न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बन रहा है ‘ब्रह्मास्त्र’ का दूसरा-तीसरा पार्ट, अयान ने शेयर किया वीडियो, इस दिन रिलीज होगा ‘एनिमल’ का टीजर

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की पिछले साल शादी हुई थी। इसके बाद दोनों फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में पहली बार साथ नजर आए। यह साइंस फिक्शन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 09 Sep 2023 6:28:52

बन रहा है ‘ब्रह्मास्त्र’ का दूसरा-तीसरा पार्ट, अयान ने शेयर किया वीडियो, इस दिन रिलीज होगा ‘एनिमल’ का टीजर

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की पिछले साल शादी हुई थी। इसके बाद दोनों फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में पहली बार साथ नजर आए। यह साइंस फिक्शन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही। इसे फैंस का अच्छा रिस्पोंस मिला। फिल्म बीते साल 9 सितंबर को रिलीज हुई थी और आज शनिवार को इसका एक साल पूरा हो गया। इस मौके पर फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने अगले पार्ट को लेकर जानकारी दी है।

अयान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। इसमें उन्होंने फिल्म के छोटे-छोटे हिस्सों को मिलाकर एक वीडियो तैयार किया है। वीडियो में जबरदस्त सीन दिखाए गए हैं। इसके आखिर में ‘ब्रह्मास्त्र’ के दूसरे और तीसरे पार्ट की भी जानकारी दी गई है। इसमें लिखा है-‘ब्रह्मास्त्र पार्ट टू और थ्री इन प्रोग्रेस।’ अयान ने कैप्शन में लिखा-‘पहला जन्मदिन मुबारक हो ब्रह्मास्त्र। आपकी सारी क्रिएटिविटी, सारी कड़ी मेहनत और फिल्म निर्माण और लाइफ में सभी सबक के लिए थैंक्स। पी.एस ब्रह्मास्त्र जर्नी के अगले स्टेज की कुछ शुरुआती आर्टवर्क जल्द ही।’

धर्मा प्रोडक्शंस ने भी ट्विटर पर वीडियो शेयर कर लिखा-‘एक सिनेमेटिक एक्सपीरियंस के लिए जो सभी मुश्किलों के बावजूद प्यार और लाइट की शक्ति को खूबसूरत तरीके से पेश करता है, ब्रह्मास्त्र के एक साल का जश्न। उल्लेखनीय है कि फिल्म में रणबीर-आलिया के साथ मौनी रॉय, अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण भी थे। फिल्म ने भारत में 269.4 करोड़ और वर्ल्डवाइड 431 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।

रणबीर कपूर के जन्मदिन पर मिल सकता है फैंस को यह तोहफा

रणबीर कपूर की पिछली फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' ने अच्छा बिजनेस किया था। अब रणबीर अपनी अपकमिंग फिल्म 'एनिमल' के कारण सुर्खियों में हैं। 'एनिमल' 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होनी थी लेकिन ‘ओएमजी 2’ और ‘गदर 2’ से क्लैश को ध्यान में रखकर मेकर्स ने रिलीज डेट बदल दी। अब इसे 1 दिसंबर को रिलीज किया जाएगा।

यह रणबीर और डायरेक्टर संदीप वांगा रेड्डी के करिअर की सबसे वॉयलेंट फिल्म होगी। पिंकविला में छपी रिपोर्ट के अनुसार एक सोर्स ने बताया कि फिल्म का टीजर रणबीर के जन्मदिन 28 सितंबर को रिलीज किया जाएगा। यह रणबीर के चाहने वालों के लिए एक तोहफा होगा। इसके साथ ही फिल्म का प्रमोशन शुरू हो जाएगा।

फिल्म में पहले परिणीति चोपड़ा को लीड रोल में साइन करने की बात कही जा रही थी, लेकिन बाद में कहा गया कि रश्मिका मंदाना वह भूमिका निभाएंगी। रणबीर-रश्मिका की जोड़ी पहली बार साथ दिखेगी। साउथ इंडियन एक्ट्रेस रश्मिका कई सफल फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इसमें अनिल कपूर और बॉबी देओल के भी अहम रोल हैं। 'एनिमल' का 50 सैकंड का प्री टीजर 11 जून को रिलीज किया गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका