न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : BB 17 फेम सोनिया बंसल हुईं अस्पताल में भर्ती, प्रियंका ने शिप से मां और बेटी के साथ देखी व्हेल

'बिग बॉस 17' फेम एक्ट्रेस और मॉडल सोनिया बंसल को रविवार (21 जुलाई) को पैनिक अटैक आया था। इसके चलते उन्हें अस्पताल में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 23 Jul 2024 1:12:11

2 News : BB 17 फेम सोनिया बंसल हुईं अस्पताल में भर्ती, प्रियंका ने शिप से मां और बेटी के साथ देखी व्हेल

'बिग बॉस 17' फेम एक्ट्रेस और मॉडल सोनिया बंसल को रविवार (21 जुलाई) को पैनिक अटैक आया था। इसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों का कहना है कि जब सोनिया (27) एक अवार्ड सेरेमनी में शामिल हुई थीं तभी से उन्हें बेचैनी महसूस हो रही थी। इसके बाद अचानक सोनिया की हालत काफी बिगड़ने लगी, जिस पर उन्हें तुरंत कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल ले जाया गया। सोनिया का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

वह हॉस्पिटल बेड पर लेटी हुईं दर्द से कराह रही हैं। सोनिया बेसुध हालत में कुछ बड़बड़ा रही हैं। बताया जा रहा है कि सोनिया को पिछले 4 महीनों से पैनिक अटैक आ रहे हैं। इसके साथ ही मेंटल हेल्थ से जुड़े कुछ इशू भी हैं। इन्हीं कारणों के चलते वह अस्पताल में एडमिट हैं। सोनिया को इस हालत में देखकर फैंस चिंतित हो गए हैं। वे अपनी प्यारी एक्ट्रेस की जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के आगरा की रहने वाली सोनिया BB-17 से चर्चा में आई थीं। हालांकि वह शो से एलिमिनेट होने वाली पहली कंटेस्टेंट थीं। इसके बाद उन्होंने 'गेम 100 करोड़' के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उन्होंने 'नॉडी गैंग' और 'डुबकी' में भी शानदार काम किया है। वह जल्द ही वेब सीरीज 'शूरवीर' में दिखेंगी।

‘द ब्लफ’ की शूटिंग में बिजी प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीरें और वीडियो

ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा शूटिंग और दूसरे कामों में बिजी होने के बावजूद परिवार के लिए पूरा वक्त निकालती हैं। वह इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट 'द ब्लफ' की शूटिंग में बिजी हैं। इस दौरान प्रियंका ने बेटी मालती मैरी के लिए वक्त निकाला और उन्हें व्हेल दिखाने के लिए ले गईं। प्रियंका के साथ उनकी मां मधु चोपड़ा भी थीं।

तीनों ने एक शिप से व्हेल वाचिंग की। उन्होंने शानदार लंच का भी आनंद लिया। प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर बेटी और मां के साथ कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। पर्पल कलर का आउटफिट पहने प्रियंका ने खूब पोज दिए। प्रियंका ने समुद्र में व्हेल के मूवमेंट का वीडियो भी शेयर किया। प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, “व्हेल देखना बहुत मजेदार और आसान हो गया है. @क्वींसलैंड और @सीवर्ल्डक्रूज को धन्यवाद। कैलान और लॉरेन को विशेष बधाई!”

उल्लेखनीय है कि हाल ही प्रियंका के जन्मदिन पर उनके अमेरिकी पति सिंगर निक जोनस ने स्पेशल स्टाइल में विश किया था। प्रियंका 'द ब्लफ' में कार्ल अर्बन के साथ एक्टिंग करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। फिल्म सिनेमाघरों के बजाय ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। हाल ही में फिल्म से प्रियंका का लुक वायरल हुआ था।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क