न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अवनीत ने फ्लॉन्ट की डायमंड रिंग तो लग रही सगाई की अटकलें, मलाइका अरोड़ा का यह वीडियो वायरल

2 News : अवनीत ने फ्लॉन्ट की डायमंड रिंग तो लग रही सगाई की अटकलें, मलाइका अरोड़ा का यह वीडियो वायरल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 28 May 2024 6:43:09

2 News : अवनीत ने फ्लॉन्ट की डायमंड रिंग तो लग रही सगाई की अटकलें, मलाइका अरोड़ा का यह वीडियो वायरल

टीवी एक्ट्रेस अवनीत कौर (22) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक ऐसी पोस्ट डाली है जो यूजर्स के बीच टॉकिंग पॉइंट बना हुआ है। इस पोस्ट के बाद से अवनीत की सगाई की खबरों को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। दरअसल अवनीत ने जो फोटो शेयर की हैं, उनमें वो डायमंड रिंग फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। अवनीत ने इसी के साथ एक रहस्यमयी कैप्शन भी लिखा है। अवनीत एक फोटो में पिंक और व्हाइट कलर की ड्रेस पहने दिख रही हैं। उनके हाथ में फूल हैं।

अवनीत बहुत खुश दिख रही हैं। दूसरी फोटो में अवनीत ने डायमंड रिंग फ्लॉन्ट की। उन्होंने कैप्शन लिखा, “अच्छी चीजों को समय लगता है। इस यूनियन के बारे में दुनिया को बताने का इंतजार नहीं कर पा रही हूं।” ये फोटो देख यूजर्स अवनीत से पूछ रहे हैं कि क्या उनकी सगाई हो गई है? क्या ये किसी रिंग का एड है? बता दें अवनीत छोटे पर्दे की लोकप्रिय अदाकारा हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 32 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

टीवी से करिअर शुरू करने के बाद अवनीत अब बॉलीवुड में भी जगह बना चुकी हैं। अवनीत को ‘मर्दानी’, ‘दोस्त’, ‘करीब करीब सिंगल’, ‘एकता’, ‘मर्दानी 2’ जैसी फिल्मों में देखा गया। लीड एक्ट्रेस के रूप में उन्होंने ‘टीकू वेड्स शेरू’ से डेब्यू किया था। अब अवनीत ‘लव की अरेंज मैरिज’ में नजर आएंगी। अवनीत के म्यूजिक वीडियो भी धूम मचाते हैं। उन्हें कुछ दिन पहले फ्रांस में आयोजित कान्स फिल्म फेस्टिवल में भी देखा गया था, जहां उन्होंने रेड कार्पेट पर ग्लैमरस लुक से चमक बिखेरी थी।

जिम जाते समय मलाइका ने सड़क से कचरा उठा डस्टबिन में डाला

मशहूर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (50) आए दिन लाइमलाइट में बनी रहती हैं। फिटनेस फ्रीक मलाइका के जिम जाते हुए कई वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर देखने को मिलते रहते हैं। अब उनका एक लेटेस्ट वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें मलाइका सड़क के किनारे से कचरा उठाकर उसे डस्टबिन में डालती हुई दिख रही हैं। दरअसल हमेशा की तरह मलाइका जिम जा रही थीं, तभी उनकी नजर गेट के पास पड़े कूड़े पर पड़ी।

पहले तो मलाइका ने सड़क के किनारे गेट के पास पड़े इस कचरे को पैर से हटाने की कोशिश की, लेकिन फिर उन्होंने कचरे को उठा लिया और उसे डस्टबिन में डालने लगीं। मलाइका का यह अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है। हालांकि कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि कैमरे के सामने हर कोई अच्छा बनता है।

मलाइका की पर्सनल लाइफ की बात करें तो साल 1998 में उन्होंने एक्टर व फिल्ममेकर अरबाज खान के साथ शादी की थी। शादी के कई साल बाद उन्होंने साल 2017 में तलाक ले लिया। अरबाज से अलग होने के बाद मलाइका अपने से कहीं छोटे एक्टर अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में आ गईं। अरबाज और मलाइका मिलकर बेटे अरहान की को-पैरेंटिंग करते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका