Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

'बेबी जॉन' : सिर्फ दो दिन के लिए Book My Show पर शुरू हुई एडवांस बुकिंग, लेकिन इसमें एक ट्विस्ट है

बुक माई शो पर शुरू हुई इस एडवांस बुकिंग में एक तगड़ा ट्विस्ट है। फिल्म की सिर्फ दो दिन अर्थात् 25 दिसम्बर और 26 दिसम्बर की ही एडंवास की जा ही है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 23 Dec 2024 5:55:29

'बेबी जॉन' : सिर्फ दो दिन के लिए Book My Show पर शुरू हुई एडवांस बुकिंग, लेकिन इसमें एक ट्विस्ट है

वरुण धवन की एक्शन फिल्म 'बेबी जॉन' क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में पहुंचने वाली है। इस फिल्म में एक्टर का एक नया अवतार देखने को मिलने वाला है, जिसकी चर्चा ट्रेलर रिलीज के बाद से ही हर जगह हो रही है। फिल्म में वह साउथ की मशहूर एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश के साथ रोमांस करते नजर आने वाले हैं। बेबी जॉन एक बड़े बजट से बनी फिल्म है जो क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में धमाल मचाने वाली है। इसी बीच मूवी की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को काफी बढ़ा दिया है।

बुक माई शो पर शुरू हुई इस एडवांस बुकिंग में एक तगड़ा ट्विस्ट है। फिल्म की सिर्फ दो दिन अर्थात् 25 दिसम्बर और 26 दिसम्बर की ही एडंवास की जा ही है। शुक्रवार या इसके आगे के दिनों के लिए अभी इसकी एडवांस शुरू नहीं की गई है। सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में जरूर इसकी एडंवास 25 व 26 दिसम्बर के बाद हो रही है।

तरण आदर्श ने हाल ही में बेबी जॉन से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसके कैप्शन में लिखा है, बेबी जॉन की एडवांस बुकिंग अब शुरू हो गई है। एक्टर के फैंस अब मूवी के लिए टिकट बुक कर सकते हैं। फिल्म में वरुण के एक्शन में साउथ का तड़का लगने वाला है जिसे देखने के लिए हर कोई उत्साहित है। एक्टर के लिए ये मूवी इसलिए भी खास है क्योंकि इसी साल उनके घर एक बच्ची का स्वागत हुआ है। बेबी जॉन की कहानी भी एक पिता और उसकी बेटी के इर्द-गिर्द घूमती है।

इस फिल्म में सलमान खान का कैमियो भी नजर आने वाला है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि उन्होंने बेबी जॉन में काम करने के लिए कोई फीस नहीं ली है। वहीं, राजपाल यादव और जैकी श्रॉफ भी इसमें अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं। एटली कुमार और कलीस की जोड़ी से पर्दे पर कुछ नया धमाका दिखने की उम्मीद है। कलीस इस फिल्म के निर्देशक हैं तो वहीं एटली ने मुराद खेतानी के साथ मिलकर इसका निर्माण किया है। जारा जियाना ने उनकी ऑनस्क्रीन बेटी का रोल प्ले किया है।
फिल्म जब से चर्चा में आई है, तब से कहा जा रहा है कि यह साउथ सुपरस्टार थलपति विजय की थेरी का हिंदी रीमेक है। एक इंटरव्यू में वरुण धवन ने खुद माना था कि यह थेरी से प्रेरित है लेकिन इसमें कई बड़े बदलाव किए गए हैं। हाल ही में एक्टर ने फिल्म के प्रमोशन से जुड़ी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं जिसमें वह पूरी टीम के साथ गुजराती थाली का लुत्फ उठाते नजर आए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका