न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अर्जुन रामपाल की बेटी माहिका और बॉयफ्रेंड का वीडियो वायरल, ‘सैम बहादुर’ से विक्की का नया लुक आया सामने

मुंबई में मंगलवार (31 अक्टूबर) को देश के सबसे बड़े मॉल ‘जियो वर्ल्ड प्लाजा’ की ओपनिंग हुई। यह मॉल अंबानी ग्रुप का है। इस दौरान लग्जरी मॉल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 01 Nov 2023 1:52:50

2 News : अर्जुन रामपाल की बेटी माहिका और बॉयफ्रेंड का वीडियो वायरल, ‘सैम बहादुर’ से विक्की का नया लुक आया सामने

मुंबई में मंगलवार (31 अक्टूबर) को देश के सबसे बड़े मॉल ‘जियो वर्ल्ड प्लाजा’ की ओपनिंग हुई। यह मॉल अंबानी ग्रुप का है। इस दौरान लग्जरी मॉल में इवेंट आयोजित हुई। इसमें बॉलीवुड के सितारों का मेला लग गया। इवेंट में एक्टर अर्जुन रामपाल की बड़ी बेटी माहिका रामपाल का बॉयफ्रेंड वेदांत महाजन के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में माहिका वेदांत के साथ नजर आई।

जहां माहिका ने ब्लू कलर का थाई हाई लिस्ट गाउन पहना है तो वहीं वेदांत भी ब्लू एंड ब्लैक आउटफिट में नजर आए। दोनों ने फोटोग्राफर्स को खूब पोज भी दिए। नेटिजंस माहिका को देख चौंक गए और पूछ रहे हैं कि ये अचानक से कब इतनी बड़ी हो गई। किसी ने इस जोड़ी को सिद्धांत चतुर्वेदी और पलक तिवारी मान लिया। कोई माहिका को रिया कपूर जैसा बता रहा है।

उल्लेखनीय है कि माहिका, अर्जुन और मेहर जेसिया की बेटी हैं। वह 21 साल की है और लंदन में एक फिल्म स्कूल में पढ़ाई कर रही हैं। दूसरी ओर, 25 वर्षीय वेदांत एक बिजनेसमैन हैं। वेदांत अपने दो दोस्तों मानक ढींगरा और मोहित रावल के साथ इवेंट मैनेजमेंट कंपनी एमवीएम एंटरटेनमेंट के को-ऑनर हैं।

1 दिसंबर को रिलीज होगी ‘सैम बहादुर’, इस फिल्म से होगा बॉक्स ऑफिस पर क्लैश

मेघना गुलजार के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'सैम बहादुर' लंबे समय से चर्चाओं में है। इसमें प्रतिभावान एक्टर विक्की कौशल मुख्य भूमिका में नजर आएंगे, जो भारत के महानतम युद्ध नायकों में से एक ‘सैम मानेकशॉ’ का जीवन पर्दे पर उतारने वाले हैं। 'राजी' के बाद मेघना और विक्की की यह दूसरी फिल्म है।

आज बुधवार (1 नवंबर) को विक्की ने 'सैम बहादुर' से अपनी नई झलक दिखाई है, जिसमें वह दमदार अवतार में दिख रहे हैं। विक्की ने इंस्टाग्राम पर अपना लुक शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, “सैम यहां है। बस महीना और।” जोया अख्तर ने पोस्ट पर कमेंट कर लिखा, “अच्छी लग रही है।” रैपर बादशाह ने फायर इमोजी के साथ लिखा, “पाजी।”

फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' से क्लैश होगा। 'सैम बहादुर' में एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा मानेकशॉ की पत्नी ‘सिल्लू मानेकशॉ’ की भूमिका में दिखेंगी। फातिमा सना शेख को दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के रूप में देखा जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका