज ऐसा मत करना। इससे बाहर निकलना वैसे भी इतना भयानक है। सबसे आखिरी चीज जो आप चाहोगे वो है बदबूदार जूता सूंघना। हाहाहा। लोगों ने ये मेरे साथ किया था। ये भयावह था। (उल्टी का इमोजी)।

फातिमा सना शेख ने बताया कि वो इस बीमारी को कंट्रोल रखने के लिए वर्कआउट करती हैं। उन्होंने अपनी मेडिकेशन पर भी बात की। यूजर्स को सलाह दी कि वो डॉक्टर्स की लिखी गई मेडिशन ही ले। उनकी प्रेस्क्रिप्शन को फॉलो नहीं करे। एक दफा फातिमा को दवाइयों की वजह से साइड इफेक्ट भी हुए थे। लेकिन अब वो नॉर्मल और स्टेबल हैं।

fatima sana shaikh,fatima sana shaikh  suffering from epilepsy,fatima sana shaikh health updates,bollywood news in hindi

उन्होंने बताया कि दंगल फिल्म की शूटिंग के दौरान अटैक पड़ा था फातिमा से उनके एक फॉलोवर ने पूछा कि उन्हें इस बीमारी के बारे में कब पता चला तो फातिमा ने इसका जवाब देते हुए कहा- 'दंगल फिल्म की ट्रेनिंग के दौरान मुझे ये बीमारी सबसे पहले डायग्नोस्ड हुई। मैं सेट पर बेहोश हो गई थी और जब नींद खुली तो हॉस्पिटल में थी। हालांकि शुरुआत में मुझे ये एक्सेप्ट करना मुश्किल था कि मैं मिर्गी जैसी बीमारी से पीड़ित हूं लेकिन धीरे-धीरे मैंने इसके साथ जीना सीख लिया है।अब मैं एक्सरसाइज और मेडिसिन की मदद से इस बीमारी को सही करने में लगी हूं।'

वर्कफ्रंट की बात करें तो फातिमा सना शेख के उन्हें पिछली बार मूवी थार में देखा गया था। फातिमा की अपकमिंग फिल्मों में 'सैम बहादुर' और 'धक धक' शामिल हैं। फातिमा ने आमिर खान की फिल्म दंगल से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उनकी इस फिल्म में बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी। इस फिल्म से फातिमा रातोंरात स्टार बन गई थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत