न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : भूमि की बहन समीक्षा ने ट्रोलर्स को यूं दिया करारा जवाब, इसके लिए विक्की ने तोड़ा नियम, वीडियो वायरल

एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर और उनकी बहन समीक्षा पेडनेकर के बीच जबरदस्त बोंडिंग है। दोनों को कई दफा एकसाथ स्पॉट किया जाता है। वे...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 15 Apr 2024 2:14:30

2 News : भूमि की बहन समीक्षा ने ट्रोलर्स को यूं दिया करारा जवाब, इसके लिए विक्की ने तोड़ा नियम, वीडियो वायरल

एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर और उनकी बहन समीक्षा पेडनेकर के बीच जबरदस्त बोंडिंग है। दोनों को कई दफा एकसाथ स्पॉट किया जाता है। वे हमेशा सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक मेकअप ट्यूटोरियल वीडियो शेयर किया जो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें दोनों बहनें साथ में मेकअप करती दिख रही हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो क्लिप अपलोड की है उसमें उन्हें अपना ग्लैमर दिखाते और लिपस्टिक लगाते देखा जा सकता है।

उन्होंने कैप्शन में लिखा, “मैं और मेरी सबसे अच्छी दोस्त।” ये वीडियो शेयर होते ही सोशल मीडिया पर मिनटों में वायरल हो गया। लोग समझ नहीं पा रहे कि दोनों में से भूमि कौनसी हैं। ऐसे में कुछ यूजर्स उन्हें कार्बन कॉपी होने पर ट्रोल करने लगे तो कुछ सोच रहे हैं कि पेडनेकर सिस्टर ने प्लास्टिक सर्जरी करवाई है। अब समीक्षा ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। समीक्षा ने एक यूजर्स को जवाब देते हुए लिखा, “कौनसा प्लास्टिक?”, वहीं दूसरे को रिएक्ट करते हुए लिखा, “हम दोनों एक ही पैरेंट्स के बच्चे है तो हूबहू लगते हैं इसका मतलब ये नहीं सर्जरी की है।”

उल्लेखनीय है कि समीक्षा एक्टिंग की दुनिया से दूर हैं, जबकि भूमि बॉलीवुड में अपनी पहचान बना चुकी हैं। भूमि ने असिस्टेंट कास्टिंग डायरेक्टर के तौर पर करिअर शुरू किया था। उनकी एक्ट्रेस के रूप में पहली फिल्म 'दम लगा के हईशा' थी। भूमि की पिछली फिल्म क्राइम थ्रिलर 'भक्षक' थी। यह 9 फरवरी को ओटीटी पर रिलीज हुई थी। भूमि अब 'द लेडी किलर' और 'अफवाह' जैसी फिल्मों में दिखाई देंगी।

विक्की कौशल ने डाइट रूल तोड़ लिया पानी पूरी का मजा

हर कोई फिल्म स्टार्स की चकाचौंध भरी जिंदगी देखता है, लेकिन उन्हें ये नहीं पता होता कि वे इसे पाने के लिए कितनी मेहनत करते हैं। उन्हें रोल के हिसाब से ढलने के लिए कड़े अनुशासन का पालन करना होता है। कई चीजें अपनानी होती हैं तो कई चीजें छोड़नी पड़ती हैं। हमने यह भूमिका एक्टर विक्की कौशल के लिए बांधी है। दरअसल कई महीनों तक अपनी स्ट्रिक्ट डाइट और जिम के डेली रूटीन पर टिके रहने के बाद विक्की से रहा नहीं गया।

उन्होंने डाइट नियमों को तोड़ते हुए अपने पसंदीदा स्ट्रीट फूड का आनंद उठाया। सोशल मीडिया पर विक्की का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमे वे पानी पूरी (गोलगप्पे) खाते नजर आ रहे हैं। विक्की ने भी वीडियो शेयर करते हुए इंस्टा स्टोरी पर लिखा, “महीने दर महीने धोखा खाना! पानी पूरी बनाना था... रो दूंगा लव यू।” विक्की कैजुअल आउटफिट में हैं। विक्की महीनों बाद पानी पूरी खाने के लिए जबरदस्त एक्साइटेड लगे।

इससे पहले एक इंटरव्यू में विक्की ने स्ट्रीट फूड के प्रति दीवानगी के बारे में बताया था। विक्की ने एएनआई के साथ बातचीत में कहा था कि मुझे पहले सिर्फ व्हाइट बटर और परांठे पसंद थे और अब कैटरीना कैफ को भी ये पसंद हैं। हालांकि पहले मुझे पैनकेक समझ नहीं आते थे, लेकिन अब अच्छे लगते हैं। विक्की के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनके पास 'छावा' और 'बैड न्यूज' जैसी फिल्में हैं। 'छावा' में वे रश्मिका मंदाना के हीरो बनेंगे। इसका डायरेक्शन लक्ष्मण उतेकर ने किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष