न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : बॉबी ने बताया, 10 मिनट के लिए रुक गई थीं श्रेयस की धड़कनें, सनी को ‘एनिमल’ में पसंद नहीं आईं कुछ चीजें

एक्टर श्रेयस तलपड़े को गुरुवार (14 दिसंबर) देर रात दिल का दौड़ा पड़ा। आज थोड़ी देर पहले उनकी पत्नी दीप्ति तलपड़े ने सोशल मीडिया...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 15 Dec 2023 6:43:10

2 News : बॉबी ने बताया, 10 मिनट के लिए रुक गई थीं श्रेयस की धड़कनें, सनी को ‘एनिमल’ में पसंद नहीं आईं कुछ चीजें

एक्टर श्रेयस तलपड़े को गुरुवार (14 दिसंबर) देर रात दिल का दौड़ा पड़ा। आज थोड़ी देर पहले उनकी पत्नी दीप्ति तलपड़े ने सोशल मीडिया पर श्रेयस का लेटेस्ट हेल्थ अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि अब श्रेयस की हालत में सुधार है और जल्द ही उनकी हॉस्पिटल से छुट्टी हो जाएगी। अपनी आने वाली फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ की शूटिंग खत्म करने के बाद जब श्रेयस घर पहुंचे तो उन्हें हार्ट अटैक आया और वो बेहोश होकर गिर पड़े।

आनन-फानन में उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। इस बीच श्रेयस के दोस्त और एक्टर बॉबी देओल ने उनकी उस वक्त की हालत का खुलासा किया, जब एक्टर के दिल की धड़कनें 10 मिनट के लिए रुक गई थीं। बॉबी ने कहा कि मैंने श्रेयस की तबीयत के बारे में जानने के लिए उनकी पत्नी से फोन पर बात की। वो काफी परेशान थीं। उन्होंने मुझे बताया कि श्रेयस के दिल की धड़कनें करीब 10 मिनट के लिए थम सी गई थीं, जिससे वो काफी घबरा गईं।

जल्द ही उन्होंने हॉस्पिटल का रुख किया और वहां उनकी एंजियोप्लास्टी हुई। मैं दुआ करता हूं कि श्रेयस जल्द से जल्द से ठीक हो जाएं। बता दें कि साल 2017 में आई फिल्म ‘पोस्टर बॉयज’ में श्रेयस और बॉबी एक साथ काम कर चुके हैं। इस मूवी में सनी देओल भी अहम किरदार में थे। इस मूवी के डायरेक्टर कोई और नहीं बल्कि खुद श्रेयस थे।

bobby deol,shreyas talpade,actor bobby deol,actor shreyas talpade,shreyas heart attack,sunny deol,animal movie

सनी देओल ने छोटे भाई बॉबी देओल की फिल्म ‘एनिमल’ का दिया रिव्यू

इस साल सनी देओल की ‘गदर 2’ एक ब्लॉकबस्टर मूवी रही और फिलहाल उनके छोटे भाई बॉबी देओल ‘एनिमल’ में अपनी परफोरमेंस के लिए तारीफें बटोर रहे हैं। इसमें बॉबी का नेगेटिव रोल है। फिल्म में उन्होंने मूक किरदार निभाया है। बिना एक भी डायलॉग बोले भी ‘लॉर्ड बॉबी’ ने सिनेप्रेमियों को शानदार एक्टिंग से मुरीद बना लिया है।

अब सनी देओल ने फिल्म देखकर इसका रिव्यू शेयर किया है। सनी ने एक समाचार एजेंसी के साथ बातचीत में कहा कि मैं वास्तव में बॉबी के लिए खुश हूं। मैंने ‘एनिमल’ देखी है और मुझे यह पसंद आई। यह एक अच्छी फिल्म है। कुछ चीजें हैं जो मुझे पसंद नहीं आईं, जो मुझे अपनी फिल्मों सहित कई फिल्मों में पसंद नहीं हैं, लेकिन एक व्यक्ति के तौर पर मुझे पसंद करने या न पसंद करने का अधिकार है।

लेकिन कुल मिलाकर यह एक अच्छी फिल्म है। संगीत बहुत अच्छा है और यह सीन्स के साथ मेल खाता है। बॉबी हमेशा बॉबी रहे हैं, लेकिन अब वो लॉर्ड बॉबी हैं। उल्लेखनीय है कि ‘एनिमल’ 1 दिसंबर को रिलीज हुई है और अब तक वर्ल्डवाइड 800 करोड़ की कमाई कर चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम