न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Bigg Boss 17 फेम आयशा 9 साल की उम्र में हुई थीं मोलेस्टेशन की शिकार, विक्की ने ऐसे बढ़ाया अंकिता का हौसला

'बिग बॉस 17' में कंटेस्टेंट आयशा खान ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था। खास तौर से आयशा ने कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 28 Jan 2024 6:25:00

Bigg Boss 17 फेम आयशा 9 साल की उम्र में हुई थीं मोलेस्टेशन की शिकार, विक्की ने ऐसे बढ़ाया अंकिता का हौसला

'बिग बॉस 17' में कंटेस्टेंट आयशा खान ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था। खास तौर से आयशा ने कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी को हिलाकर रख दिया। आयशा ने मुनव्वर की जिंदगी से जुड़े कई राज खोले, जिन्हें जानने के बाद लोग हैरान हो गए थे। अब आयशा ने खुद की जिंदगी से जुड़ा एक भयावह अनुभव बताया है। वह 9 साल की उम्र में मोलेस्टेशन की शिकार हुई थीं।

आयशा ने सिद्धार्थ कानन को दिए इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने मुझे आवाज दी, मैंने पूछा-'हां अंकल कहिए', उन्होंने मुझे अपने पास आने को कहा और मैं उनके पास गई। उनके हाथ में एक एड्रेस था और वो पूछ रहे थे कि ये पता कहां है तो मैंने कहा कि हां ये पता मुझे मालूम है। उन्होंने मुझसे पूछा कि क्या मैं उनको लेकर जा सकती हूं तो मैंने हामी भर दी। हम गए उस बिल्डिंग में, जहां मैं फर्स्ट फ्लोर पर उनको लेकर गई।

फर्स्ट फ्लोर से जब हम नीचे उतर रहे थे, तब उन्होंने मुझे अचानक सीढ़ियों पर धक्का दे दिया। उसके बाद उन्होंने खुद को मेरे ऊपर फोर्स करना शुरू कर दिया। उस पल में मैं समझ ही नहीं पा रही थी कि हो क्या रहा है। समझ में आ रहा है कि गलत हो रहा है, पर क्या हो रहा है, वो नहीं समझ आ रहा था। एक 9 साल की लड़की को क्या ही समझ आएगा। मैं चिल्ला नहीं पाई। मैं कुछ भी नहीं कर पाई। उनका हाथ मेरे मुंह पर था और वो मुझे रोक रहे थे।

मैं पूरा टाइम ये बोल रही थी कि मेरी मम्मी वहां खड़ी है, प्लीज अंकल मुझे जाने दो। मेरी मम्मी वहां खड़ी है। मेरी मम्मी वहां खड़ी है। मैं लगातार यही बोले जा रही थी लेकिन उन्होंने मुझे नहीं छोड़ा। लेकिन फिर अचानक भगवान की दया से उनके दिमाग में पता नहीं क्या आया कि उन्होंने मुझे कहा कि यहीं पर खड़े रहना, मैं बस दो मिनट में आया। वो जैसे ही बाहर निकले, मैंने उन्हें जाते हुए देखा और खुद को बोला कि आयशा भागो यहां से।

विक्की जैन ने फिनाले से पहले पत्नी अंकिता लोखंडे के साथ शेयर की फोटो, लिखा...

‘बिग बॉस 17’ का आज रविवार (28 जनवरी) को ग्रैंड फिनाले है। फिनाले से पहले इसमें हिस्सा ले चुके कंटेस्टेंट विक्की जैन काफी रोमांचित नजर आ रहे हैं। उनकी पत्नी अंकिता लोखंडे फिलहाल खिताब की दौड़ में हैं। फैंस को उम्मीद है कि अंकिता ट्रॉफी जीतेंगी। विक्की ने भी अंकिता का हौसला बढ़ाया है। विक्की ने सोशल मीडिया अकाउंट पर अंकिता के साथ एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है।

विक्की ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर जो फोटो अपलोड की है, उसमें विक्की और अंकिता दोनों साथ में घर के अंदर सोफे पर आराम फरमाते नजर आ रहे हैं। डेनिम जींस और पर्पल टी-शर्ट पहने अंकिता खिलखिला रही हैं। कैजुअल टी-शर्ट जींस लुक में विक्की उन्हें हसंते हुए प्यार से निहार रहे हैं।

विक्की ने कैप्शन में लिखा, “सुख-दुख में, हमने सब कुछ झेला है। आपका लचीलापन प्रेरणादायक है और मुझे इसमें कोई शक नहीं है कि हमारे रास्ते में जो भी आएगा, आप उसे शालीनता से संभाल लेंगी। मैं तुम्हारे साथ हूं..” विक्की ने अंत में दिल की इमोजी लगाई। बता दें कि शो से बाहर आकर भी विक्की ने फैंस से अंकिता को सपोर्ट करने की अपील की थी। हालांकि घर के अंदर विक्की और अंकिता झगड़ते रहते थे। इसे उन दोनों की शो के लिए रणनीति माना जा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम