न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

'बिल्ली बिल्ली...' में सलमान खान ने डांस से मचाया तहलका, पिंक आउटफिट में बेहद खुबसूरत लगी पूजा हेगड़े

सलमान खान (Salman Khan) और पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) स्टारर फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान को लेकर बज बना हुआ है। अब इस का नया गाना 'बिल्ली बिल्ली अंख गोरिए' रिलीज किया गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 02 Mar 2023 2:39:23

'बिल्ली बिल्ली...' में सलमान खान ने डांस से मचाया तहलका, पिंक आउटफिट में बेहद खुबसूरत लगी पूजा हेगड़े

सलमान खान (Salman Khan) और पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) स्टारर फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान को लेकर बज बना हुआ है। अब इस का नया गाना 'बिल्ली बिल्ली अंख गोरिए' रिलीज किया गया है। इस गाने में सलमान और पूजा रोमांस करते नजर आ रहे है। सलमान खान ने अपने डांस से और रोमांस से लोगों का दिल जीत लिया है वहीं, पिंक आउटफिट में पूजा हेगड़े सेक्सी लग रही है। गाने में पूजा और सलमान के साथ सिद्धार्थ निगम और जस्सी गिल भी अपने डांस का तड़का लगाते नजर आ रहे हैं।

'किसी का भाई किसी की जान' के इस गाने को रिलीज के केवल चंद ही मिनटों में 13 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। बिल्ली बिल्ली गाने को जहां सुखबीर ने गाया है तो वहीं इसका म्यूजिक भी उन्होंने ही दिया है। हालांकि सलमान खान और पूजा हेगड़े स्टारर 'बिल्ली बिल्ली अंख गोरिए' गाने के लिरिक्स कुमार ने लिखे हैं। गाने का कंपोजिशन विक्की संधू ने किया है।

अब 'बिल्ली बिल्ली अंख गोरिए' पर लोगों के रिएक्शन्स भी आने शुरू हो गए हैं। लोग इस गाने पर जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और सलमान खान के अंदाज की खूब तारीफ कर रहे हैं। सलमान खान और पूजा हेगड़े स्टारर 'बिल्ली बिल्ली अंख गोरिए' गाने पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'कुछ लोग कहते हैं कि सलमान भाई को डांसिंग नहीं आती। वह इस गाने में अपने डांस स्टेप्स से आग लगा रहे हैं।'

तो वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'कितना खूबसूरत और पॉजिटिव एनर्जी से भरा गाना है, सलमान खान का डांस जबरदस्त है।'

एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'सलमान खान इस गाने में बेहद ही जबरदस्त और हैंडसम लग रहे हैं। यह गाना चार्टबस्टर होने वाला है।'

बताते चलें की सलमान खान और पूजा हेगड़े स्टारर फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' ईद के मौके पर यानी 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में सलमान और पूजा हेगड़े के अलावा जस्सी गिल, राघव जुयाल और सिद्धार्थ निगम भी नजर आएंगे। बता दे, शहनाज गिल और श्वेता तिवारी की बेटी पूजा तिवारी इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत