दाढ़ी-मूंछ पर कॉमेंट करना भारी पड़ा भारती सिंह को, हाथ जोड़कर मांगनी पड़ी माफी
कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने मजाकिया अंदाज में दाढ़ी- मूंछों पर की गई टिप्पणी भारी पड़ गई। यहां सिख समुदाय के सदस्यों ने उन पर भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाते हुए उन पर केस दर्ज करने की मांग की है। हालांकि अभी तक पुलिस के पास शिकायत नहीं पहुंची है।
Posts by : Priyanka Maheshwari |
Updated on: Mon, 16 May 2022 2:56:00
कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने मजाकिया अंदाज में दाढ़ी- मूंछों पर की गई टिप्पणी भारी पड़ गई। यहां सिख समुदाय के सदस्यों ने उन पर भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाते हुए उन पर केस दर्ज करने की मांग की है। हालांकि अभी तक पुलिस के पास शिकायत नहीं पहुंची है। वहीं, दूसरी तरफ वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। ट्रोलिंग के बाद भारती ने अब अपनी टिप्पणी पर सफाई दी है और कहा है कि उनका मकसद किसी को दुख पहुंचाने का नहीं था।