न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ट्रॉल्स से परेशान होकर आयशा टाकिया ने उठाया यह कदम, अरशद के आरोप पर बोनी ने दिया यह जवाब

एक्ट्रेस आयशा टाकिया (38) पिछले कुछ वक्त से प्लास्टिक सर्जरी कराने की खबरों के चलते सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने एक...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 23 Aug 2024 12:35:26

2 News : ट्रॉल्स से परेशान होकर आयशा टाकिया ने उठाया यह कदम, अरशद के आरोप पर बोनी ने दिया यह जवाब

एक्ट्रेस आयशा टाकिया (38) पिछले कुछ वक्त से प्लास्टिक सर्जरी कराने की खबरों के चलते सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने एक तस्वीर शेयर की जिसके लिए उन्हें सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रॉल किया गया। उनके लिए भद्दे-भद्दे कमेंट किए गए। इन सबसे परेशान होकर अब आयशा ने एक बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया है। आयशा का ऑफिशियिल इंस्टाग्राम अकाउंट ओपन नहीं हो रहा है।

उनका आयशा टाकिया आजमी के नाम से अकाउंट था, जिस पर 2 मिलियन फॉलोअर्स थे। आयशा खुद 7773 लोगों को फॉलो कर रही थीं और उन्होंने 1290 पोस्ट्स शेयर की थी। आयशा के अकाउंट डिलीट करने से उन्हें चाहने वाले कई यूजर्स दुखी भी हैं। वे चाहते हैं कि आयशा फिर से अकाउंट चालू करें। इससे पहले आयशा इसी साल फरवरी में एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई थीं। इस दौरान भी लोगों ने उनके बदले हुए अवतार के लिए उनका खूब मजाक उड़ाया। लोगों का दावा था कि उन्होंने प्लास्टिक सर्जरी करवाई है।

तब तंग आकर आयशा ने लंबा-चौड़ा नोट लिखकर ट्रॉल्स को मुंहतोड़ जवाब देते हुए कहा था कि देश में लोगों को उनकी शक्ल-सूरत की आलोचना करने के अलावा कोई और अहम मुद्दा नहीं है। उन्होंने ट्रॉल्स को बेतुका बताया था। उल्लेखनीय है कि आयशा ने लंबे समय से एक्टिंग की दुनिया से दूरी बनाई हुई है। वह अंतिम बार साल 2011 में ‘मोड़’ फिल्म में नजर आई थीं। आयशा को सबसे ज्यादा सुर्खियां साल 2009 में आई फिल्म ‘वांटेड’ से मिली थी, जिसमें उनके साथ सलमान खान थे। आयशा की पहली फिल्म ‘टार्जन द वंडर कार’ (2004) थी।

ayesha takia,actress ayesha takia,ayesha instgram,ayesha trolls,ayesha plastic surgery,ayesha face,arshad warsi,boney kapoor,arshad boney,roop ki rani choron ka raja movie

बोनी कपूर ने कहा, साल 1992 में शूट किया और ये अभी बात कर रहा है...

एक्टर अरशद वारसी ने हाल ही फिल्ममेकर बोनी कपूर पर निशाना साधा था। अरशद ने हाल ही में समदीश भाटिया को दिए गए इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें 1993 में आई बोनी की फिल्म ‘रूप की रानी चोरों का राजा’ में कोरियोग्राफी करने के लिए काफी कम पैसे दिए गए थे। अब बोनी ने इसका जवाब दिया है।

बोनी ने बॉलीवुड हंगामा के साथ बातचीत के दौरान हंसते हुए कहा कि अरशद तब स्टार नहीं थे। साल 1992 में शूट किया और ये अभी बात कर रहा है इसके बारे में। उस समय वो स्टार नहीं थे। निर्माताओं को शुरू में विश्वास था कि कोरियोग्राफी पूरी करने में चार दिन लगेंगे, लेकिन म्यूजिक डायरेक्टर पंकज पाराशर ने तीन दिनों में ट्रैक खत्म कर दिया।

अरशद को तीन दिन की कोरियोग्राफी के लिए 75000 रुपए मिले और हर दिन 25000 रुपए का भुगतान किया गया। अरशद ने उस दौरान कभी इस बारे में बात नहीं की। बोनी ने खुद को सॉफ्ट टारगेट बताते हुए कहा कि आजकल हर कोई मीडिया का ध्यान चाहता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

'बांकीपुर रातों-रात बेंगलुरु नहीं बन जाएगा', जीत के बाद प्रशांत किशोर ने क्यों कही यह बात?
'बांकीपुर रातों-रात बेंगलुरु नहीं बन जाएगा', जीत के बाद प्रशांत किशोर ने क्यों कही यह बात?
'प्रदर्शनकारियों की भाषा पर बोलीं, पुलिस एक्शन पर क्यों रहीं खामोश?', भूमि पेडनेकर से सोशल मीडिया यूजर्स ने पूछे तीखे सवा
'प्रदर्शनकारियों की भाषा पर बोलीं, पुलिस एक्शन पर क्यों रहीं खामोश?', भूमि पेडनेकर से सोशल मीडिया यूजर्स ने पूछे तीखे सवा
बांकीपुर उपचुनाव में बड़ी बढ़त के बाद बोले प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी पर साधा निशाना; कहा- बिहार को सक्षम नेतृत्व की जरूरत
बांकीपुर उपचुनाव में बड़ी बढ़त के बाद बोले प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी पर साधा निशाना; कहा- बिहार को सक्षम नेतृत्व की जरूरत
RSS की नई पहल, 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z और Gen Alpha युवाओं से संवाद करेंगे मोहन भागवत
RSS की नई पहल, 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z और Gen Alpha युवाओं से संवाद करेंगे मोहन भागवत
'हमारा आंदोलन अलग है', CJP प्रदर्शन की बांग्लादेश से तुलना पर अभिजीत दीपके का जवाब; तसलीमा नसरीन की टिप्पणी पर दी प्रतिक्रिया
'हमारा आंदोलन अलग है', CJP प्रदर्शन की बांग्लादेश से तुलना पर अभिजीत दीपके का जवाब; तसलीमा नसरीन की टिप्पणी पर दी प्रतिक्रिया
प्रशांत किशोर की जीत पर झूमे तेज प्रताप यादव, बांकीपुर में पहले ही दे चुके थे जन सुराज को समर्थन
प्रशांत किशोर की जीत पर झूमे तेज प्रताप यादव, बांकीपुर में पहले ही दे चुके थे जन सुराज को समर्थन
'पैसों के बदले रखी गई गंदी शर्त', लॉकअप 2 में आकांक्षा चौधरी के खुलासे पर बंदगी कालरा बोलीं- 'मैं उसे जानती हूं'
'पैसों के बदले रखी गई गंदी शर्त', लॉकअप 2 में आकांक्षा चौधरी के खुलासे पर बंदगी कालरा बोलीं- 'मैं उसे जानती हूं'
'रोजगार नहीं मिलेगा तो सिंहासन हिलेगा', BJP की उपचुनाव हार के बीच राहुल गांधी का हमला; 'छात्रों की गूंज' अभियान का किया जिक्र
'रोजगार नहीं मिलेगा तो सिंहासन हिलेगा', BJP की उपचुनाव हार के बीच राहुल गांधी का हमला; 'छात्रों की गूंज' अभियान का किया जिक्र
'लॉक अप 2' में खत्म हुई दूरियां, शिल्पा शिंदे और श्रेया कालरा ने गले लगाकर किया पैचअप; खास पोस्ट ने जीता फैंस का दिल
'लॉक अप 2' में खत्म हुई दूरियां, शिल्पा शिंदे और श्रेया कालरा ने गले लगाकर किया पैचअप; खास पोस्ट ने जीता फैंस का दिल
iPhone 16 की कीमत में बड़ी गिरावट, अब ₹17,000 तक सस्ता खरीदने का मौका; Flipkart Freedom Sale में मिलेगा शानदार ऑफर
iPhone 16 की कीमत में बड़ी गिरावट, अब ₹17,000 तक सस्ता खरीदने का मौका; Flipkart Freedom Sale में मिलेगा शानदार ऑफर
6 अगस्त को भारत में दस्तक देगा Vivo S2, 7050mAh बैटरी और दमदार फीचर्स के साथ होगी एंट्री; संभावित कीमत भी आई सामने
6 अगस्त को भारत में दस्तक देगा Vivo S2, 7050mAh बैटरी और दमदार फीचर्स के साथ होगी एंट्री; संभावित कीमत भी आई सामने
'अब UPI नहीं, ज्यादा भरोसा कैश पर', युवती ने बताया कैसे बदली खर्च करने की आदत; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
'अब UPI नहीं, ज्यादा भरोसा कैश पर', युवती ने बताया कैसे बदली खर्च करने की आदत; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
UPPSC में सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर, कई पदों पर निकली भर्ती; जानें योग्यता, आवेदन प्रक्रिया और फीस की पूरी जानकारी
UPPSC में सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर, कई पदों पर निकली भर्ती; जानें योग्यता, आवेदन प्रक्रिया और फीस की पूरी जानकारी
वजन घटाने के साथ कमर की चर्बी भी घटानी है? डायटीशियन ने बताए 5 हेल्दी ड्रिंक्स, जानें इन्हें पीने का सही समय
वजन घटाने के साथ कमर की चर्बी भी घटानी है? डायटीशियन ने बताए 5 हेल्दी ड्रिंक्स, जानें इन्हें पीने का सही समय