Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

‘टी-शर्ट में घूमोगी तो पति प्यार कहां से करेगा’, अरमान मलिक के बयान पर विवाद, पत्नी पायल पर टिप्पणी से भड़के यूजर्स

अरमान मलिक के एक बयान पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है, जिसमें उन्होंने पत्नी पायल के पहनावे को लेकर टिप्पणी की। इस वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उनकी सोच और व्यवहार पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Wed, 10 Jun 2026 8:44:28

‘टी-शर्ट में घूमोगी तो पति प्यार कहां से करेगा’, अरमान मलिक के बयान पर विवाद, पत्नी पायल पर टिप्पणी से भड़के यूजर्स

सोशल मीडिया और रियलिटी शो की दुनिया में अक्सर सुर्खियों में रहने वाले अरमान मलिक एक बार फिर विवादों के केंद्र में आ गए हैं। Bigg Boss OTT 3 में अपनी मौजूदगी को लेकर चर्चा बटोर चुके अरमान इस बार अपनी निजी जिंदगी और व्लॉग को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं। मामला उनकी दोनों पत्नियों पायल और कृतिका मलिक से जुड़ा हुआ है, जहां उन्होंने अपने ही व्लॉग में पायल की तुलना कृतिका से करते हुए कुछ ऐसे बयान दिए, जिन्होंने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है।

लोगों का कहना है कि वीडियो में अरमान ने अपनी पहली पत्नी पायल को न सिर्फ असहज स्थिति में रखा, बल्कि कई जगहों पर उन्हें नीचा दिखाने की कोशिश भी की। यही वजह है कि इंटरनेट पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है और उनकी सोच पर सवाल उठ रहे हैं।

नाइटी को लेकर शुरू हुआ पूरा विवाद

विवाद की शुरुआत उस वक्त हुई जब अरमान मलिक ने अपनी पत्नी पायल के लिए एक नाइटी खरीदी थी। लेकिन वीडियो में पायल टी-शर्ट और शॉर्ट्स में नजर आती हैं। इस पर अरमान उनसे सवाल करते हैं।

पायल ने अपनी सफाई में बताया कि वह सुबह बच्चों की देखभाल में व्यस्त थीं, इसलिए कपड़े बदलने का समय नहीं मिला। लेकिन इसके बावजूद अरमान की प्रतिक्रिया ने माहौल को और गर्म कर दिया।

अरमान मलिक का बयान, जिसने बढ़ा दिया विवाद

वीडियो में अरमान मलिक कहते नजर आते हैं— “मैं रोज-रोज लाकर नहीं दूंगा। पहनकर दिखाओ मुझे। फिर कहोगे कि हमारे पति प्यार नहीं करते। लोअर और टी-शर्ट में घूमोगी तो पति प्यार कहां से करेगा? दो महीने में तलाक दे देगा तुम्हें। अपने आप को जितना ग्रूम करके रख सकते हो रखो।”

उन्होंने आगे यह भी टिप्पणी की कि अक्सर महिलाएं शिकायत करती हैं कि उनके पति उन्हें प्यार नहीं करते या रिश्ता टूट जाता है, लेकिन इसके पीछे उनकी खुद की लापरवाही भी कारण हो सकती है।

सोशल मीडिया पर भड़का गुस्सा, यूजर्स ने उठाए सवाल

जैसे ही यह वीडियो सामने आया, सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं शुरू हो गईं। कई यूजर्स ने अरमान मलिक के बयान को बेहद आपत्तिजनक और सोच को पुराना बताया। लोगों का कहना है कि किसी भी रिश्ते में प्यार का आधार केवल लुक्स या कपड़े नहीं हो सकते।

एक यूजर ने लिखा कि अरमान अक्सर पायल को टारगेट करते हैं और कृतिका का पक्ष लेते हैं। वहीं दूसरे ने सवाल उठाया कि क्या सच में प्यार सिर्फ कपड़ों और बाहरी रूप से तय होता है। कुछ लोगों ने तो उनकी सोच को पूरी तरह गलत बताते हुए उनकी आलोचना की और कहा कि यह एक जिम्मेदार पति का व्यवहार नहीं है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका