न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सलमान ने बताई BB-17 शुरू होने की तारीख और थीम, सोनी राजदान ने बेटियों के लिए लिखा यह मैसेज

कलर्स टीवी पर टेलीकास्ट होने वाले रियलिटी शो बिग बॉस के लिए फैंस में एक्साइटमेंट बढ़ता ही जा रहा है। इसके 16 सीजन हो चुके हैं यानी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 24 Sep 2023 7:28:39

सलमान ने बताई BB-17 शुरू होने की तारीख और थीम, सोनी राजदान ने बेटियों के लिए लिखा यह मैसेज

कलर्स टीवी पर टेलीकास्ट होने वाले रियलिटी शो बिग बॉस के लिए फैंस में एक्साइटमेंट बढ़ता ही जा रहा है। इसके 16 सीजन हो चुके हैं यानी इसको 16 विजेता मिल चुके हैं। इस बार 17वां सीजन है और माना जा रहा है कि यह भी हर बार की तरह दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेगा। इस बीच, कलर्स टीवी ने शो का नया प्रोमो जारी किया है। इसमें शो के होस्ट सुपरस्टार सलमान खान ने इसके प्रीमियर की तारीख और थीम कंफर्म कर दी है।

प्रोमो में सलमान शायराना अंदाज में कहते हैं कि “अर्ज किया है, क्या बताऊं बिग बॉस के दिल का हॉल। कोने-कोने में है दिलवालों के लिए आलीशान माहौल।” इसके बाद बिग बॉस कहते हैं “दूंगा उनको एक मीनार, कुछ होंगे मेरे पसंदीदा मेहमान।” फिर सलमान आगे कहते हैं “लेकिन उससे पहले बिग बॉस लेंगे इश्क के इम्तिहान और मचाएंगे बवाल।” आखिर में बिग बॉस बोलते हैं, “ये गेम नहीं होगा सबके लिए एक सेम।”

गौरतलब है कि बिग बॉस 15 अक्टूबर से कलर्स पर स्ट्रीम होने वाला है। इसके दो और दिलचस्प प्रोमो भी कलर्स टीवी के इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए हैं। अभी तक शो में आने वाले सदस्यों की कोई भी की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और विक्की जैन कपल के रूप में शो में हिस्सा ले सकते हैं। इनके अलावा मुनव्वर फारुख, शीजान कान, अरमान मलिक, ईशा मालवीय और मिस्टर फैजू के नाम भी चर्चाओं में हैं।

मैं अपनी लाइफ तुम दोनों के बीना सोच भी नहीं सकती : सोनी राजदान

आज रविवार (24 सितंबर) को पूरे देश में 'डॉटर्स डे' मनाया जा रहा है। इस मौके पर सोनी राजदान ने अपनी दोनों बेटियों आलिया और शाहीन भट्ट के लिए एक खूबसूरत मैसेज लिखा है। सोनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लंबी-चौड़ी पोस्ट शेयर की है। सोनी ने लिखा, “मैं अपनी लाइफ तुम दोनों के बीना सोच भी नहीं सकती। तुमने मेरी लाइफ इतनी अच्छी बनाई है, जिसके बारे में मुझे अंदाजा भी नहीं था। संस डे भी मुबारक हो। मैं आप सभी का धन्यवाद करना चाहती हूं।

पोस्ट में सोनी ने फैमिली फोटो भी शेयर की है, जिसमें आलिया, शाहीन के साथ राहुल भट्ट, महेश भट्ट और पूजा भट्ट भी नजर आ रहे हैं। सोनी की इस पोस्ट पर उनकी सौतेली बेटी पूजा भट्ट ने कमेंट करते हुए लिखा, “हमारी जिंदगी में आने के लिए ढेर सारा प्यार...” आलिया मां के बेहद करीब हैं। वह अक्सर इंस्टाग्राम पर उनके साथ फोटो शेयर करती हैं। साल 2012 में आई 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से बॉलीवुड में कदम रखने वालीं आलिया ‘राजी’, 'डियर जिंदगी', 'उड़ता पंजाब', 'हाईवे', 'गली बॉय' जैसी सफल फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका