न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

BB 19: मजाक-मजाक में हो सकता था बड़ा हादसा, चली जाती इस कंटेस्टेंट की जान, सलमान ने वीकेंड का वार में मृदुल तिवारी को जमकर फटकारा

BB 19 के शनिवार के एपिसोड में सलमान खान ने मृदुल तिवारी को उनके बेतुके व्यवहार और नासमझी पर जमकर फटकारा। उन्होंने बताया कि मजाक-मजाक में अशनूर कौर पर पानी फेंकने से घर में गंभीर हादसा हो सकता था, क्योंकि उनके हाथ में हेयर ड्रायर था। सलमान ने घरवालों को सतर्क रहने की चेतावनी दी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 26 Oct 2025 10:56:22

BB 19: मजाक-मजाक में हो सकता था बड़ा हादसा, चली जाती इस कंटेस्टेंट की जान, सलमान ने वीकेंड का वार में मृदुल तिवारी को जमकर फटकारा

रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ के शनिवार के एपिसोड में सलमान खान ने मृदुल तिवारी को उनकी बेफिक्री और नासमझी पर कड़ी चेतावनी दी। सलमान ने कहा कि उनकी एक हरकत की वजह से घर में किसी कंटेस्टेंट की जान जा सकती थी। उन्होंने याद दिलाया कि जब मृदुल ने अशनूर कौर पर पानी फेंका, उस समय उनके हाथ में हेयर ड्रायर था। घरवालों के हंसने पर सलमान खान ने सख्ती दिखाई और कहा कि यह कोई हंसी का विषय नहीं है, क्योंकि हेयर ड्रायर और पानी का संयोजन बेहद खतरनाक हो सकता है।

मृदुल और अशनूर के बीच शुरू हुआ झगड़ा

घटना की शुरुआत गौरव खन्ना की बातचीत से हुई, जिसमें उन्होंने बताया कि वह बच्चों की टीम संभाल रहे हैं। इसी बीच बात बढ़ी और मृदुल-अशनूर के उस चैलेंज तक पहुंच गई, जहां पहले अशनूर ने मृदुल को पूल में डाला और फिर मृदुल ने अशनूर पर पानी की बाल्टी फेंक दी। मृदुल ने अशनूर के बिस्तर को भी गीला कर दिया। सलमान ने इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए मृदुल को समझाया कि उनकी नासमझी कितनी गंभीर स्थिति पैदा कर सकती थी।

बिग बॉस हाउस में खराब हुए माइक्स

सलमान खान ने कहा, "यह कोई फनी मोमेंट नहीं है। आपने पहले अशनूर को छेड़ा कि वह आपको पूल में डाले। फिर आपने माइक निकालकर खुद तैयार हो गए। जब अशनूर ने ऐसा किया, तो आपका प्रतिशोध लेना ठीक था। लेकिन आपके बेतुके खेल की वजह से ना केवल माइक्स खराब हुए, बल्कि अशनूर के हाथ में हेयर ड्रायर होने की वजह से गंभीर खतरा पैदा हो गया।"

मजाक-मजाक में हो सकता था बड़ा हादसा

सलमान ने आगे कहा, "हेयर ड्रायर और पानी एक साथ होते हैं तो यह जानलेवा हो सकता है।" उन्होंने अभिषेक और अशनूर को भी टोका कि इस मामले पर हंसना अनुचित है। सलमान ने साफ कहा, “यह कोई मजाक नहीं है। यह गंभीर मामला है। अगर पानी हेयर ड्रायर में चला जाता, तो घर में किसी की जान जा सकती थी। आप लोग जब तक इस शो में हैं, तब तक आपकी जिम्मेदारी हमारी है। इसलिए हमेशा सतर्क रहना होगा।”

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

जमुई एनकाउंटर पर अनंत सिंह का बयान, बोले- ‘जो दुष्कर्म करेगा, उसका मर्डर होगा, ऐसे लोग रोज मरने चाहिए’
जमुई एनकाउंटर पर अनंत सिंह का बयान, बोले- ‘जो दुष्कर्म करेगा, उसका मर्डर होगा, ऐसे लोग रोज मरने चाहिए’
एशियन गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का जलवा, श्रीलंका को 147 रन से हराकर लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड
एशियन गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का जलवा, श्रीलंका को 147 रन से हराकर लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड
जमुई मामले पर भड़के भाई वीरेंद्र, बोले- आरोपियों का एनकाउंटर करे सरकार; सम्राट चौधरी से मांगा जवाब
जमुई मामले पर भड़के भाई वीरेंद्र, बोले- आरोपियों का एनकाउंटर करे सरकार; सम्राट चौधरी से मांगा जवाब
राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, यूपी की 10 और उत्तराखंड की 1 सीट पर होगा मतदान; बंगाल में भी उपचुनाव
राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, यूपी की 10 और उत्तराखंड की 1 सीट पर होगा मतदान; बंगाल में भी उपचुनाव
'बिना नागरिकता के डाला वोट' के आरोप पर सोनिया गांधी घिरीं? BJP के हमले के बीच कोर्ट का नया आदेश
'बिना नागरिकता के डाला वोट' के आरोप पर सोनिया गांधी घिरीं? BJP के हमले के बीच कोर्ट का नया आदेश
करमपुरा-मोती नगर फ्लाईओवर 40 दिन रहेगा प्रभावित, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी; इन रास्तों पर बढ़ सकती है परेशानी
करमपुरा-मोती नगर फ्लाईओवर 40 दिन रहेगा प्रभावित, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी; इन रास्तों पर बढ़ सकती है परेशानी
1000 करोड़ की ‘राका’ ने रिलीज से पहले रचा इतिहास, अल्लू अर्जुन-एटली की फिल्म 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' में शामिल
1000 करोड़ की ‘राका’ ने रिलीज से पहले रचा इतिहास, अल्लू अर्जुन-एटली की फिल्म 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' में शामिल
मौसमी चटर्जी ने बेटी मेघा को दी खुलकर जीने की सलाह, बोलीं- ‘बॉयफ्रेंड बनाओ, शादी नहीं करनी तो मत करो’
मौसमी चटर्जी ने बेटी मेघा को दी खुलकर जीने की सलाह, बोलीं- ‘बॉयफ्रेंड बनाओ, शादी नहीं करनी तो मत करो’
लालबागचा राजा के दरबार में सुहाना का यूं ख्याल रखते दिखे शाहरुख-गौरी, वीडियो ने खींचा ध्यान
लालबागचा राजा के दरबार में सुहाना का यूं ख्याल रखते दिखे शाहरुख-गौरी, वीडियो ने खींचा ध्यान
BPSC TRE 4.0 का नया विज्ञापन जारी, बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर होगी भर्ती; 25 सितंबर से आवेदन शुरू
BPSC TRE 4.0 का नया विज्ञापन जारी, बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर होगी भर्ती; 25 सितंबर से आवेदन शुरू
सहजन के पत्तों से बनाएं स्वादिष्ट पराठे, नाश्ते में मिलेगा सेहत और स्वाद दोनों
सहजन के पत्तों से बनाएं स्वादिष्ट पराठे, नाश्ते में मिलेगा सेहत और स्वाद दोनों
‘हनुमान अंश’ ने 7वें सोमवार भी की करोड़ों में कमाई, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का 18वें दिन जलवा; ‘दायरा’ और ‘वाइब’ की कमाई लाखों में सिमटी
‘हनुमान अंश’ ने 7वें सोमवार भी की करोड़ों में कमाई, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का 18वें दिन जलवा; ‘दायरा’ और ‘वाइब’ की कमाई लाखों में सिमटी
बेजान और थकी त्वचा के लिए 7 दिनों की खास देखभाल, जानें हर दिन क्या करना है
बेजान और थकी त्वचा के लिए 7 दिनों की खास देखभाल, जानें हर दिन क्या करना है
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब