न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

BB OTT 3 : सलमान को रिप्लेस करने के सवाल पर अनिल ने दिया जवाब, जॉर्जिया ने शो में हिस्सा लेने पर कहा...

सुपरस्टार सलमान खान की जगह वर्सेटाइल एक्टर के रूप में मशहूर अनिल कपूर ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ को होस्ट करने वाले हैं। इसका...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 19 Jun 2024 8:24:46

BB OTT 3 : सलमान को रिप्लेस करने के सवाल पर अनिल ने दिया जवाब, जॉर्जिया ने शो में हिस्सा लेने पर कहा...

सुपरस्टार सलमान खान की जगह वर्सेटाइल एक्टर के रूप में मशहूर अनिल कपूर ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ को होस्ट करने वाले हैं। इसका प्रीमियर 12 से ज्यादा सेलिब्रिटी प्रतियोगियों के साथ 21 जून को रात 9 बजे JioCinema प्रीमियम पर होगा। मुंबई में हुई ‘BB OTT 3’ की प्रेस कांफ्रेंस में अनिल को सलमान के बारे में कई सवाल पूछे गए। इस दौरान अनिल से पूछा गया कि सलमान ने उन्हें शो को लेकर क्या सलाह दी तो इस पर एक्टर ने कहा कि सलाह? ..वैसे मैं सुनता हूं सबकी पर करता हूं खुद की।

मैंने हमेशा से ही ये फॉलो किया है। लेकिन सलमान मेरे लिए बहुत खुश थे, बल्कि मैं ये कहूंगा कि वो मेरे से भी ज्यादा खुश थे। उन्होंने मुझे कहा कि सबको संभालना। कोई नहीं संभलेगा तो तुम वैसे भी उसको ठीक कर लोगे। तुम मुझसे भी यंग दिखते हो और अगर कुछ गड़बड़ हो गई, तो मुझे बताना, हम दोनों मिलकर ठीक कर देंगे। सलमान को रिप्लेस करने के बारे में बात करते हुए अनिल ने कहा कि उन्हें कोई रिप्लेस नहीं कर सकता और न ही मुझे कोई रिप्लेस कर सकता है।

इंडस्ट्री में ये बहुत आम बात है कि कुछ फिल्में मैं नहीं कर पाया, वो किसी और को मिल जाती हैं। कुछ और नहीं कर पाए, वो मुझे भी मिलती हैं। लेकिन इसे रिप्लेस करना नहीं कह सकते। बता दें कि अनिल ने अपने करिअर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं जिसमें ‘नो एंट्री’ और ‘वेलकम 3’ भी शामिल हैं। अब इन दोनों फिल्मों का दूसरा पार्ट आ रहा है।

हालांकि दोनों ही फिल्मों में अनिल नहीं हैं। यहां तक कि ‘नो एंट्री’ तो उनके बड़े भाई बोनी कपूर ही प्रोड्यूस कर रहे हैं। बोनी ने बताया था कि अनिल उनसे इस वजह से खफा भी हैं। उल्लेखनीय है कि अनिल ने सलमान के साथ ‘नो एंट्री’, ‘रेस 3’, ‘बीवी नंबर 1’ और ‘युवराज’ जैसी फिल्मों में काम किया है। अनिल की पिछली दोनों फिल्में ‘एनिमल’ और ‘फाइटर’ सुपरहिट रहीं।

bigg boss 3 ott,bb 3 ott,Salman Khan,anil kapoor,salman anil,actor anil kapoor,actor salman khan,bigg boss,giorgia andriani,arbaaz khan,model giorgia andriani

जॉर्जिया एंड्रियानी का दिसंबर 2022 में अरबाज खान से हो गया था ब्रेकअप

‘बिग बॉस ओटीटी’ का तीसरा सीजन शुरू होने में ज्यादा समय नहीं बचा है, लेकिन अभी तक इसमें हिस्सा लेने वाले प्रतियोगियों की तस्वीर साफ नहीं हो पाई है। कंटेस्टेंट्स को लेकर लगातार अटकलें लगाई जा रही हैं। इस सूची में अरबाज खान की एक्स गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस और मॉडल जॉर्जिया एंड्रियानी का नाम भी शुमार है। शो में जॉर्जिया की भागीदारी को लेकर अफवाहें चल रही थीं। अब जॉर्जिया ने सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है।

जॉर्जिया ने कहा कि मैं ‘बिग बॉस’ हाउस में नहीं जा रही हूं। जॉर्जिया पहले अरबाज के साथ लंबे समय तक रिलेशनशिप में थीं। हालांकि दिसंबर 2022 में उनका ब्रेकअप हो गया। ब्रेकअप के बाद अरबाज ने दिसंबर 2023 में मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान से शादी कर ली। उल्लखेनीय है कि जॉर्जिया ने ‘गेस्ट इन लंदन’ और ‘वेलकम टू बजरंगपुर’ जैसी फिल्मों में काम किया है।

वह ‘बिबा’, ‘दिल जिससे जिंदा है’ जैसे म्यूजिक वीडियो में भी नजर आईं। इस बीच कहा जा रहा है कि ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ में साईं केतन राव, 'वड़ा पाव गर्ल' चंद्रिका दीक्षित, मीका सिंह, सोनम खान, सना मकबुल, सना सुल्तान और मैक्सटर्न उर्फ सागर ठाकुर दावेदारी पेश कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क