न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन दिग्गजों से प्रेरणा लेकर आयुष्मान बने परफेक्ट ‘पूजा’, श्वेता ने शेयर की भाई सुशांत सिंह राजपूत की अनसीन फोटो

बॉलीवुड के अत्यधिक प्रतिभाशाली एक्टर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' का ट्रेलर मंगलवार को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 02 Aug 2023 6:25:00

इन दिग्गजों से प्रेरणा लेकर आयुष्मान बने परफेक्ट ‘पूजा’, श्वेता ने शेयर की भाई सुशांत सिंह राजपूत की अनसीन फोटो

बॉलीवुड के अत्यधिक प्रतिभाशाली एक्टर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' का ट्रेलर मंगलवार को रिलीज हो गया। इसे देखने के बाद फैंस फिल्म का मजा बड़े पर्दे पर लेने के लिए उतावले हो रहे हैं। आयुष्मान ‘पूजा’ के रूप में ‘ड्रीम गर्ल’ से भी ज्यादा कहर बरपाने वाले हैं। इस बार वे पूजा के किरदार को सिर्फ आवाज नहीं दे रहे बल्कि लड़की का रूप धरकर कई लड़कों के साथ रोमांस भी कर रहे हैं।

इस बार ‘पूजा’ की शादी भी होने जा रही है। आयुष्मान ने अब फिल्म के बारे में खुलकर बात की। आयुष्मान ने बताया कि उन्होंने अपने किरदार के लिए गोविंदा और कमल हासन से प्रेरणा ली है। आयुष्मान ने कहा कि मुझे खुशी है कि मेरी गिनती कमल हासन, गोविंदा और किशोर कुमार जैसे एक्टर्स में होती है, जो पहले अलग-अलग फिल्मों में एक महिला के गेटअप में नजर आ चुके हैं। खुशी है कि मुझे दो फिल्मों में यह मौका मिला, जो हल्के-फुल्के और मजेदार अंदाज में बहुत कुछ कहती है।

इस किरदार के लिए मैंने वजन कम किया। साथ ही मैथड एक्टिंग की है, क्योंकि मैंने किरदार में ढलने के लिए फीमेल परफ्यूम लगाया। मैं अनन्या पांडे की तरह खूबसूरत बनना चाहता था। वह मेरी कॉम्पिटिटर हैं। मैं चाहता हूं कि मुझे बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार मिले। आयुष्मान ने करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की तारीफ भी की।

ayushmann khurrana,govinda,kamal hassan,dream girl 2 movie,shweta singh kirti,sushant singh rajpoot

सुशांत को अक्सर याद करती हैं श्वेता सिंह कीर्ति

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को इस दुनिया को अलविदा कहे 3 साल बीत चुके हैं। वे 14 जून 2020 को मुंबई में खुद के घर में मृत मिले थे। उनकी मौत को सुसाइड बताया गया तो परिवार ने कहा था कि ये मर्डर है। इसके बाद मुंबई पुलिस ने इस केस की जांच शुरू की। इस केस को बाद में सीबीआई को दे दिया गया था। सुशांत की गर्लफ्रेंड रहीं एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी भी हुई थी। फैंस आज भी सुशांत को याद करते रहते हैं।

उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति उनकी अनदेखी पिक्चर्स अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करती हैं। अब श्वेता ने इंस्टाग्राम पर सुशांत की एक और अनदेखी पिक्चर शेयर की है। इसमें सुशांत काफी खुश दिख रहे हैं। सुशांत पूर्व भारतीय कप्तान व विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी की हेयर स्टाइल में नजर आ रहे हैं। सुशांत इस दौरान 'एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी' के सेट पर यामाहा बाइक पर बैठे हैं।

उनके चेहरे पर एक प्यारी सी मुस्कान है जो फैंस का दिल जीत रही है। श्वेता ने कैप्शन में लिखा, 'किसी ने भाई की ये खूबसूरत तस्वीर भेजी, उसकी चमचमाती मुस्कान देखकर मेरा दिल खुश हो गया।' सुशांत की ये पिक्चर देख उनके फैंस काफी इमोशनल हो गए और उन्हें याद करते हुए रिएक्शन दे रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर दान चोरी मामला: डिलीट CCTV फुटेज हुए रिकवर, जेब और जुराब में नोट छिपाते दिखे संदिग्ध; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर दान चोरी मामला: डिलीट CCTV फुटेज हुए रिकवर, जेब और जुराब में नोट छिपाते दिखे संदिग्ध; जांच में कई नए खुलासे
नितिन नवीन की खाली हुई सीट से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में सियासी मुकाबला तेज
नितिन नवीन की खाली हुई सीट से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में सियासी मुकाबला तेज
नोएडा सेक्टर-18 में दर्दनाक घटना: मल्टी लेवल कार पार्किंग से छलांग लगाकर महिला ने दी जान, इलाके में मचा हड़कंप
नोएडा सेक्टर-18 में दर्दनाक घटना: मल्टी लेवल कार पार्किंग से छलांग लगाकर महिला ने दी जान, इलाके में मचा हड़कंप
खामेनेई के जनाजे में ट्रंप के खिलाफ खुला आह्वान, 'उसे मारना हमारा फर्ज' के नारों से गरमाया माहौल
खामेनेई के जनाजे में ट्रंप के खिलाफ खुला आह्वान, 'उसे मारना हमारा फर्ज' के नारों से गरमाया माहौल
'अल्फा' ने दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, शनिवार को 11.25 करोड़ की कमाई, पहले दिन के कलेक्शन को छोड़ा पीछे
'अल्फा' ने दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, शनिवार को 11.25 करोड़ की कमाई, पहले दिन के कलेक्शन को छोड़ा पीछे
'मेरी वफादारी पर सवाल उठाए गए', ममता का साथ छोड़ बागी खेमे में पहुंचीं चंद्रिमा भट्टाचार्य, TMC संकट और गहराया
'मेरी वफादारी पर सवाल उठाए गए', ममता का साथ छोड़ बागी खेमे में पहुंचीं चंद्रिमा भट्टाचार्य, TMC संकट और गहराया
राम मंदिर में चढ़ावा गिनने के नियम हुए और सख्त, टेबल-कुर्सी हटाकर जमीन पर होगी नोटों की गिनती; CCTV निगरानी भी बढ़ाई गई
राम मंदिर में चढ़ावा गिनने के नियम हुए और सख्त, टेबल-कुर्सी हटाकर जमीन पर होगी नोटों की गिनती; CCTV निगरानी भी बढ़ाई गई
आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म 'एल्फा' के लिए समय रैना का खास सरप्राइज, बुक कराया पूरा थिएटर; मुफ्त में बांटेंगे 250 टिकट
आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म 'एल्फा' के लिए समय रैना का खास सरप्राइज, बुक कराया पूरा थिएटर; मुफ्त में बांटेंगे 250 टिकट
शनिवार को भी बरकरार रहा 'कॉकटेल 2' का जलवा, बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई से 100 करोड़ क्लब के करीब पहुंची फिल्म
शनिवार को भी बरकरार रहा 'कॉकटेल 2' का जलवा, बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई से 100 करोड़ क्लब के करीब पहुंची फिल्म
तेलंगाना : नलगोंडा में बस और कार की जोरदार भिड़ंत, महिला और दो बच्चों समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत
तेलंगाना : नलगोंडा में बस और कार की जोरदार भिड़ंत, महिला और दो बच्चों समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत
11 दिन की लिक्विड डाइट और योग से बदली तस्वीर, अनुराग कश्यप ने हार्ट अटैक के बाद घटाया 27 किलो वजन
11 दिन की लिक्विड डाइट और योग से बदली तस्वीर, अनुराग कश्यप ने हार्ट अटैक के बाद घटाया 27 किलो वजन
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
FIFA World Cup 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, एमबाप्पे ने मेस्सी की बराबरी कर बढाया रोमांच
FIFA World Cup 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, एमबाप्पे ने मेस्सी की बराबरी कर बढाया रोमांच
एमबापे की पेनल्टी से फ्रांस ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, मोरक्को ने कनाडा को 3-0 से हराकर लगातार दूसरी बार अंतिम-8 में किया प्रवेश
एमबापे की पेनल्टी से फ्रांस ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, मोरक्को ने कनाडा को 3-0 से हराकर लगातार दूसरी बार अंतिम-8 में किया प्रवेश