न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Bigg Boss 17 : घर से बाहर आने के बाद विक्की ने गर्लगैंग के साथ की पार्टी, जानें-कब होगा ग्रैंड फिनाले और ये बातें भीं

हाल ही टीवी की दुनिया के सबसे विवादित रियलिटी शो में से एक माने जाने वाले ‘बिग बॉस’ के 17वें सीजन से कंटेस्टेंट विक्की जैन का...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 25 Jan 2024 1:12:39

Bigg Boss 17 : घर से बाहर आने के बाद विक्की ने गर्लगैंग के साथ की पार्टी, जानें-कब होगा ग्रैंड फिनाले और ये बातें भीं

हाल ही टीवी की दुनिया के सबसे विवादित रियलिटी शो में से एक माने जाने वाले ‘बिग बॉस’ के 17वें सीजन से कंटेस्टेंट विक्की जैन का सफर खत्म हो गया। उन्हें जीत का मजबूत दावेदार माना जा रहा था, लेकिन अचानक उनका घर से बेघर होना फैंस को अखर रहा है। बहरहाल विक्की फिर से बाहरी दुनिया के रंग में रंग गए हैं। विक्की घर लौटकर चिल कर रहे हैं। विक्की की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें वे बिग बॉस 17 की गर्ल गैंग संग पार्टी करते नजर आए। तस्वीरों में विक्की के साथ ईशा मालवीय, सना रईस खान तथा आयशा खान दिखीं। सभी बढ़िया मूड में हैं।

हालांकि विक्की की पत्नी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने उन्हें सख्त चेतावनी देते हुए बोला था कि वे उनके बिना बिल्कुल पार्टी ना करें, लेकिन उन पर इसका कोई असर नहीं दिखा। विक्की ने एविक्शन के अगले दिन ही दोस्तों संग मुलाकात की तथा ग्रैंड हाउस पार्टी की। बता दें कि ‘बिग बॉस’ में विक्की की सबसे खूब जमी थी। ईशा, सना और आयशा के अलावा विक्की ने प्रियंका चोपड़ा की कजिन सिस्टर मनारा संग भी अच्छा बॉन्ड शेयर किया।

शो में विक्की और अंकिता की आएदिन खटपट होती थी। अब यह शो जीतने की रणनीति थी या वास्तव में उनके रिश्ते में दरार पड़ी है, ये तो अंकिता के ‘बिग बॉस’ से लौटने पर ही पता चलेगा। उल्लेखनीय है कि अंकिता ने शो के दौरान कई दफा अपने एक्स बॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत का नाम लिया। सुशांत को यह दुनिया छोड़े करीब साढ़े तीन साल हो चुके हैं।

bigg boss 17,bb-17,vicky jain,ankita lokhande,Salman Khan,munawar faruqui,mannara chopra,arun mahasetty,abhishek kumar,grand finale

28 जनवरी को होने वाले फाइनल में चलेगा ‘बिग बॉस 17’ के विजेता का पता

‘बिग बॉस 17’ आखिरी पड़ाव पर आ चुका है। जल्द ही शो को नया विजेता मिल जाएगा। अब टॉप 5 कंटेस्टेंट अंकिता लोखंडे, मुनव्वर फारूकी, मन्नारा चोपड़ा, अरुण महाशेट्टी और अभिषेक कुमार ही घर में बचे हैं। बता दें फिलहाल शो का फिनाले वीक चल रहा है। ग्रैंड फिनाले की तारीख और समय सामने आ चुका है।

सुपरस्टार सलमान खान के शो का फिनाले रविवार (28 जनवरी) को शाम 6 बजे से शुरू होगा। हर बार की तरह इसमें घर से बेघर हो चुके सितारे हिस्सा लेंगे और जमकर मौज-मस्ती करेंगे। डांस और अलग-अलग परफोरमेंस के बाद सलमान रात 12 बजे तक विजेता की घोषणा करेंगे। आप कलर्स टीवी और जियो सिनेमा पर यह शो देख सकते हैं। फिलहाल शो की वोटिंग लाइन्स खुली हुई हैं।

लोग अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को जिताने के लिए ऑनलाइन और एसएमएस के साथ कई प्लेटफार्मों से वोटिंग कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि विजेता को ट्रॉफी के साथ इनामी राशि के रूप में 30-40 लाख रुपए मिलेंगे। अगर खबरों की मानें तो विजेता की रेस में कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी और अंकिता सबसे आगे हैं। फैंस ने पूरे सीजन के दौरान उन्हें बेपनाह प्यार दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम