न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फिर बिगड़ी BB-17 के विजेता मुनव्वर फारूकी की तबीयत, अस्पताल में भर्ती, फैंस कर रहे जल्द ठीक होने की दुआ

इस साल ‘बिग बॉस 17’ का खिताब जीतने वाले स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी के स्वास्थ्य को लेकर परेशानी भरी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 25 May 2024 11:10:36

फिर बिगड़ी BB-17 के विजेता मुनव्वर फारूकी की तबीयत, अस्पताल में भर्ती, फैंस कर रहे जल्द ठीक होने की दुआ

इस साल ‘बिग बॉस 17’ का खिताब जीतने वाले स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी के स्वास्थ्य को लेकर परेशानी भरी खबर है। शुक्रवार (24 मई) को उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। मुनव्वर की एक फोटो सामने आई है, जिसके बाद से फैंस चिंता में पड़ गए। हर कोई ये जानना चाहता है कि आखिर मुनव्वर को हुआ क्या है। ये एक ही महीने में दूसरी बार है, जब उन्हें अस्पताल में ऐसे एडमिट होना पड़ा है।

फैंस उनके जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। मुनव्वर की तगड़ी फैन फॉलोविंग है। उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबर आते ही X पर 'GET WELL SOON MUNAWAR' ट्रेंड करने लगा। मुनव्वर के दोस्त ने फैंस और शुभचिंतकों को उनकी हालत की जानकारी दी। मुनव्वर के करीबी दोस्तों में से एक नितिन मेंघानी ने इंस्टाग्राम पर फैंस को उनकी स्थिति के बारे में बताया।

नितिन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर मुनव्वर की अस्पताल के बिस्तर पर सोते हुए एक तस्वीर शेयर की। मुनव्वर के हाथ में आईवी ड्रिप लगी हुई है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “मेरे भाई के जल्द स्वस्थ होने की पूरी शक्ति से कामना करता हूं।” मुनव्वर बेहोशी की हालत में दिख रहे हैं। इस बीच अस्पताल में भर्ती राखी सावंत ने भी कमेंट करते हुए कहा, “प्लीज मेरा भाई जल्दी ठीक हो जाए। मेरी तबीयत ठीक नहीं है।”

bigg boss 17,bb-17,munawar faruqui,munawar faruqui bb winner,standup comedian munawar faruqui,munawar hospital,munawar friend

पिछले महीने भी मुनव्वर ने शेयर की थी आईवी ड्रिप लगाए हुए तस्वीर

मुनव्वर की तबीयत लगातार खराब चल रही है, जिसकी वजह से वे कुछ समय से सोशल मीडिया पर भी एक्टिव नजर नहीं आ रहे हैं। पिछले महीने भी उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उन्होंने अपनी आईवी ड्रिप लगाए हुए एक तस्वीर फैंस को हेल्थ अपडेट देते हुए शेयर की थी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम ब्रॉडकास्ट चैनल पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उनके हाथ में आईवी ड्रिप लगी नजर आ रही थी। उन्होंने लिखा, 'लग गई नजर।'

तब उनके पेट में इंफेक्शन हो गया था। वे BB-17 जीतने के बाद मुनव्वर कई तरह के विवादों से घिर चुके हैं। मुनव्वर को 'हल्की-हल्की सी' नाम के म्यूजिक वीडियो में भी देखा गया था। यह एक रोमांटिक ट्रैक था, जिसमें हिना खान भी थीं। उल्लेखनीय है कि हाल ही में मुनव्वर ने अपनी विशिष्ट शायरी शैली से पुणे में हुए दुखद पोर्श दुर्घटना पर विचार जाहिर किए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष