न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Bigg Boss 19: 'अमाल मलिक के साथ चिपकी रहती है', शहबाज ने मालती पर साधा निशाना

Bigg Boss 19 के फैमिली वीक में शहबाज और मालती चहर के बीच बहस हुई। शहबाज ने मालती पर अमाल मलिक के साथ चिपकने का आरोप लगाया, वहीं मालती ने पलटवार कर कहा— “अमाल मलिक है कौन?” जानिए पूरी ड्रामा और घरवालों की प्रतिक्रियाएँ।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 19 Nov 2025 11:42:38

Bigg Boss 19:  'अमाल मलिक के साथ चिपकी रहती है', शहबाज ने मालती पर साधा निशाना

बिग बॉस 19 के फैमिली वीक में लगातार ड्रामा बढ़ता जा रहा है। शो के नए एपिसोड में माहौल तब गरम हो गया जब अशनूर कौर के पिता ने घर में आकर शहबाज को उनकी बेटी पर किए गए कमेंट्स के लिए सख्त शब्दों में जवाब दिया। इस बात से शहबाज काफी नाराज दिखे और उन्होंने अपनी नाराजगी घरवालों के सामने जाहिर की। बात इतनी बढ़ गई कि उनका और मालती चहर का जोरदार विवाद हो गया।

आखिर विवाद शुरू कैसे हुआ?

ताज़ा एपिसोड में मालती और शहबाज की बहस अचानक से तीखी मोड़ ले लेती है। शुरुआत होती है शहबाज से, जो अशनूर के पिता के व्यवहार पर नाराजगी जताते हैं। शहबाज कहते हैं कि उन्हें उनके रिएक्शन की उम्मीद नहीं थी। इस पर गौरव समझाते हैं कि एक पिता अपनी बेटी के लिए जरूर खड़ा होगा, खासकर तब जब अमाल और शहबाज ने पहले अशनूर के बारे में कई गलत बातें कही हों।

मालती, जो उसी वक्त वहां मौजूद होती हैं, शहबाज और अमाल दोनों पर उंगली उठाते हुए कहती हैं कि इनके ही रवैये की वजह से ये बार-बार मुश्किलों में फंसते हैं। वह यह तक कह देती हैं कि ऐसे बेहूदे बयानों के लिए किसी को दोनों को थप्पड़ लगाने चाहिए।

शहबाज का पलटवार: “अमाल के साथ चिपकी रहती है”

मालती की बात सुनकर शहबाज आगबबूला हो जाते हैं। वह कहते हैं— “अगर मैं बोलना शुरू कर दूं न, तो तुम रो दोगी। मेरा नेचर तुमसे कहीं अच्छा है। तुम्हें हमेशा अटेंशन चाहिए—पहले तान्या से लिया, अब हमसे ले रही हो। जहां अमाल बैठा होता है, तुम वहीं जाकर जम जाती हो। बस उसके साथ चिपकना होता है तुम्हें… अमाल की वजह से ही दिखना चाहती हो।”

मालती का जवाब: “अमाल मलिक है कौन?”

शहबाज के आरोपों पर मालती भड़क जाती हैं। वह कहती हैं—“कोई मुझे बताएगा कि ये अमाल मलिक आखिर है कौन? बाकी लोग नजर नहीं आते क्या? सिर्फ अमाल की वजह से सब दिखता है? गाना गाता है, अच्छा है, लेकिन यहां क्या है? इंसान है बस। असल मायने तो नेचर के होते हैं।”

इस पर अरबाज भी चुटकी लेते हैं— “फिर 24 घंटे उसी के पास क्यों रहती हो? चिपकी रहती हो।”

इस पर मालती तुरंत पलटकर कहती हैं—“चिपका तो तू रहता है उसके साथ! सोता भी तू है उसी के साथ, उठता भी तू उसके साथ है।”

स्थिति बिगड़ी, अमाल भी बातचीत में आए

शोर-शराबा बढ़ने पर अमाल खुद बीच में आते हैं और शहबाज को साफ शब्दों में कहते हैं कि उनका नाम बार-बार लेकर बातें न की जाएं।
इसके बाद मालती गौरव से शिकायत करती हैं कि शहबाज अपनी हदें पार करते रहते हैं— “ये लड़कियों को छूता है, गलत तरीके से बिहेव करता है, लेकिन कोई कुछ नहीं कहता। और जब ये मेरे कैरेक्टर पर उंगली उठाएगा, तो मैं इसे धोकर रख दूंगी। यहां हमेशा कैरेक्टर पर हमला लड़कियों का ही होता है क्योंकि हम किसी को मुद्दा नहीं बनाते।”

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

जमुई एनकाउंटर पर अनंत सिंह का बयान, बोले- ‘जो दुष्कर्म करेगा, उसका मर्डर होगा, ऐसे लोग रोज मरने चाहिए’
जमुई एनकाउंटर पर अनंत सिंह का बयान, बोले- ‘जो दुष्कर्म करेगा, उसका मर्डर होगा, ऐसे लोग रोज मरने चाहिए’
एशियन गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का जलवा, श्रीलंका को 147 रन से हराकर लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड
एशियन गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का जलवा, श्रीलंका को 147 रन से हराकर लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड
जमुई मामले पर भड़के भाई वीरेंद्र, बोले- आरोपियों का एनकाउंटर करे सरकार; सम्राट चौधरी से मांगा जवाब
जमुई मामले पर भड़के भाई वीरेंद्र, बोले- आरोपियों का एनकाउंटर करे सरकार; सम्राट चौधरी से मांगा जवाब
राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, यूपी की 10 और उत्तराखंड की 1 सीट पर होगा मतदान; बंगाल में भी उपचुनाव
राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, यूपी की 10 और उत्तराखंड की 1 सीट पर होगा मतदान; बंगाल में भी उपचुनाव
'बिना नागरिकता के डाला वोट' के आरोप पर सोनिया गांधी घिरीं? BJP के हमले के बीच कोर्ट का नया आदेश
'बिना नागरिकता के डाला वोट' के आरोप पर सोनिया गांधी घिरीं? BJP के हमले के बीच कोर्ट का नया आदेश
करमपुरा-मोती नगर फ्लाईओवर 40 दिन रहेगा प्रभावित, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी; इन रास्तों पर बढ़ सकती है परेशानी
करमपुरा-मोती नगर फ्लाईओवर 40 दिन रहेगा प्रभावित, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी; इन रास्तों पर बढ़ सकती है परेशानी
1000 करोड़ की ‘राका’ ने रिलीज से पहले रचा इतिहास, अल्लू अर्जुन-एटली की फिल्म 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' में शामिल
1000 करोड़ की ‘राका’ ने रिलीज से पहले रचा इतिहास, अल्लू अर्जुन-एटली की फिल्म 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' में शामिल
मौसमी चटर्जी ने बेटी मेघा को दी खुलकर जीने की सलाह, बोलीं- ‘बॉयफ्रेंड बनाओ, शादी नहीं करनी तो मत करो’
मौसमी चटर्जी ने बेटी मेघा को दी खुलकर जीने की सलाह, बोलीं- ‘बॉयफ्रेंड बनाओ, शादी नहीं करनी तो मत करो’
लालबागचा राजा के दरबार में सुहाना का यूं ख्याल रखते दिखे शाहरुख-गौरी, वीडियो ने खींचा ध्यान
लालबागचा राजा के दरबार में सुहाना का यूं ख्याल रखते दिखे शाहरुख-गौरी, वीडियो ने खींचा ध्यान
BPSC TRE 4.0 का नया विज्ञापन जारी, बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर होगी भर्ती; 25 सितंबर से आवेदन शुरू
BPSC TRE 4.0 का नया विज्ञापन जारी, बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर होगी भर्ती; 25 सितंबर से आवेदन शुरू
सहजन के पत्तों से बनाएं स्वादिष्ट पराठे, नाश्ते में मिलेगा सेहत और स्वाद दोनों
सहजन के पत्तों से बनाएं स्वादिष्ट पराठे, नाश्ते में मिलेगा सेहत और स्वाद दोनों
‘हनुमान अंश’ ने 7वें सोमवार भी की करोड़ों में कमाई, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का 18वें दिन जलवा; ‘दायरा’ और ‘वाइब’ की कमाई लाखों में सिमटी
‘हनुमान अंश’ ने 7वें सोमवार भी की करोड़ों में कमाई, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का 18वें दिन जलवा; ‘दायरा’ और ‘वाइब’ की कमाई लाखों में सिमटी
बेजान और थकी त्वचा के लिए 7 दिनों की खास देखभाल, जानें हर दिन क्या करना है
बेजान और थकी त्वचा के लिए 7 दिनों की खास देखभाल, जानें हर दिन क्या करना है
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब