न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का एक्शन से भरपूर ट्रेलर रिलीज, आलिया ने नवाजुद्दीन सिद्धिकी पर यूं लुटाया प्यार

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की आगामी फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ लंबे समय से सुर्खियो में है। पहली बार दोनों एक्शन स्टार साथ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 26 Mar 2024 2:11:23

2 News : ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का एक्शन से भरपूर ट्रेलर रिलीज, आलिया ने नवाजुद्दीन सिद्धिकी पर यूं लुटाया प्यार

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की आगामी फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ लंबे समय से सुर्खियो में है। पहली बार दोनों एक्शन स्टार साथ में काम कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले फिल्म का टीजर सामने आया था। इसमें दोनों हीरो तगड़े अवतार में दिखे थे। इसके बाद से फैंस में फिल्म को लेकर क्रेज परवान पर चढ़ गया। आज मंगलवार (26 मार्च) को फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया। ट्रेलर को मेकर्स ने यूट्यूब पर रिलीज किया।

अक्षय और टाइगर समेत फिल्म की स्टारकास्ट ने भी ट्रेलर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। ट्रेलर एक्शन से भरपूर है। ट्रेलर के हर दूसरे सीन में गाड़ियों में ब्लास्ट, कूद फांद और धमाका दिखाई देता है। इसमें देशभक्ति से ओत-प्रोत डायलॉग्स भी सुनने को मिल रहे हैं। फिल्म में साउथ इंडियन स्टार पृथ्वीराज सुकुमारन का विलेन वाला अवतार बेहद खतरनाक नजर आ रहा है। हर जगह वे चेहरे पर एक मास्क पहने दिखे।

सुकुमारन देश का सबसे खतरनाक हथियार चुराकर बदला लेने की धमकी देते हैं। वे देश को बचाने के लिए 3 दिन देते हैं। इस साइकोपैथ विलेन को पकड़ने के लिए ऑफिसर की भूमिका निभा रहे एक्टर रोनित रॉय उससे भी बड़े दो साइकोपैथ की जरूरत बताते हैं। फिर एंट्री होती है अक्षय और टाइगर की। फिल्म में तीन एक्ट्रेस अलाया एफ, मानुषी छिल्लर और सोनाक्षी सिन्हा हैं। फिल्म को अली अब्बास जफर ने डायरेक्ट किया है। वासु भगनानी, जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख, अली अब्बास जफर, हिमांशु कृष्ण मेहरा ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है। यह ईद के मौके पर अप्रैल में रिलीज होगी।

नवाजुद्दीन और आलिया की शादी के 14 साल पूरे, फोटो शेयर कर लिखा प्यारा कैप्शन

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पहचान बॉलीवुड में प्रतिभाशाली अभिनेता के रूप में है। नवाज ने हर तरह के किरदार में खुद को साबित किया है। उनकी पर्सनल लाइफ भी हमेशा सुर्खियों में रहती है। पूर्व में उनकी एक्स वाइफ आलिया ने उन पर कई सनसनीखेज आरोप लगाए थे। दोनों के बीच खूब लड़ाइयां हुईं और अंत में उनका तलाक हो गया। अब आलिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस को हैरान कर दिया।

आलिया ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फैमिली फोटो शेयर की है और बताया है कि उन्होंने शादी के 14 साल पूरे होने का जश्न परिवार के साथ मनाया। इस फोटो में आलिया टियारा ने पहना है। उनके दोनों बच्चे हैं और नवाज सभी के साथ खड़े होकर पोज दे रहे हैं। आलिया ने कैप्शन में लिखा, “अपने इकलौते साथी के साथ 14 साल के वैवाहिक आनंद का जश्न मना रही हूं। सालगिरह की बधाई।”

फैंस उनसे पूछ रहे हैं कि क्या दोनों फिर से शादी करने वाले हैं। हालांकि अभी तक दोनों ने ही इस पर कोई रिएक्शन नहीं दी है। बता दें कि नवाजुद्दीन के बच्चे आलिया के साथ ही रहते हैं। एक्टर बच्चों को लेकर अक्सर इमोशनल पोस्ट शेयर करते हैं। पिछले दिनों वे आलिया और बच्चों के साथ एक खास सेलिब्रेशन मनाते दिखाई दिए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम