न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एल्विश के बाद अब मुनव्वर पर आई आफत, इस कारण पुलिस हिरासत में लिए गए ‘बिग बॉस 17’ के विजेता

लगता है इन दिनों ‘बिग बॉस’ का खिताब जीतने वाली हस्तियों के बुरे दिन चल रहे हैं। हाल ही रेव पार्टियों में सांप का जहर सप्लाई...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 27 Mar 2024 10:53:48

एल्विश के बाद अब मुनव्वर पर आई आफत, इस कारण पुलिस हिरासत में लिए गए ‘बिग बॉस 17’ के विजेता

लगता है इन दिनों ‘बिग बॉस’ का खिताब जीतने वाली हस्तियों के बुरे दिन चल रहे हैं। हाल ही रेव पार्टियों में सांप का जहर सप्लाई करने के जुर्म में पुलिस ने पिछले साल ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ का खिताब जीतने वाले मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव को गिरफ्तार किया था। दो दिन पहले एल्विश जमानत पर जेल से बाहर आ चुके हैं। अब इसी साल जनवरी के अंत में ‘बिग बॉस 17’ के विजेता बने स्टैंडअप कॉमेडियन, रैपर व सिंगर मुनव्वर फारुकी भी सलाखों के पीछे पहुंच गए हैं।

खबर आ रही है कि मंगलवार (26 मार्च) की रात मुंबई पुलिस ने मुनव्वर को धर दबोच लिया। जानकारी के अनुसार पुलिस ने एक केस दर्ज होने के बाद मुंबई के एक हुक्का बार में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने 14 लोगों को हिरासत में लिया। इन लोगों में एक नाम मुनव्वर का भी है। यह खबर सामने आने के बाद मुनव्वर के फैंस में खलबची मची हुई है।

सोशल मीडिया पर मुनव्वर छाए हुए हैं। बताया जा रहा है कि मुनव्वर पर सिगरेट एंड अदर टोबैको प्रोडक्ट्स एक्ट (COTPA) के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने अवैध रूप से चल रहे हुक्का बार से 13500 रुपए के 9 हुक्का और 4400 रुपए कैश बरामद किए हैं। पुलिस ने पूछताछ के बाद मुनव्वर को नोटिस देकर छोड़ दिया। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच करने में जुट गई है।

bigg boss 17 winner munawar faruqui,munawar faruqui,raid at hookah bar,mumbai,munawar faruqui detain,bb 17,elvish yadav,bigg boss ott 2

मुनव्वर फारुकी ने साल 2021 में जेल में एक महीने की काटी थी सजा

ऐसा पहली बार नहीं है जब मुनव्वर कानूनी पचड़े में फंसे हों। इससे पहले साल 2021 में मुनव्वर ने इंदौर सेंट्रल जेल में एक महीने से ज्यादा समय बिताया था। मुनव्वर को इंदौर (मध्य प्रदेश) में आयोजित एक हास्य कार्यक्रम में हिंदू देवी-देवताओं और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के एक महीने बाद उन्हें जमानत मिल गई थी।

गौरतलब है कि मुनव्वर सबसे पहले अपने कॉमेडी शो और राजनीतिक व्यंग्य के कारण चर्चाओं में आए थे। वीडियो ने उन्हें फैंस के बीच पहचान दिलाई। इसके बाद मुनव्वर एक्ट्रेस कंगना रनौत के शो 'लॉकअप' के विजेता भी बने थे। खिताब जीतने के बाद वे काफी मशहूर हो गए। मुनव्वर पिछले साल अक्टूबर में शुरू हुए टीवी की दुनिया के सबसे विवादित शो में से एक 'बिग बॉस 17' में धमाल मचाते दिखे थे। पिछले दिनों मुनव्वर और एल्विश टी10 टूर्नामेंट ISPL के एक मैच के दौरान साथ में मस्ती करते दिखे थे। इस पर एल्विश को जबरदस्त तरीके से ट्रोल किया गया और उन्हें माफी मांगनी पड़ गई।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम