न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : BB 19 में अमाल की गलत छवि दिखाने पर भड़के अरमान, अहान की अगली फिल्म के लिए फाइनल हुई यह एक्ट्रेस

म्यूजिक कंपोजर और सिंगर अमाल मलिक इन दिनों टीवी की दुनिया के सबसे विवादित रियलिटी शो में से एक बिग बॉस के 19वें सीजन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 05 Oct 2025 3:09:48

2 News : BB 19 में अमाल की गलत छवि दिखाने पर भड़के अरमान, अहान की अगली फिल्म के लिए फाइनल हुई यह एक्ट्रेस

म्यूजिक कंपोजर और सिंगर अमाल मलिक इन दिनों टीवी की दुनिया के सबसे विवादित रियलिटी शो में से एक 'बिग बॉस' के 19वें सीजन में छाए हुए हैं। वे घर में अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी कई बातें शेयर करते हैं। अमाल भी शो जीतने के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं। अमाल की हालिया लड़ाई ने काफी सुर्खियां बटोरी हैं। अभिषेक बजाज के साथ उनकी तीखी बहस ‘वीकेंड का वार’ में भी चर्चा का विषय बनी रही। इस बीच अमाल के भाई और मशहूर सिंगर अरमान मलिक ने उनके समर्थन में आकर शो के मेकर्स पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अरमान का कहना है कि मेकर्स एडिटेड प्रोमो के जरिए अमाल को गलत दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। अरमान ने अमाल को नेगेटिव दिखाने की बात कहते हुए एक्स (ट्विटर) पर एक पोस्ट शेयर की है।

हालांकि बाद में उन्होंने यह ट्वीट डिलीट कर दिया। अरमान ने लिखा, “जिस तरह से वो प्रोमो एडिट करके अमाल को गलत दिखाते हैं और फिर दूसरों के उकसाने और दुर्व्यवहार को छिपाते हैं, वह वाकई पागलपन है। यह शो और इसकी नेगेटिविटी थका देने वाली है। मुझे यह कभी पसंद नहीं आया और कभी नहीं आएगा। बस यही दुआ है कि मेरा भाई इन सबके बीच स्वस्थ और समझदार रहे।” अरमान यहीं नहीं रुके। उन्होंने एक और ट्वीट में एक वीडियो पर रिएक्शन दी, जिसमें अभिषेक और अमाल की लड़ाई दिखाई गई थी। अरमान ने लिखा, “यह रील सिर्फ अमाल की सच्चाई सामने लाने के लिए नहीं है।

यह उन सभी नफरत करने वालों को भी जवाब है, जिन्होंने बिना देखे ही उनकी आलोचना की, शब्दों को तोड़-मरोड़कर पेश किया और चंद कमेंट्स और लाइक्स के लिए उन्हें नीचा दिखाने की कोशिश की।” अरमान ने इस बात पर जोर दिया कि अमाल को सोशल मीडिया पर बिना सोचे-समझे जज किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि दर्शकों की वोटिंग के आधार पर ही तय होता है कि कौनसा कंटेस्टेंट घर के अंदर रहेगा और किसका बोरिया-बिस्तर गोल होगा। बता दें अरमान का गुस्सा उस समय सामने आया जब हाल ही में ‘वीकेंड का वार’ पर होस्ट सलमान खान ने खुद इस लड़ाई पर बात की। सलमान ने अमाल को सपोर्ट कर कुनिका सदानंद, अभिषेक बजाज और अशनूर कौर को उनकी गलती का अहसास कराया।

armaan malik,singer armaan malik,amaal malik,singer amaal malik,armaan amaal,bigg boss 19,bb 19,ahaan panday,sharvari wagh,ahaan sharvari,yashraj films

यशराज फिल्म्स की अगली मूवी में अहान पांडे के अपोजिट होंगी शरवरी वाघ

चंकी पांडे के भतीजे और अनन्या पांडे के चचेरे भाई अहान पांडे के लिए बॉलीवुड का आगाज शानदार रहा। इसी साल रिलीज हुई अहान की पहली फिल्म सैयारा ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी। पिछले दिनों खबर आई थी कि उन्हें डायरेक्टर अली अब्बास जफर की अगली फिल्म का ऑफर मिला है, जिस पर एक बार फिर यशराज फिल्म्स दांव लगाने वाला है। जफर सुपरस्टार सलमान खान के साथ 'सुल्तान' और 'टाइगर जिंदा है' जैसी फिल्में बना चुके हैं। अब खबर है कि इस फिल्म में लीड हीरोइन के लिए आदित्य चोपड़ा ने शरवरी वाघ को चुना है। शरवरी आदित्य ने अपनी फिल्म 'बंटी और बबली 2' से बड़ा ब्रेक दिया था।

अब शरवरी को यशराज फिल्म्स की एक और मूवी 'अल्फा' में आलिया भट्ट के साथ देखा जाएगा। यह फिल्म इसी साल रिलीज होगी। इससे पहले ही शरवरी के हाथ यशराज की एक और फिल्म लग गई है, जिसके हीरो अहान हैं। यह एक भव्य एक्शन और रोमांटिक फिल्म होगी। अहान के ब्लॉकबस्टर डेब्यू के बाद से ही सबकी निगाहें उनकी अगली फिल्म पर हैं। अब अहान को नई हीरोइन भी मिल गई है। अनीत पड्डा के बाद उन्हें पर्दे पर YRF की नई फिल्म में शरवरी के साथ रोमांस करते देखा जाएगा।

अगले साल की शुरुआत में इस फिल्म की शूटिंग शुरू होगी। अहान फिल्म की तैयारी में जुट गए हैं। पिछले साल 'मुंज्या' में काम करने के बाद शरवरी हर बड़े निर्माता-निर्देशक की पहली पसंद बनी हुई हैं। उन्हें निर्देशक इम्तियाज अली ने भी अपनी फिल्म की हीरोइन बना दिया है, जिसमें उन्हें अभिनेता वेदांग रैना और दिलजीत दोसांझ के साथ देखा जाएगा। शरवरी के जन्मदिन पर इस फिल्म का ऐलान किया गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

योगी सरकार का बड़ा फैसला, 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं का बस सफर होगा मुफ्त
योगी सरकार का बड़ा फैसला, 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं का बस सफर होगा मुफ्त
‘आश्रम 4’ में अक्षय ओबेरॉय की एंट्री, शुरू की शूटिंग; बॉबी देओल के नकारात्मक किरदारों के दौर के बीच बढ़ी उत्सुकता
‘आश्रम 4’ में अक्षय ओबेरॉय की एंट्री, शुरू की शूटिंग; बॉबी देओल के नकारात्मक किरदारों के दौर के बीच बढ़ी उत्सुकता
तनुश्री दत्ता का बॉलीवुड पर बड़ा हमला, बोलीं- ‘कुछ दिग्गज राक्षसों के अवतार, मैं बनी बलि का बकरा’
तनुश्री दत्ता का बॉलीवुड पर बड़ा हमला, बोलीं- ‘कुछ दिग्गज राक्षसों के अवतार, मैं बनी बलि का बकरा’
ममता बनर्जी के बागी खेमे को झटका, मुस्लिम विधायक कासेम सिद्दीकी की TMC में ‘घर वापसी’
ममता बनर्जी के बागी खेमे को झटका, मुस्लिम विधायक कासेम सिद्दीकी की TMC में ‘घर वापसी’
राम रहीम को फिर 21 दिन की पैरोल, 2026 में तीसरी बार जेल से बाहर आएगा डेरा प्रमुख
राम रहीम को फिर 21 दिन की पैरोल, 2026 में तीसरी बार जेल से बाहर आएगा डेरा प्रमुख
दिल्ली में H1N1 के 2308 केस से बढ़ी चिंता, CM रेखा गुप्ता ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग; स्वास्थ्य मंत्री बोले- ‘तैयारी पूरी’
दिल्ली में H1N1 के 2308 केस से बढ़ी चिंता, CM रेखा गुप्ता ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग; स्वास्थ्य मंत्री बोले- ‘तैयारी पूरी’
‘टॉक्सिक’ के हिंदी संस्करण पर सेंसर बोर्ड की कैंची, बच्चे से जुड़े आपत्तिजनक संवाद सहित कई दृश्यों में बदलाव
‘टॉक्सिक’ के हिंदी संस्करण पर सेंसर बोर्ड की कैंची, बच्चे से जुड़े आपत्तिजनक संवाद सहित कई दृश्यों में बदलाव
कृति के कपड़ों पर कंगना ने उठाए सवाल, अब एक्ट्रेस ने दिया दो टूक जवाब- महिलाओं को कब तक बताएंगे...
कृति के कपड़ों पर कंगना ने उठाए सवाल, अब एक्ट्रेस ने दिया दो टूक जवाब- महिलाओं को कब तक बताएंगे...
Vivo T5 2 सितंबर को होगा लॉन्च, 7050mAh बैटरी के साथ आएगा फोन
Vivo T5 2 सितंबर को होगा लॉन्च, 7050mAh बैटरी के साथ आएगा फोन
नाक-ठुड्डी के ब्लैकहेड्स से परेशान? इन 4 चीजों से घर पर तैयार करें आसान फेस पैक
नाक-ठुड्डी के ब्लैकहेड्स से परेशान? इन 4 चीजों से घर पर तैयार करें आसान फेस पैक
UP में 3,572 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, CM योगी ने बताया अगला बड़ा लक्ष्य
UP में 3,572 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, CM योगी ने बताया अगला बड़ा लक्ष्य
इमरान खान के समर्थन में फिर बोले कपिल देव, कहा- ‘कैदी चाहे कोई भी हो, उसके साथ मानवीय व्यवहार होना चाहिए’
इमरान खान के समर्थन में फिर बोले कपिल देव, कहा- ‘कैदी चाहे कोई भी हो, उसके साथ मानवीय व्यवहार होना चाहिए’
किसे मानते हैं बेस्ट PM और CM? अभिजीत दीपके ने लिया नेहरू, केजरीवाल समेत इन नेताओं का नाम
किसे मानते हैं बेस्ट PM और CM? अभिजीत दीपके ने लिया नेहरू, केजरीवाल समेत इन नेताओं का नाम
वायरल होने के चक्कर में गर्लफ्रेंड से कार पर करवाए 3400 किस, पुलिस ने पहले काटा चालान, फिर थमाई बाल्टी-कपड़ा
वायरल होने के चक्कर में गर्लफ्रेंड से कार पर करवाए 3400 किस, पुलिस ने पहले काटा चालान, फिर थमाई बाल्टी-कपड़ा