न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सुष्मिता की ‘ताली’ पर इन सितारों ने बजाई खूब तालियां, इमरान को आज तक नहीं मिला इन 2 में से 1 फिल्म का पेमेंट

पूर्व मिस यूनिवर्स और एक्ट्रेस सुष्मिता सेन की वेबसीरीज ताली का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। इसके ट्रेलर की जमकर तारीफ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 18 Aug 2023 12:40:48

सुष्मिता की ‘ताली’ पर इन सितारों ने बजाई खूब तालियां, इमरान को आज तक नहीं मिला इन 2 में से 1 फिल्म का पेमेंट

पूर्व मिस यूनिवर्स और एक्ट्रेस सुष्मिता सेन की वेबसीरीज ताली का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। इसके ट्रेलर की जमकर तारीफ हुई थी। इसे स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जियो सिनेमा पर रिलीज कर दिया गया। सीरीज में सुष्मिता ने एक ट्रांसजेंडर का रोल प्ले किया है। सुष्मिता के अभिनय और उनके लुक ने सबका ध्यान खींचा। टीवी हो या फिल्म इंडस्ट्री तमाम सितारों ने सुष्मिता के लिए जमकर तालियां बजाई हैं।

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। उन्होंने शुरुआत में जमकर तालियां बजाई और कहा कि मैंने शुरुआत ताली से की है, क्योंकि मैं जितना भी बोलूंगी कम पड़ेगा। मैंने हाल ही में ताली का पूरा सीजन देखा है और मैं कहना चाहूंगी कि मैं बहुत इमोशनल भी हुई। ताली गौरी सावंत के बारे में है, जिन्होंने भारत के थर्ड जेंडर के लिए लड़ाई लड़ी थी। वहीं, मैं सुष्मिता के बारे में क्या कहूं, आप शानदार हो। आपने इतने अच्छे से इस किरदार को निभाया और आप चमक रही हो। शिल्पा ने ‘ताली’ की पूरी टीम और गौरी सावंत को प्रणाम किया।

एक्ट्रेस गौहर खान ने कहा कि हाल ही में मैंने एक नई सीरीज देखी ‘ताली’, जो कि है जियो सिनेमा पर...और मुझे वाकई में ये शो बहुत पसंद आया, क्योंकि इसमें मेरी फेवरेट सुष्मिता सेन हैं, तो मैंने सोचा आपके साथ अपने विचार शेयर करूं। सुष्मिता ने बहुत शानदार तरीके से इस रोल को निभाया। बहुत अच्छे से स्क्रीन पर प्रजेंट किया।

टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर कर कहा कि मैं सुष्मिता सेन की बहुत बड़ी फैन हूं, वो बहुत अमेजिंग है और हाल ही में जो उनका शो आया है ताली इसे सभी को देखना चाहिए। सुष्मिता के भाई राजीव सेन की एक्स वाइफ और एक्ट्रेस चारू असोपा ने भी 'ताली' की तारीफ की है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर ‘ताली’ से एक स्क्रीनशॉट पोस्ट करते हुए लिखा- 'क्या परफॉर्मेंस है दीदी, आप पर बहुत गर्व है.. @sushmitasen #hatsoff रोंगटे खड़े हो गए।'

sushmita sen,Shilpa Shetty,charu asopa,gauhar khan,hina khan,imran khan,luck,kidnap

एक्टिंग से दूर इमरान खान आजकल सोशल मीडिया पर हैं एक्टिव

आमिर खान के भांजे इमरान खान लंबे समय से एक्टिंग की दुनिया से दूर हैं। हालांकि वे इन दिनों सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और उन्होंने हाल ही में वापसी के संकेत दिए थे। इमरान से एक यूजर ने उनकी फिल्म 'लक' और 'किडनैप' का रिफंड मांगा। उसने लिखा आपको 1 मिलियन लाइक्स मिल जाएंगे, लेकिन तब जब ‘किडनैप’ और ‘लक’ देखने के लिए हमने जो पैसे दिए हैं, उसे आप लौटा दें।'

इस पर इमरान ने खुलासा किया कि उन्हें अभी तक एक ही फिल्म के लिए पैसा दिया गया है। उन्होंने लिखा, 'जो पैसे आप देते हैं, वो सबसे पहले थिएटर के मालिक और फिर प्रोड्यूसर्स के पास जाते हैं। चीजें ऐसे होती हैं। मुझे ही उस मूवी की अभी तक फाइनल पेमेंट नहीं मिली है। इसलिए ये मुद्दा हम उनके सामने उठा सकते हैं? इमरान ने हाल ही में फिल्म ‘लक’ की कुछ फोटो शेयर की।

साथ ही इससे जुड़ा एक किस्सा याद करते हुए उन्होंने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “किस्मत की बात करें तो मुझे ये पुरानी तस्वीरें मिलीं और सोचा कि उन्हें शेयर करना दिलचस्प होगा। हां, ये असली आग है। छाता सूरज के साथ मदद करता है, लेकिन आग की लपटों के साथ नहीं। मेरी पलकें वास्तव में एक टेक के दौरान जल गईं, जब एक विस्फोट मेरे सामने बहुत करीब हो गया। और हां, ये भी वास्तव में मुझे एक उड़ने वाले सेसना के बाहर से बांधा गया है।”

साल 2009 में रिलीज हुई फिल्म ‘लक’ का निर्देशन सोहम शाह ने किया था। इमरान ‘जाने तू या जाने ना' और 'डेल्ही बेली' जैसी कुछ और फिल्मों में भी नजर आए थे। उन्होंने बाल कलाकार के रूप में फिल्म ‘जो जीता वही सिकंदर’ से बॉलीवुड में कदम रखा था।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार