न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

BB 19: वीकेंड का वार में सलमान अशनूर को लगाएँगे फटकार, होगी बोलती बंद, छलकेंगे आंसू

बिग बॉस 19 के वीकेंड का वार में सलमान खान ने अशनूर कौर को जमकर लताड़ा। बिग बॉस को धमकाने और कैमरे पर बदतमीजी करने पर सलमान का गुस्सा फूटा, जिससे अशनूर की आंखों से आंसू छलक पड़े। दर्शकों ने इस एपिसोड को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर प्रतिक्रिया दी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 04 Oct 2025 1:44:22

BB 19: वीकेंड का वार में सलमान अशनूर को लगाएँगे फटकार, होगी बोलती बंद, छलकेंगे आंसू

सलमान खान होस्टेड रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ का आज का एपिसोड यानी वीकेंड का वार दर्शकों के लिए बेहद खास रहने वाला है। बीते पांच दिनों के दौरान घर के अंदर हुए हंगामे और विवादों के बाद अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी थीं कि सलमान खान इन घटनाओं पर क्या रुख अपनाते हैं। हाल ही में जारी प्रोमो वीडियो ने साफ कर दिया है कि आज का एपिसोड बेहद तीखा और नाटकीय होने वाला है।

सलमान के निशाने पर अशनूर कौर

प्रोमो में देखा जा सकता है कि सलमान खान का मूड बेहद गंभीर है। अशनूर कौर द्वारा ‘बिग बॉस’ को धमकाने और कैमरे पर अनुचित व्यवहार को लेकर सलमान ने सख्त सवाल दागे। उन्होंने घरवालों से पूछा, “अगर बिग बॉस को किसी रिश्ते से जोड़कर देखें तो वह कौन होंगे?” किसी ने पिता बताया तो किसी ने बड़े पापा कहा। इस पर सलमान सीधे अशनूर से बोले— “बड़े पापा हैं तुम्हारे? तो क्या उनसे ऐसे बात करोगी?”

“कौन हो यार आप?” – सलमान खान

सलमान ने आगे कहा, “क्या बड़े पापा से ऐसे ऑर्डर दोगी? फुटेज दिखा दूं तो आपको खुद ही शर्म आ जाएगी। आप इस वक्त बेहद बदतमीज और नकचढ़ी लड़की की तरह लग रही हैं, जिसे सिर्फ खुद की ही परवाह है।” सलमान के इस कड़े लहजे ने अशनूर को भावुक कर दिया और प्रोमो में उनकी आंखों से आंसू छलकते भी नजर आए।

दर्शकों की प्रतिक्रिया

सोशल मीडिया पर प्रोमो वायरल होते ही दर्शकों की प्रतिक्रिया की बाढ़ आ गई। एक यूजर ने लिखा— “आखिरकार अशनूर और कुनिका को सलमान से खुराक मिल ही गई।” वहीं दूसरे ने कहा— “अब किसी दिन शहबाज की भी क्लास लगे।”

इस हफ्ते नहीं होगा एलिमिनेशन

इस बीच दर्शक ये भी जानना चाहते हैं कि इस हफ्ते घर से कौन बेघर होगा। हालांकि खबरें सामने आ रही हैं कि इस बार किसी भी सदस्य को बाहर नहीं किया जाएगा। यानी वीकेंड का वार ड्रामा और फटकार से भरा तो होगा, लेकिन किसी कंटेस्टेंट के लिए ‘एविक्शन डे’ नहीं बनेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

जमुई एनकाउंटर पर अनंत सिंह का बयान, बोले- ‘जो दुष्कर्म करेगा, उसका मर्डर होगा, ऐसे लोग रोज मरने चाहिए’
जमुई एनकाउंटर पर अनंत सिंह का बयान, बोले- ‘जो दुष्कर्म करेगा, उसका मर्डर होगा, ऐसे लोग रोज मरने चाहिए’
एशियन गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का जलवा, श्रीलंका को 147 रन से हराकर लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड
एशियन गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का जलवा, श्रीलंका को 147 रन से हराकर लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड
जमुई मामले पर भड़के भाई वीरेंद्र, बोले- आरोपियों का एनकाउंटर करे सरकार; सम्राट चौधरी से मांगा जवाब
जमुई मामले पर भड़के भाई वीरेंद्र, बोले- आरोपियों का एनकाउंटर करे सरकार; सम्राट चौधरी से मांगा जवाब
राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, यूपी की 10 और उत्तराखंड की 1 सीट पर होगा मतदान; बंगाल में भी उपचुनाव
राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, यूपी की 10 और उत्तराखंड की 1 सीट पर होगा मतदान; बंगाल में भी उपचुनाव
'बिना नागरिकता के डाला वोट' के आरोप पर सोनिया गांधी घिरीं? BJP के हमले के बीच कोर्ट का नया आदेश
'बिना नागरिकता के डाला वोट' के आरोप पर सोनिया गांधी घिरीं? BJP के हमले के बीच कोर्ट का नया आदेश
करमपुरा-मोती नगर फ्लाईओवर 40 दिन रहेगा प्रभावित, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी; इन रास्तों पर बढ़ सकती है परेशानी
करमपुरा-मोती नगर फ्लाईओवर 40 दिन रहेगा प्रभावित, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी; इन रास्तों पर बढ़ सकती है परेशानी
1000 करोड़ की ‘राका’ ने रिलीज से पहले रचा इतिहास, अल्लू अर्जुन-एटली की फिल्म 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' में शामिल
1000 करोड़ की ‘राका’ ने रिलीज से पहले रचा इतिहास, अल्लू अर्जुन-एटली की फिल्म 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' में शामिल
मौसमी चटर्जी ने बेटी मेघा को दी खुलकर जीने की सलाह, बोलीं- ‘बॉयफ्रेंड बनाओ, शादी नहीं करनी तो मत करो’
मौसमी चटर्जी ने बेटी मेघा को दी खुलकर जीने की सलाह, बोलीं- ‘बॉयफ्रेंड बनाओ, शादी नहीं करनी तो मत करो’
लालबागचा राजा के दरबार में सुहाना का यूं ख्याल रखते दिखे शाहरुख-गौरी, वीडियो ने खींचा ध्यान
लालबागचा राजा के दरबार में सुहाना का यूं ख्याल रखते दिखे शाहरुख-गौरी, वीडियो ने खींचा ध्यान
BPSC TRE 4.0 का नया विज्ञापन जारी, बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर होगी भर्ती; 25 सितंबर से आवेदन शुरू
BPSC TRE 4.0 का नया विज्ञापन जारी, बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर होगी भर्ती; 25 सितंबर से आवेदन शुरू
सहजन के पत्तों से बनाएं स्वादिष्ट पराठे, नाश्ते में मिलेगा सेहत और स्वाद दोनों
सहजन के पत्तों से बनाएं स्वादिष्ट पराठे, नाश्ते में मिलेगा सेहत और स्वाद दोनों
‘हनुमान अंश’ ने 7वें सोमवार भी की करोड़ों में कमाई, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का 18वें दिन जलवा; ‘दायरा’ और ‘वाइब’ की कमाई लाखों में सिमटी
‘हनुमान अंश’ ने 7वें सोमवार भी की करोड़ों में कमाई, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का 18वें दिन जलवा; ‘दायरा’ और ‘वाइब’ की कमाई लाखों में सिमटी
बेजान और थकी त्वचा के लिए 7 दिनों की खास देखभाल, जानें हर दिन क्या करना है
बेजान और थकी त्वचा के लिए 7 दिनों की खास देखभाल, जानें हर दिन क्या करना है
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब