न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘बाहुबली: द एपिक’ बॉक्स ऑफिस डे 4: सोमवार को कैसा रहा प्रभास की फिल्म का प्रदर्शन? जानें चौथे दिन की कमाई

‘बाहुबली: द एपिक’ ने वीकेंड पर दमदार शुरुआत की थी, लेकिन सोमवार के बॉक्स ऑफिस टेस्ट में इसकी रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ गई। जानिए प्रभास, राणा दग्गुबाती और अनुष्का शेट्टी स्टारर इस फिल्म का चौथे दिन का कलेक्शन और वर्ल्डवाइड रिपोर्ट।

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Tue, 04 Nov 2025 9:10:17

‘बाहुबली: द एपिक’ बॉक्स ऑफिस डे 4: सोमवार को कैसा रहा प्रभास की फिल्म का प्रदर्शन? जानें चौथे दिन की कमाई

प्रभास, राणा दग्गुबाती, अनुष्का शेट्टी और तमन्ना भाटिया जैसे सितारों से सजी एस.एस. राजामौली निर्देशित ‘बाहुबली: द एपिक’ ने 31 अक्टूबर को सिनेमाघरों में एंट्री की थी। रिलीज़ के शुरुआती दिनों में फिल्म ने दर्शकों के बीच जोरदार पकड़ बनाई, लेकिन सोमवार यानी चौथे दिन इसके कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई। अब सवाल यह है — क्या फिल्म ने मंडे टेस्ट में खुद को साबित किया या रफ्तार खो दी? आइए जानते हैं चौथे दिन का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट।

सोमवार का कलेक्शन रिपोर्ट

‘बाहुबली: द एपिक’ ने ओपनिंग वीकेंड पर बेहतरीन प्रदर्शन किया था, लेकिन जैसे ही वीकडेज शुरू हुए, इसकी रफ्तार धीमी पड़ गई। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने सोमवार को भारत में 1.65 करोड़ रुपये का बिज़नेस किया। इस तरह इसका कुल घरेलू कलेक्शन अब 26 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।

गुरुवार के प्रीमियर शो से फिल्म ने 1.15 करोड़, शुक्रवार को 9.65 करोड़, शनिवार को 7.25 करोड़ और रविवार को 6.3 करोड़ रुपये की कमाई की थी। चौथे दिन यानी सोमवार को गिरावट साफ दिखाई दी और फिल्म का कलेक्शन घटकर 1.65 करोड़ पर आ गया।

वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर ‘बाहुबली: द एपिक’

ग्लोबल स्तर पर देखें तो फिल्म ने अपने पहले वीकेंड में 39.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन दर्ज कराया। वीकडेज में हल्की गिरावट सामान्य मानी जा रही है, लेकिन यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितनी स्थिर रहती है।
गौरतलब है कि ‘बाहुबली: द बिगिनिंग’ (2015) ने विश्वभर में 650 करोड़ रुपये, जबकि ‘बाहुबली 2: द कन्क्लूजन’ (2017) ने रिकॉर्डतोड़ 1788.06 करोड़ रुपये की कमाई की थी। अब ‘बाहुबली: द एपिक’ से भी दर्शकों की बड़ी उम्मीदें जुड़ी हैं। इसके साथ ही मेकर्स ने अपनी नई एनिमेटेड फिल्म ‘बाहुबली: द इटरनल वॉर’ का टीज़र भी जारी किया है, जो करीब 120 करोड़ रुपये के भारी बजट में बनाई जा रही है।

फिल्म की खास बातें

‘बाहुबली: द एपिक’ एस.एस. राजामौली और निर्माता शोभु यार्लागड्डा का संयुक्त प्रोजेक्ट है। यह ‘बाहुबली’ फ्रेंचाइज़ की दोनों फिल्मों का रीमास्टर किया गया संस्करण है। मूल रूप से 5 घंटे से अधिक की लंबाई वाली इस कहानी को एडिट कर 3 घंटे 44 मिनट की नई प्रस्तुति में बदला गया है। फिल्म को विजुअल्स और साउंड के लिहाज से अपग्रेड किया गया है ताकि दर्शकों को थिएटर में नया अनुभव मिले। कुछ दृश्यों को छोटा या पूरी तरह हटाया भी गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'मुंह में राम, बगल में छुरी...'; राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर कांग्रेस का बीजेपी पर तीखा हमला
'मुंह में राम, बगल में छुरी...'; राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर कांग्रेस का बीजेपी पर तीखा हमला
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड