न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मनीषा की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में हैं भर्ती, Bigg Boss OTT 2 के बाद 'झलक दिखला जा 11' से कर रही थीं मनोरंजन

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मनीषा रानी ने पिछले साल 'बिग बॉस ओटीटी 2' में हिस्सा लिया था। मनीषा इन दिनों डांस रियलिटी शो 'झलक...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 28 Jan 2024 11:06:18

मनीषा की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में हैं भर्ती, Bigg Boss OTT 2 के बाद 'झलक दिखला जा 11' से कर रही थीं मनोरंजन

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मनीषा रानी ने पिछले साल 'बिग बॉस ओटीटी 2' में हिस्सा लिया था। मनीषा इन दिनों डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा 11' में दिखाई दे रही हैं। इस बीच मनीषा के फैंस को परेशान करने वाली एक खबर सामने आई है। मनीषा को खराब तबीयत के चलते अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल से तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें वह गंभीर हालत में नजर आ रही हैं।

मनीषा की अस्पताल में भर्ती होने की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। मनीषा के फैन पेज ने भी इस फोटो को शेयर किया है, जिसमें उनके हाथ पर ड्रिप लगी है। लगातार काम की वजह से मनीषा की तबीयत इतनी बिगड़ गई कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। हालांकि अभी तक मनीषा ने हेल्थ को लेकर कोई अपडेट शेयर नहीं की है। मनीषा की एक दोस्त ने उनकी तस्वीर शेयर की है।

उसने लिखा, “मैं तुम्हारे हर दिन के स्ट्रगल को जानती हूं। झलक दिखला जा के लिए तुम अपना बेस्ट दे रही हो लेकिन तुम्हारी फिजिकल स्ट्रेन्थ कमजोर है। हमें उम्मीद है कि तुम जल्द ही ठीक हो जाओगी। मैंने तुम्हें 12-15 घंटे तक मेहनत करते देखा है। मेरी स्ट्रॉन्ग लड़की मनीषा रानी। जल्दी ठीक हो जाओ।” फैंस उनके जल्दी ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं।

एक फैन ने पोस्ट में कमेंट करते हुए लिखा, “किसी की नजर लग गई है मेरी मनीषा रानी को प्लीज भगवान जल्दी से ठीक कर दो मेरी रानी को”, वहीं दूसरे ने लिखा, “गेट वेल सून” ऐसे ही एक और यूजर ने लिखा, “दिल से रोना आ रहा है आपकी हालत देखकर प्लीज भगवान की जल्दी से ठीक कर दो मेरी रानी को।”

bigg boss ott 2,social media influencer manisha rani,manisha rani,jhalak dikh la ja 11,manisha rani hospital,manisha elvish,manisha tony kakkar

एल्विश और अभिषेक के साथ लॉन्च हो चुका है मनीषा का म्यूजिक वीडियो

बता दें कि मनीषा ने ‘बिग बॉस’ में दर्शकों को खूब एंटरटेन किया था। उनका चुलबुला अंदाज लोगों को बेहद पसंद आया। इसके बाद उनकी किस्मत बदल गई। 'बिग बॉस ओटीटी 2' के विनर एल्विश यादव और रनर अप अभिषेक मल्हान के साथ मनीषा का म्यूजिक वीडियो लॉन्च हो चुका है। मनीषा का नाम सिंगर टोनी कक्कड़ के साथ जुड़ा था। दोनों ने साथ में काम भी किया है।

‘बिग बॉस’ में प्रेडिक्शन की गई थी कि 2024 में उनकी शादी हो जाएगी। एक व्लॉग में मनीषा ने बताया था कि वह लंदन में रहने वाले बिजनेसमैन से शादी करने वाली हैं। व्लॉग में वह अपने पापा को फोन कर ये बात बताती हैं। ये सुनकर उनके पापा टेंशन में आ जाते हैं और उनसे थोड़ा समय लेने के लिए कहते हैं। व्लॉग में मनीषा आगे बताती हैं कि वह प्रैंक कर रही थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम