Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सारा अली खान के साथ रिलेशनशिप को लेकर इन्होंने तोड़ी चुप्पी, कहा-ये सब चीजें मुझे परेशान नहीं करतीं...

सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान पिछले कई दिनों से अर्जुन प्रताप बाजवा संग रिलेशनशिप को लेकर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 24 Jan 2025 11:19:04

सारा अली खान के साथ रिलेशनशिप को लेकर इन्होंने तोड़ी चुप्पी, कहा-ये सब चीजें मुझे परेशान नहीं करतीं...

सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान पिछले कई दिनों से अर्जुन प्रताप बाजवा संग रिलेशनशिप को लेकर लाइमलाइट में हैं। दोनों को साथ में वेकेशन मनाते हुए देखा गया था। इसके बाद उनकी डेटिंग की अफवाहें उड़ने लगीं। सोशल मीडिया पर उनके रिश्ते को लेकर लगातार अटकलें लगाई जा रही हैं। दोनों ने ही अभी तक इस बारे में कुछ नहीं बोला था, लेकिन अब अर्जुन ने इस रिश्ते पर खुलकर बात की है।

अर्जुन ने टीम वरिंदर चावला के साथ बात करते हुए कहा कि लोग सिर्फ अपना काम कर रहे हैं। दूसरे क्या लिख रहे हैं या क्या कह रहे हैं, इस पर ध्यान देने के बजाय मैं अपना सारा ध्यान करिअर पर दे रहा हूं। ये सब सिर्फ अफवाहें हैं इसलिए लोग जो भी लिख रहे हैं, ये उनका काम है। वो अपना काम कर रहे हैं। ये सब चीजें मुझे परेशान नहीं करती हैं। अर्जुन ने सारा को डेट करने की अफवाह को झूठा बताया।

सारा और अर्जुन की डेटिंग रूमर्स अक्टूबर 2024 से शुरू हुई थी। जब दोनों ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक ही वक्त में केदारनाथ की तस्वीरें शेयर की थीं। इसके बाद दिसंबर में सोशल मीडिया यूजर्स ने कुछ तस्वीरें देखकर कयास लगाया कि दोनों राजस्थान में साथ में छुट्टियां मना रहे हैं।
sara ali khan,actress sara ali khan,arjun pratap bajwa,sara arjun,sara arjun relationship,sara arjun dating,sky force movie सुपर मॉडल, एमएमए फाइटर और बॉलीवुड इनसाइडर है अर्जुन प्रताप बाजवा

उल्लेखनीय है कि अर्जुन राजनेता फतेह जंग सिंह बाजवा के बेटे हैं जो पंजाब में भाजपा के उपाध्यक्ष हैं। अर्जुन सुपर मॉडल, एमएमए फाइटर और बॉलीवुड इनसाइडर हैं। अर्जुन एक्टर अक्षय कुमार की 'सिंह इज ब्लिंग' सहित कई फिल्म प्रोजेक्ट्स पर सहायक बनकर काम कर चुके हैं। हाल ही में उनकी पहली फिल्म ‘बैंड ऑफ महाराजा’ को ऑस्कर के लिए नॉमिनेट किया गया है। दूसरी ओर, सारा के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वह आखिरी बार फिल्म ‘मर्डर मुबारक’ में नजर आई थी।

उनके साथ करिश्मा कपूर और विजय वर्मा भी थे। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। सारा की सिनेमाघर में रिलीज हुई पिछली फिल्म साल 2023 में आई ‘जरा हटके जरा बचके’ थी, जिसमें उनके हीरो विक्की कौशल थे। सारा की फिल्म ‘स्काई फोर्स’ आज शुक्रवार (24 जनवरी) को थिएटर्स में पहुंच गई है। इसमें उनके साथ अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया हैं। सारा के पास ‘मेट्रो इन दिनों’ फिल्म भी है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका