न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

‘बागी 4’ का 8वां दिन बॉक्स ऑफिस पर निराशाजनक, कमाई में आई भारी गिरावट

टाइगर श्रॉफ की एक्शन फिल्म ‘बागी 4’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में दूसरे शुक्रवार को गिरावट, 8वें दिन की कमाई 1.01 करोड़, 8 दिनों में कुल कमाई 45.51 करोड़ रुपये। जानें बजट वसूल स्थिति और स्टार कास्ट की जानकारी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 13 Sep 2025 9:30:49

‘बागी 4’ का 8वां दिन बॉक्स ऑफिस पर निराशाजनक, कमाई में आई भारी गिरावट

टाइगर श्रॉफ की बहुप्रतीक्षित एक्शन फिल्म ‘बागी 4’ अब अपने दूसरे हफ्ते में प्रवेश कर चुकी है। ओपनिंग वीकेंड पर फिल्म ने जबरदस्त शुरुआत की थी और दर्शकों का ध्यान खींचा था। लेकिन जैसे ही सप्ताह के बीच वाले दिन शुरू हुए, फिल्म के कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली। इसके बावजूद, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखी है और अब तक करोड़ों में कमाई कर चुकी है। चलिए जानते हैं, रिलीज़ के 8वें दिन यानी दूसरे शुक्रवार को ‘बागी 4’ ने कितनी कमाई की।

‘बागी 4’ का आठवें दिन कलेक्शन


साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन हाउस की यह फिल्म टिकट खिड़की पर मिला-जुला रिस्पॉन्स पाई। टाइगर श्रॉफ, संजय दत्त, हरनाज़ संधू और सोनम बाजवा की एक्टिंग को तो तारीफ़ मिली, लेकिन कमजोर कहानी की वजह से आलोचना भी झेली। बावजूद इसके, इस एक्शन थ्रिलर ने बॉक्स ऑफिस पर अपना प्रभाव बनाए रखा।

सैकनिल्क के अनुसार, ‘बागी 4’ ने पहले हफ्ते में 44.5 करोड़ का कलेक्शन किया।

वहीं, सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, आठवें दिन फिल्म ने 1.01 करोड़ रुपये की कमाई की।

इस तरह, ‘बागी 4’ की कुल आठ दिनों की कमाई अब 45.51 करोड़ रुपये तक पहुँच गई है।

बजट वसूल की स्थिति

‘बागी 4’ का अनुमानित बजट 80 करोड़ रुपये था। पहले हफ्ते के अंत तक निर्माताओं ने लगभग 55% लागत वसूल कर ली है। इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में कोई बड़ी रिलीज़ नहीं हुई, जिससे फिल्म को कमाई बढ़ाने का थोड़ा और समय मिल गया। 19 सितंबर 2024 को अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ रिलीज़ होने वाली है। तब तक ‘बागी 4’ अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश करेगी। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या यह फिल्म अपनी लागत वसूल कर पाएगी या नहीं।

स्टार कास्ट और सपोर्टिंग एक्टर्स

फिल्म में टाइगर श्रॉफ, सोनम बाजवा, संजय दत्त और हरनाज़ संधू लीड रोल में हैं। इसके अलावा, श्रेयस तलपड़े, पवन शंकर, उपेंद्र लिमये, सौरभ सचदेवा, सुदेश लहरी, महेश ठाकुर, निखत खान, सुनीत मोरारजी, शीबा अग्रवाल, अनुराधा, मेल्विन लुइस, नलनीश नील, कामिला रतिकांत और राजेन सनाथारा ने सपोर्टिंग रोल निभाए हैं।

‘बागी 4’ का बॉक्स ऑफिस सफर अब भी जारी है, और दर्शक उत्सुकता से देख रहे हैं कि फिल्म अगले हफ्ते कितनी और कमाई कर पाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?