Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

BB19 वीकेंड का वार: अशनूर कौर के आंसू और डबल एविक्शन, अभिषेक बजाज और नीलम गिरी घर से बाहर

BB19 वीकेंड का वार में डबल एविक्शन: अशनूर कौर के आंसू और अभिषेक बजाज व नीलम गिरी का घर से बाहर होना। सलमान खान की सख्त फटकार, तान्या मित्तल पर फ्लर्टिंग विवाद और ‘दे दे प्यार दे 2’ स्टार्स का धमाकेदार एंटरटेनमेंट।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 10 Nov 2025 9:52:18

BB19 वीकेंड का वार: अशनूर कौर के आंसू और डबल एविक्शन, अभिषेक बजाज और नीलम गिरी घर से बाहर

‘बिग बॉस 19’ के वीकेंड का वार एपिसोड में दर्शकों को इस बार जबरदस्त ड्रामा देखने को मिला। शो की शुरुआत क्रिकेटर्स झूलन गोस्वामी और अंजुम चोपड़ा की एंट्री से हुई, जिन्हें सलमान खान ने वर्ल्ड कप जीत के लिए बधाई दी। इसके बाद सलमान ने तान्या मित्तल पर फ्लर्टिंग का आरोप लगाने के लिए अभिषेक बजाज को जमकर फटकार लगाई। इस हफ्ते घर से दो कंटेस्टेंट्स का एक साथ एविक्शन हुआ।

डबल एविक्शन का सस्पेंस

इस हफ्ते नॉमिनेटेड थे: गौरव खन्ना, अभिषेक बजाज, अशनूर कौर, फरहाना भट्ट और नीलम गिरी। सलमान ने पहले ही बता दिया कि गौरव और फरहाना सुरक्षित हैं। इसके बाद घर के कैप्टन प्रणित मोरे ने अपना विशेषाधिकार इस्तेमाल किया और अशनूर कौर को बचा लिया। इस फैसले के बाद अभिषेक बजाज और नीलम गिरी घर से एविक्ट हो गए।

अभिषेक के जाने पर अशनूर का टूटा दिल

एविक्शन के बाद नीलम गिरी भावुक हो गईं और रोने लगीं, जिस पर सलमान ने उन्हें संभाला और कहा, “आप बहुत अच्छा खेली हैं, रोइए मत।” जाते-जाते नीलम ने अरमान को “आई लव यू” कहा और बिग बॉस से विनती की कि वह घर नहीं जाना चाहतीं। अभिषेक के जाने से अशनूर कौर फूट-फूटकर रो पड़ीं। उन्होंने अभिषेक को तसल्ली दी और कहा कि वह वापस आएंगे, शायद सीक्रेट रूम के जरिए। अभिषेक ने अशनूर से कहा, “मैं ट्रॉफी नहीं जीता तो क्या, दिल जीतकर जा रहा हूं।” उन्होंने अशनूर को भी घर से जीतकर लौटने की प्रेरणा दी।
bb19 weekend ka vaar,bigg boss 19 double eviction,ashnoor kaur cry,abhishek bajaj evicted,neelam giri out,salman khan warning,tanya mittal flirt controversy,de de pyaar de 2 star cast,bigg boss 19 latest episode,bb19 drama highlights सलमान खान का अलर्ट और सलाह

सलमान ने अभिषेक को शनिवार को गार्डन का गेट खुला रखने पर जमकर फटकार लगाई। गौरव खन्ना को उन्होंने सलाह दी कि अभिषेक की बातों को ईगो पर न लें और ध्यान से आगे बढ़ें। इसके बाद अशनूर को चेतावनी दी, “अभिषेक अपनी हंसी के पीछे आपका गेम पूरी तरह से खा गए हैं।”

तान्या पर आरोप लगाने को लेकर अभिषेक पर फटकार

सलमान ने अभिषेक पर तान्या मित्तल के खिलाफ फ्लर्टिंग के आरोप लगाने को लेकर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा, “अगर बॉडी शेमिंग गलत है तो किसी पर इस तरह के आरोप लगाना उससे भी ज्यादा गलत है।”

‘दे दे प्यार दे 2’ के स्टार्स के साथ धमाल

इस वीकेंड का वार में ‘दे दे प्यार दे 2’ की स्टार कास्ट ने भी एंट्री ली। अजय देवगन, आर माधवन, रकुल प्रीत सिंह और मीजान जाफरी ने मंच पर जमकर एंटरटेनमेंट किया। रकुल प्रीत, मीजान और सलमान ने अजय देवगन के आइकॉनिक डांस स्टेप्स फॉलो किए और बाद में फिल्म के गानों पर पूरे स्टार कास्ट के साथ शानदार डांस हुआ।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
प्रधानमंत्री मोदी फिलीपींस रवाना, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में व्यापार व समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
प्रधानमंत्री मोदी फिलीपींस रवाना, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में व्यापार व समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
दिल्ली की हवा में थोड़ी राहत, AQI 211 पर पहुंचा; GRAP-3 के प्रतिबंध अभी लागू
दिल्ली की हवा में थोड़ी राहत, AQI 211 पर पहुंचा; GRAP-3 के प्रतिबंध अभी लागू
क्या मशीनें तय करेंगी युद्ध में किस पर हमला करना है? जिनेवा में शुरू हुई अहम चर्चा
क्या मशीनें तय करेंगी युद्ध में किस पर हमला करना है? जिनेवा में शुरू हुई अहम चर्चा
चीन की अर्थव्यवस्था को झटका, अक्टूबर में औद्योगिक उत्पादन और खुदरा बिक्री की रफ्तार घटी
चीन की अर्थव्यवस्था को झटका, अक्टूबर में औद्योगिक उत्पादन और खुदरा बिक्री की रफ्तार घटी
रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 11वें दिन ₹75 करोड़ की कमाई, भारत में नेट कलेक्शन ₹760 करोड़ पार
रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 11वें दिन ₹75 करोड़ की कमाई, भारत में नेट कलेक्शन ₹760 करोड़ पार
राजस्थान की पारंपरिक बाजरे की खिचड़ी घर पर बनाना है बेहद आसान, जानें रेसिपी
राजस्थान की पारंपरिक बाजरे की खिचड़ी घर पर बनाना है बेहद आसान, जानें रेसिपी
सर्दियों में सरसों का साग और मक्के की रोटी खाने का है अलग मजा, घर पर ऐसे करें तैयार
सर्दियों में सरसों का साग और मक्के की रोटी खाने का है अलग मजा, घर पर ऐसे करें तैयार
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सनी देओल की 'सूर्या' की रिलीज टली, अब 2027 में सिनेमाघरों में आ सकती है फिल्म
सनी देओल की 'सूर्या' की रिलीज टली, अब 2027 में सिनेमाघरों में आ सकती है फिल्म
'गुमराह' के एक सीन के लिए सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं करीब 100 सिगरेट, गर्भ में थीं आलिया भट्ट
'गुमराह' के एक सीन के लिए सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं करीब 100 सिगरेट, गर्भ में थीं आलिया भट्ट
नाश्ते में सूजी या ओट्स, सेहत और पेट भरने के लिहाज से क्या बेहतर?
नाश्ते में सूजी या ओट्स, सेहत और पेट भरने के लिहाज से क्या बेहतर?
दिशा पाटनी के बॉलीवुड में 10 साल पूरे, अभिनेत्री ने बताया करियर से क्या सीखा
दिशा पाटनी के बॉलीवुड में 10 साल पूरे, अभिनेत्री ने बताया करियर से क्या सीखा
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
astrology