न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : भुवन का डीपफेक वीडियो वायरल, दर्ज कराई शिकायत, ‘सरफिरा’ की डायरेक्टर ने बताया अक्षय से जुड़ा किस्सा

इन दिनों यूट्यूब सेंसेशन और एक्टर भुवन बाम का एक डीपफेक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें भुवन लोगों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 09 Jul 2024 2:13:01

2 News : भुवन का डीपफेक वीडियो वायरल, दर्ज कराई शिकायत, ‘सरफिरा’ की डायरेक्टर ने बताया अक्षय से जुड़ा किस्सा

इन दिनों यूट्यूब सेंसेशन और एक्टर भुवन बाम का एक डीपफेक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें भुवन लोगों से सट्टेबाजी के जरिये टेनिस में इनवेस्ट करने की अपील कर रहे हैं। इस वीडियो को लेकर भुवन की टीम ने मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। भुवन ने फैंस को भी अलर्ट किया है। भुवन ने कहा कि मैं अपने सभी फैंस और फॉलोअर्स को मेरे एक डीपफेक वीडियो के बारे में अलर्ट करना चाहता हूं जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यह वीडियो पूरी तरह से फर्जी है, जिसमें लोगों से सट्टेबाजी के जरिये टेनिस में इनवेस्ट करने के लिए कहा जा रहा है। मेरी टीम ने पहले ही ओशिवारा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करा दी है और वे मामले की जांच कर रहे हैं। मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि इस वीडियो के झांसे में न आएं। कृपया सुरक्षित रहें और ऐसा कोई भी निवेश करने से बचें, जिससे परेशानी या आर्थिक नुकसान हो। सतर्क रहना और इन धोखेबाजों के झांसे में न आना बहुत जरूरी है।

बता दें कि गुजरात में जन्मे भुवन का असली नाम 'भुवन अवनीनंद्र शंकर बाम' है। वे कॉमेडियन, राइटर, सिंगर, सॉन्ग राइटर हैं। भुवन ने साल 2015 में खुद का यूट्यूब चैनल बनाया था। उन्होंने 2016 में पहला म्यूजिक वीडियो 'तेरी मेरी कहानी' रिलीज किया। उन्होंने साल 2018 में यूट्यूब पर 'टीटू टॉक्स' नामक डिजिटल सीरीज शुरू की, जिसमें शाहरुख खान कई सितारे आए। भुवन ने पिछले साल 'ताजा खबर' से ओटीटी डेब्यू किया था। भुवन अब ‘ताजा खबर’ के दूसरे सीजन में नजर आएंगे। हिमांक गौर द्वारा निर्देशित इस फैंटेसी कॉमेडी थ्रिलर में श्रेया पिलगांवकर, जेडी चक्रवर्ती, देवेन भोजानी, प्रथमेश परब, नित्या माथुर और शिल्पा शुक्ला भी हैं।

bhuvan bam,youtuber bhuvan bam,bhuvan bam video viral,bhuvan bam complaint,sarfira movie,Akshay Kumar,sudha kongara

‘सिरफिरा’ की डायरेक्टर सुधा कोंगरा प्रसाद ने बताया अक्षय को कैसे मनाया

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म ‘सरफिरा’ 12 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इन दिनों फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन किया जा रहा है। इस बीच 'सरफिरा' की डायरेक्टर सुधा कोंगरा प्रसाद ने न्यूज18 के साथ बातचीत में अक्षय का एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया। सुधा ने अक्षय के शेड्यूल की तारीफ की, लेकिन एक दिन ऐसा भी आया जब उन्हें इसमें दखल देना पड़ा।

सुधा ने कहा कि अक्षय सर की ने मुझे डे जीरो से ही बता दिया था कि वे 8 घंटे काम करेंगे और उन 8 घंटों में वे कहते हैं, वे एक को-डायरेक्टर की तरह हैं। वे सेट से बाहर नहीं जाते। लेकिन इसके बाद आप बस इधर-उधर देखते हैं और हो सकता है कि वे वहां न हों। यही मुझे बताया गया था और चेतावनी दी गई थी। हमने हमेशा ठीक टाइम पर काम खत्म किया, लेकिन उस खास दिन, ये 8 घंटे से ज्यादा हो रहा था और हमें सीन खत्म करना था क्योंकि हम फिल्म खत्म कर रहे थे।

पहले एडी ने उनसे रिक्वेस्ट किया और कहा कि सर, एक और 10 मिनट सर, एक और आधा घंटा सर। फिर मैंने कहा सर, इतने दिनों से मैंने आपको 5 घंटे और 6 घंटे में जाने दिया है। इस पर वे बोले हां, ऐसा इसलिए है क्योंकि मैंने अपना काम जल्दी खत्म कर लिया था, क्योंकि मैं तेज था। उनसे फिर रिक्वेस्ट की गई और अक्षय ने बहुत प्यार से हमें आधा घंटा दे दिया और फिल्म का वो शेड्यूल भी पूरा किया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका