न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

भूमि ने बॉयफ्रेंड को बर्थडे पर कुछ इस तरह से किया विश, इस खास जगह साथ-साथ नजर आए आलिया-रणबीर

एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने साल 2015 में ‘दम लगाके हईशा’ फिल्म के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वे पहली फिल्म से ही लोगों का...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 18 Aug 2023 1:28:48

भूमि ने बॉयफ्रेंड को बर्थडे पर कुछ इस तरह से किया विश, इस खास जगह साथ-साथ नजर आए आलिया-रणबीर

एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने साल 2015 में ‘दम लगाके हईशा’ फिल्म के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वे पहली फिल्म से ही लोगों का ध्यान खींचने में सफल रहीं। इसके बाद से भूमि कुछ और फिल्मों में भी अपनी अदाकारी का जादू चला चुकी हैं। वैसे 34 वर्षीय भूमि इन दिनों प्रोफेशनल लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी लाइमलाइट में हैं।

पिछले कुछ समय से खबरे हैं कि भूमि बिजनेसमैन यश कटारिया को डेट कर रही हैं। अब भूमि ने यश को एक स्टोरी शेयर कर बर्थडे विश किया है, जिसमें वो एक रेस्तरां में केक कट करते नजर आ रहे हैं। भूमि ने गुरुवार (17 अगस्त) को अपने इंस्टा अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की, जिसमें उन्होंने यश की केक काटते हुए पिक्चर शेयर की और लिखा, 'ओजी किंग को जन्मदिन की शुभकामनाएं।'

इसके साथ ही हार्ट इमोजी के साथ भूमि ने यश को स्टोरी में टैग किया। आपको बता दें कि साल की शुरुआत में भूमि और यश को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। बाद में 12 फरवरी को सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की रिसेप्शन पार्टी में वे किस करते हुए दिखे।

यह वीडियो जमकर वायरल हुआ और तब से उनके रिलेशनशिप में होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। यश एक बिल्डर हैं। भूमि के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी पिछली फिल्म सुधीर मिश्रा की 'अफवाह' थी। अब उनके पास 'थैंक्यू', 'लेडी किलर', 'मेरी पटना का रीमेक' और 'भक्षक' जैसी फिल्में हैं।

bhumi pednekar,yash kataria,alia bhatt,ranbir kapoor,bhumi yash,yash birth day,rishi kapoor,neetu kapoor

अंडर कंस्ट्रक्शन घर का मुआयना करने पहुंचे रणबीर-आलिया

एक्ट्रेस आलिया भट्ट और एक्टर रणबीर कपूर बॉलीवुड के मोस्ट चार्मिंग कपल में से एक हैं। उनसे जुड़ी हर खबर पर फैंस की नजर रहती है। वे हमेशा अपने चहेते स्टार्स को खुश देखना चाहते हैं। इस बीच बताया जा रहा है कि रणबीर-आलिया का नया घर बहुत जल्द तैयार होने वाला है। उन्हें घर की कंसट्रक्शन साइट पर स्पॉट किया गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

इसमें आलिया और रणबीर घर का मुआयना करते दिख रहे हैं। इस दौरान दोनों एक-दूसरे के साथ ट्विनिंग करते दिखे। जहां रणबीर कपूर व्हाइट शर्ट के साथ कैप लगाए काफी कूल लुक में नजर आए वहीं आलिया व्हाइट टीशर्ट के साथ डेनिम शॉर्ट्स कैरी किए सिंपल लुक में दिखीं। रणबीर आस-पास मौजूद लोगों से बात कर रहे हैं। आलिया घर की हर एक चीज को अच्छी तरह से देख रही हैं।

ये घर दिवंगत ऋषि कपूर और उनकी पत्नी एक्ट्रेस नीतू कपूर के बंगले ‘कृष्णाराज’ को तोड़कर बना है। ये नई मल्टीस्टोरी बिल्डिंग बनाई गई है। इसका काम लंबे समय से चल रहा है। नए घर में स्विमिंग पूल, ओपन-एयर एम्फीथिएटर और अन्य कई आधुनिक सुविधाएं होंगी। एक कमरा ऋषि कपूर को भी समर्पित होगा जिसमें उनकी यादों को संजोकर रखा जाएगा। आलिया-रणबीर की शादी 14 अप्रैल 2022 को हुई थी। उनकी एक बेटी राहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका