न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अमीषा के भाई अश्मित पर मल्लिका ने लगाया था गला दबाने का आरोप, एक्टर ने 20 साल बाद बताई पूरी घटना

एक्ट्रेस अमीषा पटेल के भाई अश्मित पटेल (46) ने भी फिल्मी दुनिया में किस्मत आजमाई, लेकिन वे कोई खास मुकाम हासिल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 09 Jun 2024 11:07:54

अमीषा के भाई अश्मित पर मल्लिका ने लगाया था गला दबाने का आरोप, एक्टर ने 20 साल बाद बताई पूरी घटना

एक्ट्रेस अमीषा पटेल के भाई अश्मित पटेल (46) ने भी फिल्मी दुनिया में किस्मत आजमाई, लेकिन वे कोई खास मुकाम हासिल नहीं कर पाए। अश्मित ने साल 2004 में आई सुपरहिट फिल्म ‘मर्डर’ में इमरान हाशमी और मल्लिका शेरावत के साथ काम किया था। इसमें इमरान और मल्लिका के बोल्ड सीन खूब सुर्खियों में रहे थे। अब अश्मित ने हाल ही में एक इंटरव्यू में इस फिल्म को लेकर बात की।

अश्मित ने सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में कहा कि मल्लिका काफी दिमाग वाली थीं और उन्होंने उस वक्त अपने स्टेटमेंट और कई चीजों से खुद को लाइमलाइट में रखा जबकि बाकी टीम पर कोई ध्यान नहीं दे रहा था। जिन्होंने ‘मर्डर’ देखी है वो लोग जानते हैं कि उसमें मेरा और मल्लिका का पति-पत्नी का किरदार था। पति जो है वो पत्नी में इंट्रेस्टेड नहीं है क्योंकि उसकी पहली पत्नी मर जाती है और उसकी बहन से उसकी शादी होती है। तो इसमें एक सीन था जिसके लिए मैंने मेथड एक्टिंग अपनाई तो मैंने मल्लिका से थोड़ी दूरी बनाके रखी।

जैसे वह मुझसे बात भी करने आती थीं तो मैं ज्यादा बात नहीं करता था। मैं चाहता था कि फिल्म में अच्छा परफॉर्म कर पाऊं लेकिन उन्हें कुछ और लगा। मैंने भी उन्हें नहीं समझाया कि क्या मामला है ना मैंने अनुराग बसु को कहा कि मल्लिका को बता दो कि मैं ज्यादा बात इसलिए नहीं कर रहा ताकी वैसा ही फिल्म में एक्ट कर पाऊं।

ashmit patel,actor ashmit patel,ameesha patel,mallika sherwat,actress mallika sherawat,murder movie,emraan hashmi,ashmit mallika,bigg boss 4

एक्ट्रेस रिया सेन के साथ रिलेशनशिप में रहे थे अश्मित पटेल

अश्मित ने आगे बताया कि इसके बाद फिल्म में एक सीन था जहां पर मुझे मल्लिका का गला दबाना था। मुझे याद है मैंने नसीर साहब से पूछा कि कैसे चोक कर सकते हैं बिना किसी को असर में चोक करे। उन्होंने फिर बताया कि कैसे करें कि एक्सप्रेशन से लगेगा कि आप कर रहे हो, लेकिन असल में ऐसा नहीं हुआ। मैंने फिर वैसे ही किया और कट के बाद मल्लिका ने इश्यू बना दिया जिसके बाद भट्ट साहब ने कहा कि तुम्हें माफी मांगनी होगी। लेकिन मैंने कहा कि मैंने कुछ नहीं किया। हम मॉनिटर देखते हैं और अगर लगेगा कि मैंने किया है तो मैं माफी मांग लूंगा। हमने देखा और वही हुआ।

मेरी गलती नहीं थी। मल्लिका ने माफी नहीं मांगी, लेकिन कोई नहीं। उल्लेखनीय है अश्मित एक्ट्रेस रिया सेन के साथ रिलेशनशिप में रहे थे और उन पर उनका एक एमएमएस लीक करने का आरोप लग गया था। अश्मित के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उन्होंने ‘मर्डर’ के साथ ‘इंतेहा’, ‘नजर’, ‘सिलसिले’, ‘बनारस’, ‘दिल दिया है’, ‘कुड़ियों का है जमाना’, ‘टॉस’, ‘जय हो’, ‘डोंगरी का राजा’ और ‘निर्दोष’ जैसी फिल्मों में काम किया। अश्मित साल 2010-11 में ‘बिग बॉस 4’ में नजर आए थे और तीसरे स्थान पर रहे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क