न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ब्रेकअप की खबरों के बीच अर्जुन कपूर ने शेयर की पोस्ट, अर्जुन रामपाल को इसलिए उठानी पड़ी परेशानी

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के ब्रेकअप की खबरें लगातार चल रही हैं। पिछले कई दिनों से दोनों न तो पब्लिक प्लेस पर साथ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 19 Jul 2024 7:11:18

2 News : ब्रेकअप की खबरों के बीच अर्जुन कपूर ने शेयर की पोस्ट, अर्जुन रामपाल को इसलिए उठानी पड़ी परेशानी

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के ब्रेकअप की खबरें लगातार चल रही हैं। पिछले कई दिनों से दोनों न तो पब्लिक प्लेस पर साथ दिखे और न ही सोशल मीडिया पर साथ नजर आए। ऐसे में उनके रास्ते अलग होने की संभावना बढ़ती ही जा रही है। खास बात ये है कि दोनों ने अभी तक अपने रिलेशनशिप पर कोई बयान नहीं दिया है। हालांकि वे लगातार पोस्ट शेयर कर अप्रत्यक्ष तौर पर इशारों-इशारों में अपनी दिल की बातें कहते लग रहे हैं।

अब अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम पर दर्द से निपटने और पॉजिटिव बने रहने के बारे में एक नोट शेयर किया है। अर्जुन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में एक नोट शेयर किया जिसमें लिखा है, “पॉजिटिव रहने का मतलब यह नहीं है कि चीजें ठीक हो जाएंगी। बल्कि इसका मतलब यह है कि आपको पता है कि चाहे चीजें कैसी भी हों, आप ठीक रहेंगे।” कुछ दिनों पहले अर्जुन ने एक और क्रिप्टिक नोट लिखा था, “हमारे पास जीवन में दो ऑप्शन हैं। हम अपने अतीत के कैदी हो सकते हैं या भविष्य की संभावनाओं को ढूंढ़ सकते हैं।”

मलाइका ने भी इंस्टाग्राम पर क्रिप्टिक पोस्ट डाली थी जिसमें लिखा था, “जब वे कहते हैं कि आप ऐसा नहीं कर सकते, तो इसे दो बार करें और तस्वीरें लें।” बता दें कि अरबाज खान से तलाक के कुछ समय बाद मलाइका ने साल 2018 में अर्जुन को डेट करना शुरू कर दिया था। दोनों को कई मौकों पर साथ स्पॉट किया गया। वे खुलकर एक-दूसरे के लिए प्यार का इजहार करते नजर आए। अर्जुन उम्र में मलाइका से 11 साल छोटे हैं। अर्जुन ने 'इश्कजादे' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उनकी अगली फिल्म ‘सिंघम अगेन’ है, जिसमें वे विलेन का रोल करेंगे।

arjun kapoor,actor arjun kapoor,malaika arora,arjun malaika,arjun malaika breakup,arjun cryptic post,arjun rampal,actor arjun rampal,microsoft,arjun rampal airline

माइक्रोसॉफ्ट सर्वर में खराबी आने से अर्जुन रामपाल को लेना पड़ा दूसरी एयरलाइन का टिकट

माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में खराबी आने की वजह से आज शुक्रवार (19 जुलाई) को दुनियाभर में उथल-पुथल मच गई। सबसे ज्यादा असर एविएशन इंडस्ट्री पर पड़ा। कई फ्लाइट या तो रद्द कर दी गईं या फिर उन्हें रीशेड्यूल कर दिया गया। ऐसे में यात्री परेशान होते दिखे। एक्टर अर्जुन रामपाल (51) को भी इस खराबी का खमियाजा भुगतना पड़ा। उनकी भी फ्लाइट थी, लेकिन उन्हें दूसरी एयरलाइन का टिकट लेना पड़ा।

अर्जुन ने एक न्यूज एजेंसी से बातचीत में कहा कि उनके सर्वर डाउन हैं। मुझे नहीं पता कि क्या हुआ है। मेरे पास एक अन्य एयरलाइन का टिकट है। मैं वहां जा रहा हूं। जब अर्जुन से पूछा गया कि क्या दूसरी एयरलाइन कन्फर्म है तो तो उन्होंने कहा, हां वहां पर कन्फर्म है। इस बीच एक पत्रकार ने पूछा कि क्या कोई जानकारी दी गई है? तो अर्जुन कुछ इरिटेट हो गए और बोले, अरे मुझे नहीं पता भाई। मुझसे क्या पूछ रहे हो, उनसे (एयरलाइन्स अथॉरिटीज) पूछिए। इतना कहकर अर्जुन आगे बढ़ गए।

अर्जुन के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उन्हें पिछली बार नंदमुरी बालकृष्ण स्टारर 'भगवंत केसरी' में देखा गया था, जो उनकी पहली तेलुगु फिल्म थी। अर्जुन की पिछली हिंदी फिल्म 'क्रैक-जीतेगा तो जिएगा' थी, जो 23 फरवरी को रिलीज हुई थी। इसमें विद्युत जामवाल, एमी जैक्सन, नोरा फतेही भी थे। अर्जुन अब 'द बैटल ऑफ भीमा कोरेगांव', 'नास्तिक' और '3 मंकीज' जैसी फिल्मों में नजर आएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री